Doctor Verified

चार्ली हॉर्स पेन की वजह से या जाती है मसल्स में ऐंठन, जानें कारण और बचाव

Charley Horse Pain: चार्ली हॉर्स पेन या मसल्स में अचानक तेज ऐंठन मांसपेशियों की कमजोरी, थकान, पानी की कमी जैसी स्थितियों के कारण होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
चार्ली हॉर्स पेन की वजह से या जाती है मसल्स में ऐंठन, जानें कारण और बचाव


Charley Horse Pain: चार्ली हॉर्स पेन, जिसे सामान्य भाषा में पैर की ऐंठन भी कहते हैं, अचानक होने वाली मांसपेशियों की तेज ऐंठन है। यह आमतौर पर पैरों में होती है, लेकिन कभी-कभी हाथों या शरीर के अन्य भागों में भी हो सकती है। यह दर्दनाक स्थिति अचानक शुरू होती है और कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक रह सकती है। हालांकि यह आमतौर पर गंभीर नहीं होती है, लेकिन यह बहुत असुविधाजनक हो सकती है और रात की नींद को बाधित कर सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं चार्ली हॉर्स पेन के बारे में।

चार्ली हॉर्स पेन के कारण

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "चार्ली हॉर्स पेन या मसल्स में अचानक तेज ऐंठन एक गंभीर समस्या है। यह समस्या आमतौर पर मांसपेशियों की कमजोरी, थकान, पानी की कमी जैसी स्थितियों के कारण होती है। कई बार इस स्थिति में मरीज गंभीर रूप से इसका शिकार हो जाता है।"

muscles cramps causes

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के आसान घरेलू उपाय

चार्ली हॉर्स पेन के के कुछ कारण इस तरह से हैं-

मांसपेशियों की थकान: अधिक व्यायाम करने, लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने से मांसपेशियों में थकान हो सकती है, जिससे ऐंठन हो सकती है।

निर्जलीकरण: शरीर में पानी की कमी से मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन हो सकती है।

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन: शरीर में सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों का असंतुलन मांसपेशियों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।

गर्भावस्था: गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले परिवर्तन और बढ़ते भार से पैरों में ऐंठन हो सकती है।

दवाएं: कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में चार्ली हॉर्स पेन हो सकते हैं।

स्वास्थ्य स्थितियां: थायरॉइड की समस्याएं, मधुमेह, रक्त परिसंचरण की समस्याएं और तंत्रिका संबंधी विकार चार्ली हॉर्स पेन के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों में दर्द हो सकता है कई बीमारियों का संकेत, लक्षणों से पहचानकर कराएं सही इलाज

चार्ली हॉर्स पेन के लक्षण

चार्ली हॉर्स पेन के प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

  • अचानक शुरू होने वाली मांसपेशियों में तेज दर्द
  • प्रभावित मांसपेशी का कठोर और गांठदार होना
  • मांसपेशी में ऐंठन या स्पैज्म

चार्ली हॉर्स पेन की रोकथाम

चार्ली हॉर्स पेन को पूरी तरह से रोकना मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है-

  • पर्याप्त पानी पिएं: शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
  • संतुलित आहार लें: पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर आहार लें।
  • नियमित व्यायाम करें: नियमित व्यायाम मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और ऐंठन के जोखिम को कम करता है।
  • स्ट्रेचिंग करें: व्यायाम से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना मांसपेशियों को लचीला बनाता है।
  • आराम करें: यदि आप थकान महसूस कर रहे हैं, तो आराम करें और अपने पैरों को ऊंचा रखें।
  • गर्म पानी से स्नान करें: गर्म पानी से स्नान करने से मांसपेशियों को आराम मिल सकता है।
  • मसाज: प्रभावित मांसपेशी की मालिश करने से राहत मिल सकती है।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अधिकांश मामलों में, चार्ली हॉर्स पेन घर पर ही ठीक हो जाते हैं। अगर ऐंठन गंभीर है और यह जल्दी ठीक नहीं हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपको बुखार, सूजन और लालिमा जैसे लक्षण दिखते हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर उचित जांच लें और इलाज कराएं।

(Image Courtesy: freepik.com)

 

Read Next

सेहत के लिए नुकसानदायक हैं खुशबू वाली मोमबत्तियां (Scented Candles), एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version