National Plastic Surgery Day 2024: भारत में हर साल 15 जुलाई को नेशनल प्लास्टिक सर्जरी डे के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर में भारत एक ऐसा देश है जिसे प्लास्टिक सर्जरी का जन्मदाता कहा जाता है। यही वजह है इस दिन को मनाने की शुरुआत भी भारत से ही हुई। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत किस वजह से की गई थी, इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। आज नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं इस दिन का इतिहास और इससे जुड़ी खास बातें।
नेशनल प्लास्टिक सर्जरी डे का इतिहास - History of National Plastic Surgery 2024
भारत में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी डे को मनाने का प्रस्ताव एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स के प्रेसिडेंट डॉ. एस राजा सत्पथी ने द्वारा 2011 में सबके सामने रखा गया। लंबी बहस और कई विचार मंथन करने के बाद पहली बार 2021 में 15 जुलाई को नेशनल प्लास्टिक सर्जरी डे के रूप में मनाया गया। भारत की पहल के बाद 2022 में दुनिया के तमाम देशों ने 15 जुलाई को प्लास्टिक सर्जरी डे रूप में मनाया। यही वजह है कि पूरी दुनिया 15 जुलाई को वर्ल्ड प्लास्टिक सर्जरी डे के रूप में मनाती है, लेकिन भारत में यह दिन राष्ट्रिय प्लास्टिक सर्जरी डे के तौर पर भी मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः सिंगर Alka Yagnik को अचानक सुनाई देना हुआ बंद, बोलीं- मैं हुई रेयर न्यूरो डिसऑर्डर का शिकार
नेशनल प्लास्टिक सर्जरी डे का महत्व - Significance of National Plastic Surgery Day
नेशनल प्लास्टिक सर्जरी के दिन दुनियाभर में प्लास्टिक सर्जरी क्यों महत्वपूर्ण है और प्लास्टिक सर्जनों की चिकित्सा क्षेत्र में क्या महत्व है इसके प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। भारत के विभिन्न हिस्सों में हर साल 15 जुलाई को देश भर में प्लास्टिक सर्जन बड़ी तादाद में जरूरतमंद लोगों की मुफ्त में सर्जरी करते हैं। इस तरह की सर्जरी के लिए कई तरह के अवेयरनेस कैंपेन और शिविरों का आयोजन किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि प्राचीन भारतीय चिकित्सक और सर्जन सुश्रुत को प्लास्टिक सर्जरी का जनक माना जाता है। यही वजह है नेशनल प्लास्टिक सर्जरी डे को मनाने की शुरुआत भारत से ही हुई।
इसे भी पढ़ेंः क्या एक बार गर्भपात होने के बाद दूसरे का खतरा भी बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
प्लास्टिक सर्जरी का मतलब क्या होता है?- What is the Meaning of Plastic Surgery
प्लास्टिक सर्जरी को प्राचीन काल में प्लास्टिक शल्यचिकित्सा कहा जाता था। आसान भाषा में इसका अर्थ है शरीर के किसी हिस्से को पुननिर्माण करना। ज्यादातर लोगों का ऐसा मानना होता है कि प्लास्टिक सर्जरी में एक विशेष प्रकार के प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। सर्जरी से जुड़ा प्लास्टिक शब्द ग्रीक वर्ड "प्लास्टिको" से आया है। ग्रीक भाषा में प्लास्टिको का अर्थ होता है किसी बिगड़ी हुई चीज को बनाना या किसी चीज को तैयार करना। ऐसा भी माना जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ पैसे वाले लोग अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए करते हैं। परन्तु ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत शरीर के खराब हिस्से को ठीक करने की गई थी। बाद में इसका इस्तेमाल लोग अपने किसी बॉडी पार्ट के लुक को बदलने के लिए करने लगे।
All Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version