
Desi Ghee Benefits for Face: भारतीय घरों में सर्दियों के मौसम में एक चीज आसानी से मिल जाती है वो है देसी घी। पहले लोग दूध की मलाई से घंटों मेहनत करने के बाद घर में देसी घी तैयार किया करते थे, लेकिन अब तो एक पैकेट में देसी घी आसानी से मिल जाता है। सर्दियों के मौसम में लोग रोटी, दाल में घी डालकर खाते हैं। वहीं, कुछ लोग देसी घी को हलवे और अन्य पकवानों में डालकर खाना पसंद करते हैं।
घी को कई सारे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है और ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए भी देसी घी काफी फायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे देसी घी से चेहरे के दाग-धब्बे दूर कैसे किए जाते हैं और देसी घी को चेहरे पर लगाने का तरीका।
इसे भी पढ़ेंः Health Benefits of Bichhiya: पैरों में बिछिया पहनने से महिलाओं की सेहत को मिलते हैं कई फायदे
देसी घी चेहरे पर कैसे लगाएं - How to Apply Desi Ghee on Face
सर्दियों के मौसम में देसी घी को आप मॉइश्चराइजर की तरह रात को लगाकर सो सकते हैं। मॉइश्चराइजर की तरह देसी घी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को पानी और फेस वॉश से क्लीन करें। अब चेहरे पर देसी घी को लगाएं और 2 से 5 मिनट तक मसाज करें। देसी घी से चेहरे की मसाज करने के बाद आप नॉर्मल क्रीम, फाउंडेशन और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो देसी घी का इस्तेमाल फेस पैक को तैयार करने के लिए भी कर सकते हैं।

चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने में कैसे मदद करता है देसी घी?
1. देसी घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो स्किन को अंदर से पोषण देने का काम करता है। देसी घी पर हुई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि इसके पोषक तत्व स्किन के पोर्स को नमी प्रदान कर कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है।
2. देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की नमी को बरकरार रखने और पोर्स को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं। स्किन के पोर्स डीप क्लीन होने से चेहरे के दाग-धब्बे खत्म करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए लगाएं चंदन के ये 2 उबटन, जानें बनाने का तरीका
3. देसी घी को नियमित तौर पर चेहरे पर लगाने से ये स्किन को अंदर से निखारने में मदद करता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स पिगमेंटेशन को कम करते हैं। चेहरे से पिगमेंटेशन खत्म होने से स्किन लंबे समय तक ग्लोइंग दिखती है।
4. ड्राई स्किन की समस्या में देसी घी लगाना काफी फायदेमंद है। ये स्किन को अंदर से नरिश करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Pic credit: Freepik.com