क्या रात के समय खानी चाहिए दाल? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

रात के समय दाल का सेवन करना चाहिए या नहीं? अगर ये सवाल आपके मन में है, तो आइए जानते हैं इस बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात के समय खानी चाहिए दाल? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद


भारतीय थाली में दाल सबसे प्रमुख आहार माना जाता है। दाल, चावल, रोटी और सब्जी में सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दाल में प्रोटीन की प्रचुरता होती है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से आपका पेट काफी जल्दी भर जाता है। लेकिन कुछ लोगों को दाल का सेवन करने से परेशानी होती है। इसकी वजह दाल खाने का समय सही ना होना होता है। अगर आप गलत समय पर दाल का सेवन करते हैं, तो कई तरह की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं किस समय दाल खाने का क्या सही समय है?

आयुर्वेद में दाल खाने का क्या है नियम?

आयुर्वेद में भोजन के कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। जिसे शरीर के प्रकृति दोष के आधार पर बनाया गया है। आप जो भी कुछ खाते हैं, उससे आपके शरीर की प्रकृति भी प्रभावित होती है। खाने का असर हमारे वात, कफ औप वित्त पर पड़ता है। गलत खानपान से ये सभी दोष बढ़ सकते हैं। हर एक खाने की तासीर अलग होती है, जब आप कुछ हैवी या फिर अनाज खाते हैं, तो इसे पचाने में वक्त लगता है, जो आपके डायजेस्टिव सिस्टम के लिए समस्या बन सकती है। रात के समय हमेशा हल्के आहार का सेवन करना चाहिए। इस समय हैवी आहार लेने से आपके पेट पर बुरा असर पड़ता है।

क्या रात के समय खाना चाहिए दाल?

आयुर्वेद एक्सपर्ट बताते हैं कि रात के समय हमेशा हल्के आहार का सेवन करना चाहिए। दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन रात के समय दाल खाने से आपको अपच की शिकायत हो सकती है। रात में कभी भी अहरहर, तुअर, मटर जैसे दाल का सेवन ना करें। इससे पाचन क्रिया पर विपरीत असर पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे बैम्बू राइस, जानिए इसके 5 असरकारी फायदे

इन चीजों का भी ना करें रात में सेवन

चीनी

वैसे तो चीनी का सेवन किसी भी समय करने से सेहत के  लिए नुकसानदेय ही होता है। क्योंकि चीनी आपके इंसुलिन लेवल पर असर डाल सकता है। लेकिन रात के समय खासतौर पर शक्कर का सेवन ना करें। इससे आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और नींद नहीं आती है। अगर आपको रात में कुछ मीठा खाने की आदत है, तो इस खराब आदत को तुरंत बदलें।

चावल

कई लोगों के मन में चावल को लेकर भी सवाल होते हैं कि रात में इसका सेवन करें या नहीं? एक्सपर्ट के मुताबिक, रात में चावल का सेवन करना चाहिए। लेकिन कम मात्रा में। चावल एक ऐसा आहार है, जो आसानी से पच जाता है। लेकिन दाल के साथ इसका सेवन ना करें। 

इसे भी पढ़ें - किडनी की पथरी में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? एक्सपर्ट से जानें पथरी के लिए सही डाइट टिप्स

दही

दही खाने का सबसे उचित समय दोपहर माना गया है। लेकिन रात में इसका सेवन ना करें। इससे सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही दही में नमक डालकर इसका सेवन करने से बचें।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

 

Read Next

डाइट से जुड़े ये 6 मिथक आपकी सेहत पर डाल सकते हैं असर, जानिए इन मिथक से जुड़ी सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version