Doctor Verified

Mumps Causes: गलसुआ (मम्प्स) की समस्या क्यों होती है? जानें इसका कारण

Mumps or Galsua: गलसुआ या मम्प्स वायरस के कारण होने वाली एक बीमारी है। आइए, जानते हैं इसके बारे में- 
  • SHARE
  • FOLLOW
Mumps Causes: गलसुआ (मम्प्स) की समस्या क्यों होती है? जानें इसका कारण


Mumps or Galsua Causes in Hindi: गलसुआ या मम्प्स एक संक्रामक रोग है, जो वायरस के कारण होता है। यह रोग चेहरे के पैरोटिड लार ग्रंथियों में सूजन पैदा करता है। यह स्थिति बेहद दर्दनाक हो सकती है। आपको बता दें कि वायरस के संपर्क में आने के 2 से 3 सप्ताह बाद इसके लक्षण महसूस हो सकते हैं। यह बीमारी सिरदर्द, बुखार या थकान जैसे हल्के लक्षणों से शुरू होती है। धीरे-धीरे इसके लक्षण बढ़ सकते हैं और सूजन हो सकती है। यह रोग 2 से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों को ज्यादा प्रभावित करता है। लेकिन अगर इस वायरस के खिलाफ वैक्सीन नहीं लगाई गई, तो यह वयस्कों को भी प्रभावित कर सकता है। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. रमन कुमार से जानते हैं गलसुआ या मम्प्स (Galsua) बीमारी क्यों होती है?

गलसुआ या मम्प्स के लक्षण- Galsua Symptoms in Hindi

गलसुआ होने पर आपको इन लक्षणों का अनुभव हो सकता है-

  • बुखार
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • थकान और कमजोरी
  • खाने की इच्छा कम होना
  • लार ग्रंथियों में सूजन
  • सूजन के आस-पास दर्द होना

इसे भी पढ़ें- बच्चों में मम्प्स (गलसुआ) की समस्या क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

गलसुआ (मम्प्स) की समस्या क्यों होती है?- Galsua Causes in Hindi

गलसुआ रोग एक प्रकार के रोगाणु के कारण होता है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो खांसने या छींकने से एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकती है। इतना ही नहीं, यह बीमारी प्रभावित स्थान को छूने से भी फैल सकती है। आपको बता दें कि पैरामाइक्सोवायरस, गलसुआ का कारण बनता है। यह वायरस, सीधे संपर्क या संक्रमित व्यक्ति के नाक, मुंह या गले से निकलने वाली श्वसन बूंदों के माध्यम से एक से दूसरे में फैल सकता है। खासकर, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनमें गलसुआ बीमारी होने का जोखिम अधिक रहता है। इसके अलावा, जिन लोगों ने इस वायरस के खिलाफ वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें भी गलसुआ रोग हो सकता है।

Read Next

पेट में टीबी की शुरुआत से पहले दिखते हैं ये 8 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Disclaimer