
बांस से तैयार चावल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए काफी आवश्यक होते हैं।
बांस का चावल अन्य साधारण चावल के मुकाबले स्वास्थ्य के लिए कई गुणा फायदेमंदै है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इसे मुल्यारी के नाम से भी जाना जाता है। बैम्बू राइस आदिवासियों द्वारा उगाया जाता है। इतना ही नहीं यह उनकी कमाई का मुख्य साधन है। यह चावल आपको आसानी से बाजार में नहीं मिलता है, लेकिन ऑनलाइन मिल जाएगा। इस राइस को तैयार होने में 60 साल लगता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी असरदार होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे-
बैम्बू राइस के पोषक तत्व (Bamboo Rice Nutrients)
- फास्फोरस
- आयरन
- निकोटिनिक एसिड
- कैल्शियम
- विटामिन बी1
- कैरोटीन
- राइबोफ्लेविन
इन सभी तत्वों के साथ-साथ इसमें अमीनो एसिड, पामिटिक एसिड, लिनोलिक एसिड और कुछ मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद तत्व हैं।
इसे भी पढ़ें - किडनी की पथरी में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? एक्सपर्ट से जानें पथरी के लिए सही डाइट टिप्स
बैम्बू राइस के फायदे (Health Benefits of Bamboo Rice)
डायबिटीज से करे बचाव
डायबिटीज रोगियों के लिए बैम्बू राइस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें लिनोलेइक एसिड होता है, जो एक बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। इस राइस के सेवन से डायबिटीज से बचाव के साथ-साथ पीसीओएड से भी बचाव किया जा सकता है। साथ ही इससे मधुमेह के खतरे को भी कम किया जाता है।
मूड को रखता है फ्रेश
बांस से तैयार राइस के सेवन से आपका मूड बेहतर होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटिन और डोपामइन रिलीज होता है। जो मूड को स्वस्थ रखने का कार्य करता है। इसके साथ ही यह आपके मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को बेहतर करता है।
हड्डियों में दर्द की समस्या करे दूर
जोड़ों में होने वाले सूजन और दर्द की समस्या से राहत दिलाने में बांस का चावल काफी असरदार होता है। इसमें फ्लेवोनोइड, पॉलीसेसेराइड और एल्कलॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो जोड़ों में दर्द और कमर में दर्द से राहत दिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Know Your Plate: 1 प्लेट इडली-सांभर खाने से आपके सेहत को कितने फायदे मिलते हैं? जानें कैलोरीज, पोषक तत्व आदि
कोलेस्ट्रॉल कम
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में बैम्बू राइस काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर और फाइटोस्टेरॉल होता है, जो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है। इसके फाइबर होता है, जो पेट को काफी लंबे समय तक भरा रखता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में आपकी मदद करता है।
दांतों को बनाता है मजबूत
शोध में पाा गया है कि बैम्बू राइस में विटामिन बी6 होता है, जो दांतों में होने वाली समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। इसके सेवन से आप पायरिया जैसी परेशानी को कम कर सकते हैं।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।