
शरीर में आई कमजोरी को दूर करने के लिए आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, हमेशा एक्टिव रहने में मिलेगी मदद।
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच युवाओं में कमजोरी काफी ज्यादा देखने को मिलती है। समय से खाना ना खाने, एक्सरसाइज नहीं करना या फिर नींद नहीं पूरी होना कमजोरी का एक बहुत बड़ा कारण है। यही वजह है कि बीमारियां का खतरा भी युवाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। काम के साथ-साथ अपने आपको फिट रखना और बीमारियों से दूर रखना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए वैसे तो सही डाइट, एक्सरसाइज और बेहतर तरीके से अपनी नींद पूरी करना जरूरी है। लेकिन कई लोग नौकरी और पढ़ाई की वजह से इस पर अमल करने में नाकाम रह जाते हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर की कमजोरी झलकने लगती है। ऐसे में आपको अपने काम के साथ अपने आपको फिट रखना भी और शरीर में आई कमजोरी को दूर करना जरूरी है। हम आपको इस लेख में ऐसे तरीके बताते हैं जिनकी मदद से आ भी अपने शरीर में आई कमजोरी को दूर कर सकते हैं।
शरीर में आई कमजोरी को कैसे करें दूर![diet]()
केला
केला शरीर की कमजोरी को दूर कर आपको फिट रखने में आपकी मदद करता है। केला एक तरह से शरीर में एनर्जी देने वाला फल माना जाता है। केला खाने से आपको सही मात्रा में एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही इसके सेवन से महिलाओं को मासिक धर्म के समय कम परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप हर दिन केले का सेवन करेंगे तो आप बहुत जल्द ही अपने शरीर से कमजोरी को दूर कर अपने आपको एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
देसी घी
घी हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये हमारे लिए हर तरह से फायदेमंद साबित होता है। अगर आपको शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो तो आप रोजाना अपनी डाइट में घी का सेवन करें। आप इसे खाना खाने के बाद घी और शहद को मिलाकर इसका सेवन भी कर सकते हैं। ये आपको फिट रखने के साथ ही आपकी याददाश्त भी बढ़ाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए ये है सबसे बेस्ट डाइट चार्ट, 7 दिन में दिखेगा फर्क
मुनक्का
मुनक्का का सेवन करने से पेट की समस्या दूर होने के साथ ही ये हमारे शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। आप मुनक्का को धोकर भिगो दें। 12 घण्टे के बाद भीगे हुए मुनक्का खाने से पेट के रोग दूर होते है और शरीर में खून और वीर्य भी बढ़ जाता है। आपको बता दें कि मुनक्का की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाकर 200 ग्राम तक सेवन करने से शरीर में काफी फायदा मिलता हैं। इसके लिए आप मुनक्का को गर्म पानी से धोकर रात को भिगो दें और सुबह इसका सेवन कर लें।
अनार
आप सभी जानते हैं कि अनार हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। अनार को खाने से शरीर में शक्ति और विशेष प्रकार की ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही ये हमारे शरीर में खून को भी बढ़ाने का काम करता है। ये कई बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। अनार हृदय रोग, तनाव और आरामदायक जीवन के लिए काफी बेहतर माना जाता है। कमजोरी की समस्या हो तो अनार का छिलका सूखा लें और पीस लें। इसके बाद प्रतिदिन सुबह और शाम एक चम्मच पीसे हुए अनार के छिलके को खाएं।
इसे भी पढ़ें: बीमारियों के खतरे से रहना है दूर? अपनी डाइट में शामिल करें ये 6 एंटीबॉयोटिक चीजें, हमेशा रहेंगे स्वस्थ
तुलसी
वैसे तो लोग तुलसी को अक्सर कभी-कभी ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो ये आपको बीमारियों के खतरे से दूर रखने के साथ ही आपको फिट रखने में मदद करेगी।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
- शरीर में आई कमजोरी दूर करने के तरीके
- कैसे दूर करें कमजोरी
- कमजोरी एवं थकावट दूर करने के उपचार
- Kamjori Door Karne ke Upaay
- कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय
- शरीर संबंध कमजोरी
- weakness in body diet
- Best Health Tips
- शरीर की कमजोरी दूर करने का तरीका
- कमजोरी कैसे दूर करें
- अपने आपको कैसे फिट रखें
- फिट रखने के तरीके