Asthenia: मांसपेशियों में ऐंठन और थकान होना 'कमजोरी' के हैं संकेत, जानिए कारण, लक्षण और प्राकृतिक इलाज

Asthenia: कमजोरी को शक्तिहीनता भी कहते हैं, यह कोई रोग नहीं है मगर कई रोगों के लक्षण हो सकते हैं। जानिए शक्तिहीनता के कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार।
  • SHARE
  • FOLLOW
Asthenia: मांसपेशियों में ऐंठन और थकान होना 'कमजोरी' के हैं संकेत, जानिए कारण, लक्षण और प्राकृतिक इलाज


What Is Asthenia And Weakness In Hindi: शारीरिक या मांसपेशियों की ताकत की कमी एक प्रकार की कमजोरी (Weakness) को दर्शाता है। ऐसी स्थिति में आप चलने, उठने-बैठने और बैलेंस बनाने में समस्‍या महसूस कर सकते हैं। कमजोरी, जिसे अस्थेनिया या शक्तिहीनता (Asthenia) भी कहा जाता है, जिसमें आप शारीरिक थकान महसूस करते हैं।

कुछ लोग अपने शरीर के एक खास हिस्‍से में कमजोरी महसूस होती है, जैसे हाथ या पैर। कुछ लोगों संपूर्ण रूप से शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है, खासकर जो अक्सर इन्फ्लूएंजा या हेपेटाइटिस जैसे जीवाणु या वायरल संक्रमण देखने को मिलता है। वीकनेस या कमजोरी अस्थायी हो सकती है, लेकिन यह कुछ मामलों में या क्रॉनिक भी होती है।

कमजोरी के कारण क्‍या हैं: What causes weakness?

cramp

कमजोरी और थकान के लक्षण होते हैं, क्‍योंकि यह रोग नहीं है। हालांकि, कमजोरी के लक्षण कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकते हैं। कमजोरी के सामान्य कारणों में शामिल हैं:

  • शरीर में पोटेशियम और सोडियम के स्तर में कमी (आपके शरीर में दो प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं) 
  • थायराइड ग्रंथि से जुड़ी समस्‍याएं (कम और उच्च थायराइड दोनों स्तर मांसपेशियों की कमजोरी का कारण बन सकते हैं) 
  • श्वसन या मूत्र पथ के संक्रमण
  • मायस्थेनिया ग्रेविस: यह तंत्रिका विकार पैरों और हाथों में कमजोरी पैदा कर सकता है।
  • फ़्लू
  • रक्ताल्पता
  • अवसाद या चिंता
  • नींद की कमी
  • अनुपचारित मधुमेह
  • कोंजेस्टिव हार्ट फेल्‍योर
  • विटामिन बी-12 की कमी
  • दवाईयों के साइड इफेक्‍ट्स 
  • मांसपेशियों के कुछ रोग
  • कीमोथेरपी

इसे भी पढ़ें: शरीर में आई कमजोरी से ना हों परेशान? आज से ही अपनी डाइट को ऐसे बनाएं बेहतर

कमजोरी के लक्षण क्या है: What are the symptoms of weakness?

satvic

आमतौर पर कमजोरी दो प्रकार की हो सकती है, जिसके अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं: 

1. शरीर के किसी खास हिस्‍से की कमजोरी, जिसमें आप शरीर के उस हिस्‍से को कुशलता से हिलाने में असमर्थ रहते हैं। इसमें आप मांसपेशियों ऐंठन, झटके, शरीर की गति धीमी पड़ना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। 

2. संपूर्ण शारीरिक कमजोरी, जिसके कारण आप काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं, जैसा कि आप फ्लू होने पर महसूस करते हैं। इसे थकान के रूप में जाना जाता है, लेकिन थकान महसूस किए बिना भी संपूर्ण शारीरिक कमजोरी को महसूस किया जा सकता है। 

कमजोरी दूर करने का प्राकृतिक उपचार: Natural Treatment for Weakness

आयुर्वेद के अनुसार, कमजोरी का प्रमुख कारण हमारा आहार भी है। तामसिक भोजन (ऐसा आहार जिसके सेवन से शारीरिक दुर्बलता बढ़ती है) से आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों में विषाक्त पदार्थों का जमाव होता है जिसके परिणामस्वरूप बीमारी की शुरुआत होती है जो कमजोरी का कारण बनती है। वाइट शुगर और मैदा आपके रक्त शर्करा को तेजी से बढ़ाता है। आप कमजोर और थके हुए महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शारीरिक रूप से कमजोर पुरूषों में ताकत भर देगा ये 5 फूड, बढ़ेगा स्‍टेमिना

सात्विक भोजन को अपनाएं 

  • सात्विक भोजन (Satvic food) जैसे पत्तेदार साग, नट्स, फलियां, फल, साबुत अनाज सभी पोषक तत्वों और पोषण से भरपूर होते हैं, जो कमजोरी को दूर करते हैं। 
  • एक कच्‍चा आलू को स्लाइस में काटें और टुकड़ों को रात भर के लिए पानी में भीगो दें। सुबह उठकर ब्रश करने के बाद प्राकृतिक टॉनिक के तौर पर इस जूस को पिएं। इससे आपकी मांसपेशियों की कमजोरी जल्दी दूर होगी। 
  • पालक थकान दूर करने के लिए चमत्कारी माना जाता है, इसे अपने आहार में शामिल करें।

Read More Articles On Other Diseases In Hindi

Read Next

World Malaria Day 2020: जानें मलेरिया से बचाव के टिप्स, बुखार आने पर कैसे करें इसका उपचार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version