ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द से गुजरती हैं। पीरियड्स के दौरान ऐंठन होना एक बेहद आम समस्या है। इस दौरान महिलाओं को दर्द और असहजता का अनुभव होना सामान्य है। हालांकि, सभी महिलाओं को इस दौरान ज्यादा तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता है, लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द हो सकता है। साथ ही ज्यादा ब्लीडिंग, सूजन, और मूत्रमार्ग में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में महिलाओं के लिए दैनिक कार्यों को करना काफी मुश्किल हो जाता है। पीरियड्स की ऐंठन से राहत पाने के लिए महिलाएं दवाओं का सहारा लेती हैं और तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाती हैं लेकिन कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिलता है। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे में आपके पास क्या विकल्प है?
डायटीशियन मनप्रीत की मानें तो पीरियड्स के दौरान ऐंठन या दर्दनाक पीरियड्स से राहत दिलाने में मुनक्का के साथ केसर का सेवन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। उनके अनुसार यह दर्दनाक पीरियड्स से बचने के लिए यह एक बेस्ट कॉम्बिनेशन है। चलिए आपको बताते हैं इसके फायदों और इस्तेमाल के तरीकों के बारे में विस्तार से।
दर्दनाक पीरियड्स से छुटकारा दिलाने में कैसे फायदेमंद है मुनक्का और केसर का कॉम्बिनेशन (Munakka With Kesar Best Combination For Painless Periods In Hindi)
मुनक्का एक बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर है, जिससे पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो कम करने में मदद मिलती है और पीरियड्स के दर्द से राहत मिलती है। मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करके अनियमित पीरियड्स और पीसीओएस के दौरान खून का थक्का नहीं जमने देता है। इसमें मौजूद आयरन पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी से बचाता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। वहीं केसर में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक (ऐंठन और मरोड़ दूर करने वाले) गुण होते हैं, जिससे यह आपके यूट्रस की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन से छुटकारा दिलाता है। मुनक्का और केसर का यह कॉम्बिनेशन हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के साथ ही पीएमएस (PMS) से छुटकारा दिलाने में भी मददगार हो सकता है।
इसे भी पढें: थायराइड रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है नारियल, जानें बीमारी कंट्रोल करने में कैसे करता है मदद
टॉप स्टोरीज़
पीरियड्स की ऐंठन से छुटकारा पाने के लिए मुनक्का और केसर का सेवन कैसे करें
अगर आप पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन से बचना चाहती हैं तो आपको अपने पीरियड्स की डेट से कम से कम एक सप्ताह पहले मुनक्का और केसर का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आपको 4-5 मुनक्के लेने हैं और उन्हें रातभर के लिए पानी में भिगो देना है। आपको रोजाना सुबह मुनक्का के साथ में केसर के कुछ रेशे लेने हैं और उनका सेवन करना है। आपको ऐसा पीरियड्स आने तक नियमित रूप से करना है।
इसे भी पढें: मेटाबॉलिज्म और थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए खाएं ब्राजील नट्स
एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं?
पीरियड्स की गंभीर ऐंठन के चलते महिलाओं के लिए घर के सामान्य काम करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द का सामना करती हैं तो मुनक्का और केसर का यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा पर्याप्त पानी पिएं, इससे भी ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। एक्सरसाइज और मेडिटेशन का अभ्यास करने से भी आपको पीरियड्स के दौरान ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है। जंक फूड्स, स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन से बचें, क्योंकि ये आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं।
All Image Source: Freepik.com