
फ्लैट टमी और आकर्षक फिगर की चाह तो सबको होती है। इससे न सिर्फ व्यक्तित्व में निखार आता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। फिट फिगर के लिए ज़रूरत है मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाने की और पिलेटीज मांसपेशियों को मज़बूत बनाकर सांस की प्रक्रिया को दुरुस्त करता है। यह एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ है।
इसे भी पढ़ें: सुबह या शाम? जानें किस समय एक्सरसाइज़ करना है सही
स्टेप 1
एक्सरसाइज बॉल के ज़रिये टमी कम करने में मदद मिलती है। अपने बायीं ओर एक्सरसाइज बॉल रखें। अब बाएं पैर को सामने की ओर मोड़ें। ध्यान रखें कि दायां पैर पीछे की ओर होना चाहिए। अब बाएं हाथ पर बॉल रखें। कोहनियों को थोड़ा मोड़ें। अपने दाएं हाथ को सामने लाएं। बॉल को एक हाथ से दूसरे हाथ में ले जाएं। 2-4 सेकंड रुकें और फिर उसी अवस्था में आ जाएं।
स्टेप 2
पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथ साइड में रखें लेकिन हथेलियों को ज़मीन से टिकाएं। धीरे-धीरे पैर उठाएं और पंजों को सिर के ऊपर लाने की कोशिश करें। कंधों को आराम दें और पैरों को फिर से सीधा कर लें।
स्टेप 3
पेट के बल सीधे लेट जाएं। अब अपने पैरों को थोड़ा फैलाएं। बॉल को सीने से दबाएं और हाथों को ज़मीन पर टिकाएं। इसके बाद धीरे-धीरे आगे की ओर बढऩा शुरू करें। ध्यान रखें कि हथेली ज़मीन से टिकी रहनी चाहिए। ऐसा 5-7 मिनट तक करें। थोड़ी देर रुकें और वापस उसी स्थिति में आ जाएं।
इसे भी पढ़ें: एक बार जरूर पढ़ें ये 5 बातें, फिटनेस के लिए खुद बढ़ेगा रुझान
ये हैं अन्य फायदे
मांसपेशियां बनेंगी स्ट्रॉन्ग : इससे शरीर के जोड़ और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। रीढ़ की हड्डी के लिए तो यह बहुत जरूरी है लेकिन स्पाइन में कोई समस्या हो तो बिना डॉक्टर की सलाह के ये व्यायाम न करें।
कमर दर्द में भी लाभकारी : पिलेटीज के ज़रिये हाथ-पैरों को स्ट्रेच करके कमर दर्द से छुटकारा मिल सकता है। स्ट्रेचिंग से आप कमर और हिप्स की मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं।
थकान होगी दूर : दिन भर चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए पिलेटीज को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। इससे थकान दूर होती है और ऊर्जा स्तर मेंटेन रहता है।
सूजन होगी गायब : पैरों में मूवमेंट होने से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है। इससे शरीर में सूजन या ऐंठन से राहत मिलती है।
प्रेग्नेंसी में कारगर : इससे शरीर सुडौल बना रहता है, साथ ही लचीलापन व संतुलन बरकरार रहता है। स्त्रियां गर्भधारण से पूर्व या बाद में इसे आसानी से कर सकती हैं। इससे पेट, पीठ और पेडू की मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version