Muskmelon Seeds Benefits for Heart Health in Hindi: हृदय हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है। स्वस्थ रहने के लिए हृदय का बेहतर होना बहुत जरूरी होता है। जब हृदय से जुड़ी कोई दिक्कत होती है, तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। आजकल अधिकतर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन हेल्दी डाइट लेने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। नट्स और सीड्स को हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर बात करें, खरबूजे के बीजों की तो इन्हें हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। आप भी अपने हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खरबूजे के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं हार्ट हेल्थ के लिए खरबूजे के बीजों के फायदे और खाने के तरीके-
खरबूजे के बीजों में पोषक तत्व
खरबूजे के बीज प्रोटीन का बेहद अच्छा सोर्स होते हैं, जो मांसपेशियों के निर्माण में मदद करते हैं। इन बीजों का सेवन करने से पाचन सही होता है। साथ ही, हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहती है। खरबूजे के बीजों में पोषक तत्व
- प्रोटीन
- फाइबर
- ओमेगा-3 फैटी एसिड
- फोलेट
- विटामिन ए
- विटामिन सी
इसे भी पढ़ें- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल और सब्जियां, बीमारियों से होगा बचाव
हार्ट हेल्थ के लिए खरबूजे के बीज के फायदे- Muskmelon Seeds Benefits for Heart Health
स्वस्थ रहने के लिए हार्ट हेल्थ का बेहतर होना जरूरी होता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में नट्स और सीड्स को शामिल करना चाहिए। खरबूजे के बीज, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
- खरबूजे के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हृदय की कार्यप्रणाली में सुधार करता है। यह एसिड हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करता है।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड वाहिकाओं में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। इससे हृदय की मांसपेशियों को आराम मिलता है और हृदय स्वस्थ रहता है।
- खरबूजे के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं।
- खरबूजे के बीज शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- अगर आप रोजाना खरबूजे के बीजों का सेवन करेंगे, तो इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम होगा।
- खरबूजे के बीजों में पोटैशियम होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।
- खरबूज में मौजूद फैटी एसिड ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है। इससे तनाव से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- दिल को रखें हेल्दी ये आसान नुस्खे
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खरबूजे के बीज कैसे खाएं?- How to Eat Muskmelon Seeds for Heart Health in Hindi
हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आप खरबूजे के बीजों का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं।
- इसके लिए आप खरबूजे के बीजों को रोस्ट करके खा सकते हैं।
- खरबूजे के बीजों को स्मूदी में डालकर खाना भी फायदेमंद होता है।
- आप खरबूजे के बीजों के पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं।
- इसके अलावा, खरबूजे के बीजों को ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खाया जा सकता है।
आप भी अपने हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए खरबूजे के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना खरबूजे के बीजों का सेवन करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। साथ ही, हृदय रोगों से बचाव भी होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version