क्या आप भी चेहरे पर लगाते हैं सरसों का तेल? जानें इससे होने वाले नुकसान

Mustard Oil Side Effects on Face: सरसों का तेल सेहत, बालों के साथ ही स्किन के लिए भी काफी अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन चेहरे पर सरसों का तेल लगाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी चेहरे पर लगाते हैं सरसों का तेल? जानें इससे होने वाले नुकसान


Side Effects of Using Mustard Oil on Face in Hindi: सरसों का तेल पोषक तत्वोंसे भरपूर होता है। इसलिए अधिकतर लोग सरसों के तेल का उपयोग कूकिंग ऑयल के रूप में करते हैं। इसके अलावा सरसों के तेल का उपयोग बालों और स्कैल्प की मालिश करने के लिए भी किया जाता है। कई लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल त्वचा के लिए भी करते हैं। सरसों के तेल से शरीर की मालिश की जा सकती है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, साथ ही शरीर का विकास भी तेज होता है। लेकिन कई लोग सरसों के तेल को चेहरे (Mustard Oil on Face) पर भी अप्लाई कर देते हैं। 

यानी कई लोग मॉइश्चराइज के रूप में सरसों के तेल का इस्तेमाल कर लेते हैं। कुछ लोगों को सरसों का तेल लगाने से लाभ मिल सकता है, लेकिन कई लोगों को चेहरे पर सरसों का तेल लगाने से नुकसान भी पहुंचा है। जी हां, चेहरे पर सरसों का तेल लगाने से नुकसान हो सकता है। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर सरसों का तेल लगाने के नुकसान क्या है? या फिर चेहरे पर सरसों का तेल लगाने से क्या नुकसान हो सकता है (Chehre par Sarso ka Tel Lagane ke Nuksan)?

चेहरे पर सरसों का तेल लगाने के नुकसान- Mustard Oil on Face Side Effects in Hindi

mustard oil side effects acne onface

1. ब्लिस्टर हो सकता है

कई लोगों की स्किन पर सरसों का तेल सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। कई लोगों को चेहरे पर सरसों का तेल लगाने से ब्लिस्टर की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में चेहरे पर फफोले होने लगते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को पूरी तरह से खराब कर देते हैं। इसलिए अगर आपको पहले से ही ब्लिस्टर की समस्या है, तो आपको चेहरे पर सरसों का तेल अप्लाई करने से बचना चाहिए।

2. एक्ने हो सकते हैं

सरसों के तेल की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो आपको चेहरे पर सरसों का तेल अप्लाई करने से बचना चाहिए। क्योंकि सेंसिटिव स्किन पर सरसों का तेल एक्ने पैदा कर सकता है। सरसों का तेल लगाने से एक्ने, पिंपल्स या मुहांसों की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- सरसों के तेल के फायदे: जानें सरसों का तेल इस्तेमाल करने से सेहत को मिलने वाले फायदे

3. छोटे-छोटे लाल दाने

सरसों का तेल लगाने से चेहरे पर छोटे-छोटे लाल दाने भी निकल सकते हैं। सरसों के तेल की गर्म तासीर की वजह से त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल सकते हैं। छोटे-छोटे लाल दाने आपके चेहरे की खूबसूरती को कम करने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए अगर आपके चेहरे पर पहले से ही दाने या फोडे-फुंसियां हो रखे हैं, तो आपको सरसों का तेल लगाने से बचना चाहिए।

mustard oil side effects dark spots on face

4. दाग-धब्बे हो सकते हैं

कई बार सरसों का तेल लगाने से चेहरे पर मुहांसे निकल आते हैं। ऐसे में कुछ समय बाद मुहांसे तो ठीक हो जाते हैं, लेकिन दाग-धब्बे त्वचा पर ही रह जाते हैं। सरसों का तेल दाग-धब्बों को ट्रिगर भी कर सकता है। इसलिए दाग धब्बे हैं, तो आपको चेहरे पर सरसों का तेल अप्लाई करने से बचना चाहिए।

5. रेडनेस और खुजली

सरसों का तेल त्वचा पर रेडनेस और खुजली का भी एक कारण बन सकता है। खासकर, जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें सरसों का तेल लगाने से खुजली तेज हो सकती है। जलन, रेडनेस का भी सामना करना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- सरसों के तेल का इन 5 तरीकों से इस्‍तेमाल करने से दूर हो जाते हैं पेट के रोग, त्‍वचा, बालों और जोड़ों की समस्या

अगर आप भी अपने चेहरे को सरसों के तेल से मॉइश्चराइज करते हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए। अगर सेंसिटिव स्किन है, तो सरसों के तेल का उपयोग करने से पूरी तरह से बचना चाहिए। क्योंकि सरसों का तेल गर्म होता है, इससे आपकी सेंसिटिव स्किन इरिटेट हो सकती है।

Read Next

देसी घी से दूर हो सकते हैं चेहरे के दाग-धब्बे, जानें लगाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version