इन 7 कारणों से जरूर करनी चाहिए एक्‍सरसाइज़, शरीर में होते हैं ये बदलाव

व्यायाम आपके शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है इसलिये इससे जुड़े कुछ तथ्य को हम बता रहे है जिसे जानकर आप समझ जायेगें कि व्यायाम सभी के लिये क्यों जरूरी है, आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्‍तार से बता रहे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 7 कारणों से जरूर करनी चाहिए एक्‍सरसाइज़, शरीर में होते हैं ये बदलाव


आमतौर लोग वजन कम करने या वजन बढ़ाने के लिए ही एक्‍सरसाइज़ करते हैं, जबकि यह हर व्‍यक्ति के जरूरी होता है, क्‍योंकि एक्‍सरसाइज करने से शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। वास्तविकता यह कि व्यायाम आपके वजन को कम करने के साथ साथ कई तरह की समस्याओं का समाधान करता है। जिसे आप अपने घर में भी कर सकते है। व्यायाम आपके शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है इसलिये इससे जुड़े कुछ तथ्य को हम बता रहे है जिसे जानकर आप समझ जायेगें कि व्यायाम सभी के लिये क्यों जरूरी है, आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्‍तार से बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह या शा‍म? जानें किस समय एक्‍सरसाइज़ करना है सही

पॉश्‍चर में सुधार लाता है

नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके झुके घुमावदार कंधे सही शेप में आ जाते है। इससे आपके शरीर का वजन सही रहने से मोटापा नही आता। और शरीर का प्रत्येक भाग सही मुद्रा में रहते हुये सुंदर और एक समान शेप बनाता है। आप व्यायाम को घर पर भी रहकर बड़ी ही असानी के साथ कर सकती है।

अनिद्रा को दूर करता है

अक्सर देखा जाता है कि शरीर में मानसित तनाव या थकान की वजह से हमें नींद नही आती। कई कोशिश करने के बाद भी रात में सो नहीं पाते। इस समस्या से मुक्ति पाने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित रूप से किया जाने वाला व्यायाम। जो हमारे शरीर में सकारात्मक उर्जा का संचार करता है। और नाकारात्मकता को बाहर निकालता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से तनाव उत्पन्न करने वाले हार्मोन (कोर्टिसोल) और इसके अलावा शरीर में सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन्स का स्राव होता है जिससे दिमाग स्थिर होता है और तनाव देने वाले बुरे विचार हमारे मन दूर रहते हैं। इससे रात के समय हमें नींद काफी अच्छी आती है।

इसे भी पढ़ें: लंबाई बढ़ाना आसान है, बस रोज कीजिए ये 3 एक्सरसाइज

चमकदार त्वचा

आप अपनी त्वचा को सुदंर और चमकदार बनाने के लिये मंहगी से मंहगी क्रीमों का उपयोग करती है। पर इन महंगी क्रीम, लोशन खरीदने में इतना पैसा खर्च के बजाय यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करने लगेगी तो आप सुंदर चमकदार त्वचा ही नही पायेगी बल्कि प्राकृतिक रूप से आप जवान दिखने लगेगें। यदि आप व्यायाम के द्वारा होने वाले फायदों के बारे में यकीन करेगें तो आप स्वतः ही जान जायेगी कि ये त्वचा संबंधी समस्याये जैसे कील-मुहासें, दाग धब्बों से भी आप निजात पा सकती है। क्योकि व्यायाम के दौरान हमारी सांसे तेजी से चलती है। जिससे शरीर का रक्त संचार भी तेजी से प्रभावित होने लगता है जिससे अंदर की गदंगी पूरी तरह से साफ हो जाती है। और पसीने के तौर में विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर जाते है। जिससे त्वचा संबंधी बीमारिया दूर हो जाती है। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम करने से शरीर का कोलेस्ट्राल कम हो जाता है जिससे हमारा शरीर स्लीम होकर अलग सा निखार पाता है।

तनाव दूर करने वाला

बहुत सारे लोग कसरत का नाम सुनते ही सो जाते है पर ये लोग नही जानते कि व्याया हमारे स्वास्थ के लिये कितना फायदेमंद साबित हुआ है। अगर देखा जाये तो व्यायाम से मिलने वाले फायदे को जानकर लोग इसे तनाव बस्टर का भी नाम भी देते है। क्योकि ये तनाव के हार्मोन्स को बढ़ने से रोकता है और खुश करने वाले हार्मोन्स का उत्पादन करता है इसस हमारे शरीर में आत्मविश्वास की भावना बढ़ने लगती है।और हम हमेशा तनावमुक्त रहते है।

दिल रहता है दुरूस्‍त

नियमित रूप से व्यायाम करने से शरीर का रक्त परिसचंरण तंत्र सही ढंग से कार्य करने लगता है। जिससे शरीर की मांसपेशिया मजबूत बनती है। और दिल की बीमारी से राहत मिलती है। एक अध्ययन के मुताबिक पता लगाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते है उनमें से 27% लोग दिल के दौरे के खतरों से बाहर रहते है।

पीठ के दर्द से फायदा

ऑफिस हो या घर लगातार काम करने के दौरान हर किसी को पीठ के दर्द की समस्या बनी रहती है इस समस्या से निजात पाने के लिये व्यायाम सबसे अच्छा उपचार माना गया है। व्यायाम। इससे शरीर की मांसपेशिया मजबूत होती है। रीढ की हड्डी में दबाब पड़ने से उसका लचीनापन दूर होता है। और शारीरिक दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। किसी भी व्यायाम को शुरू करने से पहले ट्रेनर की सलाह अवश्य ले लें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi

Read Next

फ्लैट टमी चाहिए तो रोजाना करें ये 2 आसान काम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version