सुबह या शा‍म? जानें किस समय एक्‍सरसाइज़ करना है सही

इस पर कई रिसर्च भी हो चुके हैं। कुछ रिसर्च में शाम के वक्‍त व्‍यायाम करना फायदेमंद बताया गया जबकि कुछ में सुबह। हम आपको इस लेख में विस्‍तार से बता रहे हैं कि एक्‍सरसाइज़ का सही समय क्‍या हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह या शा‍म? जानें किस समय एक्‍सरसाइज़ करना है सही

रेगुलर एक्‍सरसाइज़ करने से व्‍यक्ति शारीरिक रूप से हमेशा फिट रहता है। इससे वह मानसिक रूप से भी स्‍वस्‍थ होता है। नियमित व्‍यायाम का फायदा तब और अधिक होता है जब आप सही समय पर व्‍यायाम करते हैं। व्‍यायाम के लिए सही समय के निर्धारण में लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है। इस पर कई रिसर्च भी हो चुके हैं। कुछ रिसर्च में शाम के वक्‍त व्‍यायाम करना फायदेमंद बताया गया जबकि कुछ में सुबह। हम आपको इस लेख में विस्‍तार से बता रहे हैं कि एक्‍सरसाइज़ का सही समय क्‍या हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: लंबाई बढ़ाना आसान है, बस रोज कीजिए ये 3 एक्सरसाइज

हाल में हुए एक अध्ययन में यह पता चला है कि वह लोग जो रात के समय जॉगिंग करने के लिए जाते हैं उन्हें दूसरों के मुकाबले ज्यादा फिट देखा गया है। जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय हमारा शरीर ज्यादा मेटाबॉलिज्‍म को कम करता है। खासतौर में सर्दियों में शाम के समय वर्कआउट करना काफी फायदेमंद होता है। हमारे शरीर के काम जैसे ब्लड प्रेशर, बॉडी तापमान और अन्य चीजें 24 घंटे के पैटर्न के अनुसार काम करते हैं। अगर आप इस 24 घंटे के चक्र को तोड़ते हैं तो इससे आपका हार्मोन स्तर और हार्ट रेट प्रभावित हो जाते हैं। हमारे शरीर की घड़ी सबसे महत्वपूर्ण कारक है, इसलिए आपको इसमें बदलाव करने से पहले कई बार सोचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जिम नहीं जाना तो घर पर हीं करें ये 7 काम, जिंदगी भर रहेंगे फिट

सुबह का समय है अनुकूल

रात में भरपूर नींद लेने के बाद जब आप सुबह व्‍यायाम करते हैं तो इसे और अधिक ऊर्जा के साथ करते हैं और इससे पूरे दिन ऊर्जावान भी रहते हैं। इसलिए सुबह का वक्‍त व्‍यायाम के लिए न केवल बेहतर है बल्कि दिनभर सक्रिय रखने में भी कारगर है। तो अगर आप इससे पहले रात के समय व्‍यायाम करते थे तो उस दिनचर्या को बदल दीजिए और व्‍यायाम के लिए सुबह का वक्‍त निकालिये।

अपने अनुसार चुन सकते हैं समय

अगर आप सुबह देर से उठते हैं या रात में देर से सोते हैं तो सुबह के वर्कआउट करने का सही लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप शाम के समय आसानी से एक्सरसाइज कर सकते हैं। वर्कआउट के लिए आप अपने हिसाब से ही समय निकालें। आपके लिए जो समय सुविधाजनक हो आप उसी समय अपने फिटनेस सेंटर जा कर एक्सरसाइज कर सकते हैं। आप केवल अपना शिड्यूल बनाए और उसका अच्छी तरह से पालन करें। फिर चाहें आप सुबह के समय एक्सरसाइज करें या फिर शाम के समय, अपनी एक्ससाइज में अपना पूरा ध्यान लगाएं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi

Read Next

ये 5 सीक्रेट्स खोलते हैं विराट कोहली की फिटनेस का राज़

Disclaimer