गले में बलगम बनने का क्या कारण होता है? जानें किन लोगों को बनता है ज्यादा कफ

mucus in throat: क्या आपके गले में भी बलगम बनता है? बलगम फेफड़ों या निचले श्वसन तंत्र द्वारा बनाया जाता है। शरीर में अधिक बलगम बनना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गले में बलगम बनने का क्या कारण होता है? जानें किन लोगों को बनता है ज्यादा कफ


gale me cough: गले में कफ जमा होना एक सामान्य स्थिति होती है। लेकिन कुछ लोगों को बार-बार गले में कफ बनता है। ऐसे में व्यक्ति को गले से संबंधित (throat problem) समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर (weak immunity) होती है, उन्हें अधिक कफ बनने की शिकायत होती है। इसलिए पहले आपको इसके कारण का पता लगाना बहुत जरूरी है, इसके बाद ही गले में बनने वाले बलगम की समस्या को दूर किया जा सकता है।

गले में बलगम बनने का क्या कारण होता है?  (cough in throat causes)

गले में कफ या बलगम बनने के कई कारण हो सकते हैं। अकसर सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार होने पर गले में कफ जमा होने लगता है। वायरल या फ्लू होने पर गले में कफ बनता है, खांसी के साथ निकलने लगता है। इतना ही नहीं एलर्जिक रिएक्शन (allergic reaction) की वजह से भी गले में बलगम बनने लगता है। जानें गले में बलगम बनने के कारण-

  • बुखार, फ्लू या संक्रमण
  • एलर्जी
  • गले या नाक में संक्रमण होना
  • गले में खुजली
  • फेफड़ों से संबंधित रोग होना
  • धूम्रपान का सेवन करना

ये सभी गले में बलगम बनने के कारण हो सकते हैं।

cough

गले में बलगम बनना क्या है? (gale me cough)

शरीर में बनने वाला कफ एक तरल, चिपचिपा पदार्थ होता है। जो गले से खांसी के साथ निकलता है। कफ का निर्माण फेफड़ों और निचले श्वसन तंत्र के द्वारा किया जाता है। जो लोग अधिक बीमार रहते हैं, उनके शरीर में अधिक कफ बनता है और गले में जमा हो जाता है। इस जमा बलगम में बैक्टीरिया, वायरस जमा हो जाते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगती है। लंबे समय तक गले में जमा बलगम बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए आपको बलगम बनने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - छाती में जमा बलगम निकालने के लिए पिएं ये 3 तरह के काढ़े

किन लोगों को बनता है कफ? 

वैसे तो सभी लोगों के शरीर में कफ का निर्माण होता है। लेकिन जिन लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं अधिक होता है, या जो लोग अधिक बीमार रहते हैं उन्हें कफ बहुत ज्यादा बनता है।

  • फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का सामना कर रहे लोगों के शरीर में अधिक कफ का निर्माण होता है। जानें कफ ज्यादा क्यों बनता है?
  • जो लोग धूम्रपान का सेवन करते हैं, उन्हें भी अधिक कफ बनता है।
  • आयुर्वेद के अनुसार जब शरीर में कफ दोष बढ़ता है, तो अधिक कफ या बलगम का निर्माण होता है। 

गले में बलगम बनने के लक्षण (cough symptoms)

  • गले में दर्द होना
  • गले में खुजली होना
  • जी मिचलना
  • बार-बार गला साफ करने की आदत
  • मुंह से बदबू आना
  • खांसी के साथ कफ निकलना
  • रात के समय खांसी अधिक होना
  • खराश महसूस होना
itching in throat

कफ कम करने के घरेलू उपाय (mucus formation in throat home remedies)

गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें: कफ निकालने के लिए आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। कफ कम करने के लिए गर्म पेय पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करें। इसके लिए गर्म पानी पिएं। काढ़ा पिएं और सूप का सेवन करें। यह कफ को कम करने का अच्छा घरेलू नुस्खा है।

गरारे करें: गले से कफ निकालने के लिए नमक के पानी के गरारे करना भी अच्छा विकल्प है। इससे गले में खराश, खुजली की समस्या भी दूर होती है।

धूम्रपान से बचें: जो लोग ध्रूमपान करते हैं, उनके शरीर में अधिक बलगम का निर्माण होता है। इसलिए इसके सेवन से आपको बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें -बलगम वाली खांसी से हैं परेशान तो, पिएं ये 5 ड्रिंक्स

गले में बार-बार बलगम जमा होना फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बलगम से बचाव के लिए ठंडी चीजों से परहेज करें। गर्म चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करें। अगर लंबे समय तक बलगम निकले, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

क्या कान में तेल डालना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें कान में कौन कौन से तेल डालने चाहिए

Disclaimer