9 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय, पोस्ट शेयर कर दी हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। यह जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर दी है। हालांकि, अब उनकी तबियत बेहतर है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
9 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय, पोस्ट शेयर कर दी हेल्थ अपडेट


नागिन सीरियल से टीवी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा कर दी है। पोस्ट में उनके पति सूरज नांबियार भी नजर आए। हालांकि उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की वजह अभी तक नहीं बताई है। उन्होंने पोस्ट के जरिए अपने दोस्तों और फैंस का धन्यवाद देते हुए बताया कि वे पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। 

पहले भी हो चुकी हैं भर्ती 

मौनी रॉय अपने स्वास्थ बिगड़ने के चलते पहले भी अस्पतास में भर्ती हो चुकी हैं। दरअसल, साल 2019 में उन्हें बोन इंजरी के कारण हड्डियों में काफी दर्द का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दो दिनों के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वे अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें - 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' की एक्ट्रेस रतन राजपूत हुईं ऑटो इम्यून डिजीज का शिकार, जानें क्या है यह बीमारी 

mouni

क्या है मौनी का फिटनेस रूटीन 

मौनी वर्कआउट और हेल्दी खान-पान पर काफी ध्यान देती हैं। वे अपनी डाइट में शरीर के लिए जरूरी माने जाने वाले सभी न्यूट्रीएंट्स को बैलेंस रखकर चलती हैं। वे डाइट में ओट्स, दलिया, मूंग दाल, स्प्राउट्स और प्रोटीन शेक्स को भी शामिल करती हैं। वे सलाद खाने के साथ-साथ सादा भोजन करना ही पसंद करती हैं। फिट रहने के लिए वे पिलाटे, डांस, योगा मेडिटेशन, वेट ट्रेनिंग, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज आदि करना पसंद करती हैं। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और वजन को मेनटेन रखने के लिए घंटों जिम में पसीना भी बहाती हैं। 

इसे भी पढ़ें - टीवी की 'नागिन' तेजस्वी प्रकाश ने खोला अपनी कर्वी फिगर का राज, जानें एक्ट्रेस का डेली डाइट प्लान

30 मिनट करती हैं डांस 

मौनी फिट रहने के लिए नियमित तौर पर 30 मिनट तक डांस करती हैं। उनका मानना है कि डांस करने से शरीर के सभी अंग एक्टिव रहते हैं साथ ही बॉडी शेप में रहती है और मांसपेशियां भी हेल्दी रहती हैं। मौनी कहती हैं कि योगा करना शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। योगा और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से न केवल शरीर चुस्त रहती है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। मौनी फैंस को भी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फिट रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

Read Next

मेडिकल जांच में गड़बड़ी से हर साल 7,95,000 लोग विकलांगता या मौत का शिकार, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version