स्किन को चमकदार बनाने के लिए लगाएं जायफल और दही का फेस पैक

Nutmeg And Curd Face Pack: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए चेहरे पर लगाएं जायफल और दही का फेस पैक। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन को चमकदार बनाने के लिए लगाएं जायफल और दही का फेस पैक

जायफल खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ स्किन की परेशानियों को दूर करने में भी मदद करता है। चेहरे पर जायफल के इस्तेमाल से स्किन चमकदार बनती है और चेहरे की झुर्रियां भी खत्म होती हैं।  वहीं दही स्किन को पोषण देने के साथ स्किन को डैमेज होने से भी बचाती है। दही और जायफल मिलकर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं जायफल और दही फेस पैक बनाने की विधिऔर चेहरे पर  इसे लगाने के फायदों के बारे में।

जायफल और दही का फेस पैक (पहला)

सामग्री

2 चम्मच जायफल पाउडर

1 चम्मच दही 

1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

एक कटोरी में जायफल पाउडर, दही और शहद को लेकर अच्छे से मिक्स करें। तीनों को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस पैक को हाथ या फिर ब्रश की सहायता से चेहरे पर लगाएं। इस पैक को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। पैक जब सूख जाए, तो नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश करें। ये पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन को मॉइस्चराइजर भी करता है।

जायफल और दही का फेस पैक (दूसरा)

सामग्री

जायफल पाउडर- 1 चम्‍मच  

नींबू का रस- 1/2 चम्मच

दही- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

एक कटोरी में जायफल पाउडर, नींबू का रस और दही को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को ब्रश की सहायता से फेस पर लगाएं। इस पैक को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। पैक सूख जाने के बाद फेस को ठंडे पानी से धोएं। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है।

जायफल और दही का फेस पैक (तीसरा)

जायफल पाउडर- 1 चम्‍मच 

चंदन पाउडर- 1 चम्‍मच 

गुलाब जल- 1 चम्‍मच

दही- आधी चम्मच

Nutmeg And Curd Face Pack

बनाने का तरीका

एक कटोरी में जायफल पाउडर, चंदन पाउडर, गुलाब जल और दही को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को हाथ की सहायता से चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। टॉवल से फेस को पोंछने के बाद फेस पर एक लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्‍ट के नीचे होने वाले खुजली को दूर करते हैं ये 5 घरेलू नुस्‍खे

जायफल और दही का फेस पैक लगाने के फायदे

ये पैक चेहरे के पिंपल्स को कम करने में मदद करता है। 

जायफल और दही का फेस पैक नियमित लगाने से चेहरे की रंगत सुधरती है।

इस पैक को लगाने से झुर्रियां भी कम होगी।

जायफल और दही में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स चेहरे को मॉइस्चराइचर करने में भी मदद करते है।

जायफल और दही चेहरे की सनबर्न को हटाने में मदद करता है।

Read Next

चेहरे पर इस तरह लगाएं टमाटर आइस क्यूब, दमकने लगेगी आपकी त्वचा

Disclaimer