तो अब औरत के बिना अकेले ही पिता बन सकेंगे पुरुष!

अब पिता बनने के लिए पुरूषों के नहीं होगी महिलाओं की जरूरत। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़े ये खबर।
  • SHARE
  • FOLLOW
तो अब औरत के बिना अकेले ही पिता बन सकेंगे पुरुष!

मां बनना हर महिला का सपना होता है। लेकिन तकनीकी ने इतना विकास कर लिया है कि अब बच्चे पैदा करने के लिए आपको महिला साथी की जरूरत ही नहीं होगी। यूनीवर्सिटी ऑफ बाथ की एक शोध के अनुसार त्वचा के सेल्स लेकर भी बच्चे को जन्म दिया जा सकेगा। अभी तक प्राकृतिक रूप से बच्चा ना होने पर टेस्ट ट्यूब बेबी, आईवीएफ, सरोगेसी जैसी तकनीकों को अपनाकर बच्चा पैदा किया जाता था।

इस तकनीकी की खास बात ये है कि इससे पुरुषों को बाप बनने के लिए महिला साथी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं, जो महिलाएं कैंसर या किसी अन्य गंभीर बीमारी के कारण अपनी प्रजनन क्षमता खो देती हैं वे भी मां बन सकती हैं। लेकिन ऐसे लोग तभी बच्चा कर पाएंगे जब वे इलाज से पहले अपने अंडाणुओं को फ्रोजन करवा दें।

शोधकर्ता आणविक भ्रूणवैज्ञानिक डॉं टोनी पेरी के अनुसार,  टेस्ट ट्यूब बेबी में जहां अंडाणु और शुक्राणु के निषेचन के जरिए बच्चे पैदा किए जाते थे अब लोग अपनी की स्किन की कोशिकाओं से बच्चे कर सकते हैं। त्वचा की कोशिकाओं के जरिए बच्चे को जन्म देने में सक्षम हो सकता है। बेशक ये तकनीक एकदम नई है और लोगों को इस पर भरोसा ना हो लेकिन आने वाले समय में ये तकनीक काफी पॉपुलर होने का अनुमान है।

इस प्रयोग के सफल होने से समलैंगिक भी खुद का बच्चा पैदा कर सकेंगे। यानी इंसान अपने जीन से अपने बच्चे को जन्म दे पाएगा।

 

Image Source-Getty

Read More Article on Health News in Hindi

Read Next

माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही लेकर आएगा कैंसर का इलाज

Disclaimer