टॉयलेट से निकालने के बाद हाथ ना धोना कई लोगो की आदत होती है। टॉयलेट एक ऐसी जगह है, जहां से निकलते हुए इंसान अपने साथ हजारों जर्म्स बैक्टीरिया लेकर आता है। जो व्यक्ति टॉयलेट से निकलते ही हाथ साबुन से धो लेता है, उसके साथ निकालने वाले सारे कीटाणु उसी वक्त मर जाते हैं। इसलिए बच्चों में शुरू से ही ये आदत डाली जाती है कि वे टॉयलेट यूज करने के बाद हमेशा अपने हाथो को साबुन से अच्छे से धोएं (Wash Hands with Soap)। कुछ आलसी लोग इस आदत को बिगाड़ लेते हैं और बीमारी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा लेते हैं। कुछ लोग ऐसे होते है, जो केवल पानी से हाथ धोते हैं। उनके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि केवल पानी से हाथ धोने से जर्म्स नहीं मरते। सिर्फ पानी से धोने का मतलब होता है केवल हाथ गीले करना। हाथों की अच्छी सफाई के लिए किसी हैंडवॉश या फिर साबुन का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए।
टॉयलेट में ना जाने कितनी चीजें होती हैं जिनपर जर्म्स लगे होते हैं खासकर टॉयलेट सीट। ऐसे में बिना हाथ धोए बाहर आना खतरनाक हो सकता है। वहीं कोरोना काल में तो हाथ धोना बहुत अनिवार्य है। ऐसे में लापरवाही बरतने से कोरोना (Coronavirus) होने के साथ ही अन्य संक्रमणों का भी खतरा हो जाता है। इसलिए हाथ धोने के मामले में सचेत रहना बेहद जरूरी है। बिना धोए हुए हाथ लेकर घर की अन्य वस्तुओं को छूने से जर्म्स उन चीजों पर लग जाते है और जब घर के दूसरे लोग उस चीज को छूते है तो वहीं जर्म्स उनमें ट्रांसफर हो जाते है। इतना ही नहीं कई बार लोग बिना हाथ धोए खाना खाने बैठ जाते है। इससे वे संक्रमण को भी न्योता दे बैठते हैं। आइये जानते हैं हाथ न धोने से होने वाली समस्याओं के बारे में।
1. त्वचा के लिए नुकसानदेह (Harmful for Skin)
टॉयलेट जाने के बाद हाथो को नहीं धोने से त्वचा पर वायरस आने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आप कीटाणु वाले हाथों से अपनी त्वचा को छूते हैं, इससे स्किन सेल्स के नष्ट होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसा करने से कई बार संक्रमम फैल जाता है, जिस कारण त्वचा पर चकत्ते और स्किन रैशेज की समस्या होने लगती है। सेंसिटिव स्किन पर तो रैशेज, खुजली और दाने होने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए बाथरूम से बाहर आने के तुरंत बाद हाथों को धोएं।
इसे भी पढ़ें - क्या आप भी कराने जा रहे हैं कोरोना टेस्ट? तो रखें इन 4 बातों का खास ध्यान
2. दूसरों को हो सकती है बीमारी (Can affect Others)
आपका हाथ न धोना दूसरे लोगों के लिए समस्या का सबब बन सकता है। हाथ न धोने के बाद आपके हाथों में बैक्टीरिया फैल जाते हैं, जो हाथों के रास्ते शरीर के अन्य हिस्सों में भी प्रवेश कर जाते हैं। जब आप किसी दूसरी व्यक्ति के संपर्क में आते हैं या उससे हाथ मिलाते हैं तो यही बैक्टीरिया आपकी शरीर से दूसरे व्यक्ति की शरीर में भी प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में आपकी गलती दूसरे व्यक्ति को भी बीमार कर सकती है। इसलिए हाथ धोना न भूलें। यह आपके साथ अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखेगा।
3. आप भी हो सकते हैं बीमार (It can lead to illness)
टॉयलेट से निकलने के बाद हाथ नहीं धोना आपको भी गंभीर रूप से बीमार बना सकता है। खासतौर पर ऐसा तब होता है, जब आप पब्लिक यानि सार्वजनिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको अपने हाथों को जरूर धोना चाहिए। क्योंकि आप से पहले भी कई लोग इसे इस्तेमाल कर चुके हैं। ऐसे में उनके बैक्टीरिया आपके शरीर में भी आ सकते हैं। जो आपको बीमार बनाने के लिए काफी हैं। ऐसा करने से आप गट इन्फेक्शन की चपेट में भी आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - धूप में बार बार छींक आने पर हो सकती है सन स्नीज की समस्या, जानें कैसे
4. पाचन क्रिया हो सकती है प्रभावित (Digestive System may Effect)
टॉयलेट जाने के बाद हाथ नहीं धोने से आप खुद का भी स्वास्थ्य खराब करते हैं। ऐसा करने से आप अंजाने में अपने पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचाते हैं। आपके हाथों में मौजूद बैक्टीरिया आपके पेट के रास्ते अंदर जाकर शरीर में सुचारू रूप से हो रही क्रिया की गति को धीमी कर देते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित होने के साथ ही स्लो भी हो जाता है। इसलिए खासतौर पर यह ध्यान रखें कि टॉयलेट से निकलने के बाद बिना हाथ धोए न तो अपने मुंह को हाथ लगाएं और न ही कुछ खाएं।
जानें हाथ धोने का सही तरीका (Right Way to Wash Hand)
- हाथों के हर हिस्से पर अच्छे से साबुन लगाएं और उसे धोएं।
- 10 से 20 सेकेंड तक साबुन या हैंड वॉश को रगडे।
- उंगलियों के बीच के हिस्से को धोना न भूलें, जिससे छिपे हुए बैक्टीरिया भी मर सकें।
- हाथ धोने के बाद तुरंत साफ कपड़े से हाथ को पोछें। गीले हाथों पर बैक्टीरिया जल्दी फैलते हैं।
- नाखूनों पर भी साबुन लगाएं, जिससे छिपे हुए बैक्टीरिया भी खत्म हो सकें।
हाथ धोना स्वच्छता का उदाहरण है। टॉयलेट से निकलने के बाद खासतौर पर हाथ धोने का ख्याल रखें। ऐसा नहीं करने से त्वचा और पाचन तंत्र को नुकसान देने के साथ ही आप दूसरों को भी बीमार बनाते हैं। इस लेख में दिए गए टिप्स को देखकर उसी प्रकार हाथ धोएं।
Read more Articles on Miscellaneous in Hindi
Read Next
#SuperMom campaign : मदरहुड लाइफ को किस तरह बनाएं हेल्दी? सुपरमॉम अवंतिका से जानिए कुछ हेल्दी टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version