कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव करे मोठ की दाल, जानिए इसके और भी 5 फायदे

रिसर्च बताती है कि मोठ की दाल के सेवन से आप कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव करे मोठ की दाल, जानिए इसके और भी 5 फायदे


आधुनिक खराब लाइफस्टाइल के चलते आजकल लोग कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसके कारण लोग मोटापा, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन बीमारियों के चलते लोगों के शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसी वजहों से हेल्थ एक्सपर्ट सही दिनचर्या और स्वस्थ खानपान खाने की सलाह देते हैं। आपकी जरा सी लापरवाही खतरनाक बीमारियों का कारक बन सकती है। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो अपने आहार में मोठ की दाल को भी शामिल करें। यह देखने में मूंग की तरह ही है। इसकी गिनती मोटे अनाज के रूप में होती है। इसे कई लोग वनमूंग भी कहते हैं। लगभग पूरे देश में इसकी खेती की जाती है। इससे सेवन से आप लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। कई रिसर्च में बताया गया है कि मोठ की दाल के सेवन से डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां कंट्रोल में रहती है। 

Researchgate.Net में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मोठ की दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। नियमित रूप से इसे अपने डाइट में शामिल करने से कई खतरनाक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि स्प्राउट्स और कच्चे मोठ की दाल के सेवन से कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। इसलिए अपने आहार में मोठ की दाल को जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे बैम्बू राइस, जानिए इसके 5 असरकारी फायदे

मोठ की दाल खाने से होने वाले अन्य फायदे

मोटापा करे कम

मोठ की दाल प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर की भी प्रचुरता होती है। इतना ही नहीं यह विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। 

कब्ज से राहत

मोठ की दाल फाइबर से भरपूर होती है। अत: इसके सेवन से आप कब्ज की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही यह पाचन को स्वस्थ रखने में असरदार होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल करने में यह बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप ब्लड प्रेशर की परेशानि को कंट्रोल कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए मोठ की दाल काफी फायदेमंद हो सकती है। 

इम्यूनिटी करे बूस्ट

मोठ की दाल में मौजूद तत्व इम्यून पावर को बूस्ट करता है। इसके साथ ही यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या रात के समय खानी चाहिए दाल? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

मांसपेशियों को करे मजबूत

मांसपेशियों को मजबूत रखने में भी आप मोठ की का सेवन कर सकते हैं। मांसपेशियों के विकास में सहायक होने के साथ-साथ इसमें फैट की मात्रा भी काफी कम होती है, जो वजन को कम करने में असरदार होता है।  

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

 

Read Next

इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें यह 5 स्नैक्स, लंबे समय तक रहेंगे स्वस्थ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version