Expert

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं ये 6 न्यूट्रिएंट्स, जानें इनके फूड सोर्स

Vitamin And Minerals To Improve Liver Function: अगर आप अपनी डाइट में इन 6 पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल कर लें, तो लिवर हमेशा स्वस्थ रहेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं ये 6 न्यूट्रिएंट्स, जानें इनके फूड सोर्स

Vitamin And Minerals To Improve Liver Function: लिवर शरीर में कई मुख्य कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। अगर आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो इसके कारण आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि लोग लिवर को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह की डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करते हैं। आए दिन लोगों के बीच लिवर को डिटॉक्स करने और स्वस्थ रखने के लिए कोई न कोई नया ड्रिंक आता रहता है। लेकिन क्या ये वाकई काम करते हैं? फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार के अनुसार, "शरीर को स्वस्थ रखने का कोई शॉर्टकट नहीं है, भले ही ये डिटॉक्स ड्रिंक कितना भी आपके लिवर को स्वस्थ रखने का दावा क्यों न करती हों, लेकिन जब तक आप अपने खानपान और जीवनशैली की आदतों में सुधार नहीं करते हैं, आपको इनसे कोई लाभ नहीं मिल सकता है।"

"लिवर को स्वस्थ रखने में कुछ जरूरी विटामिन और मिरल्स बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए अगर आप अपने लिवर को वाकई सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको आपको संतुलित आहार लेने की जरूरत होती है। अगर कोई व्यक्ति पहले से किसी लिवर संबंधी समस्या से जूझ रहा होता है, तो उन्हें ज्यादा भारी भोजन करने से बचने की सलाह भी दी जाती है। शराब और स्मोकिंग से परहेज, नियमित एक्सरसाइज और डाइट में कुछ पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से लिवर फंक्शन में सुधार करने में बहुत मदद मिल सकती है।" इस लेख में आपको ऐसे 7 विटामिन और मिनरल्स के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही, ये किन फूड्स में मौजूद होते हैं।

Vitamin And Minerals To Improve Liver Function In Hindi

लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी पोषक तत्व- Vitamin And Minerals To Improve Liver Function In Hindi

1. विटामिन बी

स्वस्थ लिवर फंक्शन के लिए यह एक बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट्स है। यह लिवर से जुड़ी स्थितियों के लक्षणों को रिवर्स और ठीक करने में मदद करता है। दूध और इससे बने उत्पाद, मछली, मीट, गहरे हरे रंग की सब्जियां, बीन्स आदि इसके कुछ बेहतरीन स्रोत है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार लिवर को हेल्दी रखते हैं ये 5 फूड्स, डाइट में करें शामिल

2. विटामिन सी

यह विटामिन शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। यह फ्री-रेडिकल्स को बेअसर कर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। यह लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और लिवर फंक्शन में सुधार करता है। विटामिन सी लिवर में फैट के जमाव को रोकता है और फैटी लिवर से बचाव करता है। यह विटामिन नींबू, आंवला, संतरे, ब्लैक करंट और ब्रोकोली आदि में विटामिन सी आदि में भरपूर मात्रा में होता है।

3. विटामिन डी

मेटाबॉलिज्म से जुड़ी लिवर संबंधी समस्याएं और सूजन आदि से बचाव के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। फैली फिश, अंडे की जर्दी, रेड मीट, दूध और दूध से बने उत्पाद और सूरज की रोशनी, इस विटामिन का बेहतरीन स्रोत हैं।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, लिवर रहेगा स्वस्थ

4. विटामिन ई

यह भी एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और लिवर को नुकसान पहुंचने से बचाता है। यह नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर  की स्थिति में सुधार के लिए भी यह विटामिन लाभकारी है। वनस्पति तेल, सूरजमुखी, सोया, मक्का और जैतून का तेल, गेहूं के बीज आदि में यह भरपूर मात्रा में होता है।

5. सेलेनियम

विटामिन सी और ई की तरह यह मिनरल भी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह भी आपके लिवर को स्वस्थ रखने में कई तरह से भूमिका निभाता है। यह लिवर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करता है। अंडे, मीट, मछली, सूरजमुखी के बीज, मशरूम, ओट्स, पालक, दूध, योगर्ट, काजू, दाल, केला आदि में यह मिनरल पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीना लिवर के लिए अच्छा होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

6. जिंक

स्वस्थ लिवर फंक्शन और क्रोनिक लिवर रोगों के जोखिम को कम करने में यह पोषक तत्व बहुत अहम भूमिका निभाता है। अंडे, दूध और इससे बने उत्पाद, मीट, नट्स और बीज, साबुत अनाज और कुछ सब्जियों में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

प्रोजेस्टेरोन हार्मोन कम होने से महिलाओं को होती हैं कई परेशानियां, बैलेंस करने के लिए खाएं ये स्पेशल लड्डू

Disclaimer