Benefits Of Teaching Kids Importance Of Handwashing In Hindi: गंदे हाथों से खाना खाना सेहत के लिए सही नहीं है। यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन, बच्चे अक्सर यह बात जानते हुए भी गंदे हाथों से खाना खा लेते हैं। यही कारण है कि बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते हैं या फिर उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं होती रहती है। कल ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे। यह दिवस हाथ धोने के फायदों के बारे में लोगां के बीच जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस के महत्व को बढ़ाने के लिए हर पेरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चे को इस बारे में जागरूक करें। सवाल है, ऐसा कैसे किया जा सकता है? इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर हाथ धोने से किस तरह के फायदे मिलते हैं? इन्हें अपने बच्चों को बताएं और कहें कि हर बार हाथ धोकर ही खाना खाएं।
बच्चों को बताएं कब-कब धोना चाहिए हाथ- Why Is Hand Washing Important For Children In Hindi
- वॉशरूम यूज करने के बाद
- खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद
- गंदी चीजों को छूने के बाद
- गाल हाथ लगाने से पहले
- किसी बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद
- किसी पशु को छूने के बाद
- बाहर से घर लौटने के बाद
इसे भी पढ़ें: बच्चों को बताएं साफ-सफाई से जुड़ी ये 5 बातें, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार
हाथ धोने के फायदे
संक्रमण का रिस्क कम होता है
बच्चां को बताएं कि जब आप किसी बीमार या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो उसके बाद हाथ जरूर धोना चाहिए। किसी बीमार व्यक्ति को छू लेने की वजह से संक्रमण फैल सकता है, जिससे आपके भी बीमार होने का जोखिम बढ़ जाता है। संक्रमित व्यक्ति को छू लेने से सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, अगर समय रहते हाथ धो लिया जाए, तो ऐसे रिस्क कम हो जाते हैं।
आंखों से जुड़ी समस्या कम होती है
अगर आप गंदे हाथों से आंखों को छूते हैं, तो इससे आई इंफेक्शन, आंखां में रेडनेस या आई इचिंग जैसी कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बिना हाथ धोए अपनी आंखों को नहीं छूना चाहिए। पेरेंट्स की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को बताएं कि हमेशा आंखों को हमेशा साफ हाथ से छुएं। वैसे तो आंखों को छूना नहीं चाहिए और कोई दिक्कत हो, तो सादे पानी से आंखों को साफ करना चाहिए। इससे आंखों से संबंधित समस्याएं कम हो जाती हैं। अगर तब भी कोई समस्या हो, तो बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है हाथ धोना, जानें हैंड वॉश के लिए क्या करें और क्या नहीं?
आंतों की बीमारी कम होती है
जिस तरह गंदे हाथों से किसी बीमार व्यक्ति को छू लेने से संक्रमण का खतरा फैल जाता है, उसी तरह आंतों से जुड़ी बीमारी का रिस्क भी कम हो जाता है। असल में, जब आप गंदे हाथों से कुछ खा लेते हैं, तो इससे पेट में जर्म्स और बैक्टीरिया जा सकते हैं। ये बैक्टीरिया आपकी अांतों तक पहुंच सकते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं। ऐसे में डाइरिया, दस्त या पेट दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम
बच्चों को बताएं कि गंदे हाथों से अपनी स्किन को छूना भी सही नहीं होता है। खासकर, अगर किसी को स्किन प्रॉब्लम है, तो ऐसे ब्यक्ति को छूने के बाद तुरंत हैंड वॉश करना चाहिए। ऐसा न किए जाने पर बच्चे को भी स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। इसमें इचिंग, रैशेज सबसे कॉमन समस्याएं हैं। वहीं, मीसल्स, स्किन इंफेक्शन जैसी अन्य परेशानियां भी शामिल हैं। बच्चे को समझाएं कि उन्हें उन लोगों को नहीं छूना है, जिन्हें स्किन से संबंधित समस्या है। उनके आसपास जाने के बाद हाथ जरूर धोएं या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
All Image Credit: Freepik