सुबह उठने पर क्यों आती है मुंह से बदबू? बदबू भगाने और मुंह की सही सफाई के लिए रोजाना जरूरी हैं ये 3 काम

कुछ लोग बात करते हैं तो उनके सांस से क्यों आती है बदबू? जानें सुबह उठने पर मुंह से बदबू आने का कारण और इसे रोकने का सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठने पर क्यों आती है मुंह से बदबू? बदबू भगाने और मुंह की सही सफाई के लिए रोजाना जरूरी हैं ये 3 काम


क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह जब आप सोकर उठते हैं तो आपके मुंह से बदबू क्यों आती है? सोकर उठने पर मुंह से थोड़ी बदबू आना सामान्य है लेकिन ज्यादा बदबू आए, तो ये कई बीमारियों का संकेत हो सकती है। कुछ लोगों के मुंह से परमानेंट बदबू आती है। ऐसे लोगों के पास खड़े होकर बात करना मुश्किल हो जाता है। मुंह की बदबू के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदा भी होना पड़ता है। लेकिन अमेरिकल डेंटल एसोसिशन के डॉ. Sally J. Cram के अनुसार मुंह से सुबह-सुबह बदबू आना सामान्य बात है।

mouth odour

सुबह क्यों आती है मुंह से बदबू?

डॉ. सैली के अनुसार सुबह जब आप सोकर उठते हैं तो लगभग 6-9 घंटे की नींद के बीच आपका मुंह पानी न पीने से सूख जाता है। ऐसे में मुंह के सूखेपन के कारण अंदर बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं और यही बैक्टीरिया बदबू का कारण बनते हैं।

डॉ. सैली कहती हैं, "जब आप सो रहे होते हैं, तो आपके मुंह में थूक का स्तर सामान्य से घट जाता है, जिसके कारण मुंह की अंदरूनी पर्त में सूखापन आ जाता है। यही कारण है कि जब आप सुबह उठते हैं तो आपके मुंह से बदबू आती है।

इसे भी पढ़ें: बिना माउथवॉश के इस तरह पाएं 'मुंह की बदबू' से छुटकारा, डेंटिस्ट ने बताया असरदार तरीका

कुछ लोगों के मुंह से क्यों आती है ज्यादा बदबू?

डॉ. सैली के अनुसार कुछ लोगों के मुंह से सामान्य बातचीत करते हुए भी बदबू आती है। मुंह की सफाई में गलती या आपका सांस लेने का तरीका भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। जो लोग नाक की बजाय मुंह से सांस लेते हैं या जिन्हें खर्राटे की समस्या होती है, उनके मुंह से ज्यादा बदबू आती है।

इसके अलावा कई तरह की दवाओं का सेवन करने के कारण, एलर्जी के कारण या धूम्रपान करने के कारण भी लोगों के मुंह से सामान्य से ज्यादा दुर्गंध आती है। आइए आपको बताते हैं कि आप इस दुर्गंध को दूर करने के लिए क्या कर सकते हैं।

रोजाना 2 बार ब्रश करें

अगर आपके मुंह से बदबू आती है, तो आपको अपने मुंह की सफाई में कोई गलती नहीं करनी चाहिए। रोजाना  2 बार कम से कम 2-3 मिनट तक अपने दांतों को फ्लोराइडयुक्त मंजन से जरूर साफ करें। जबकि ज्यादातर लोग 35 सेकंड से 1 मिनट में ही दांतों को ब्रश करके कुल्ला कर लेते हैं। सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें। और ब्रश करने के बाद कुछ भी न खाएं।

ब्रश करते समय भी इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने दांतों के साथ-साथ जीभ और दांतों के भीतरी हिस्से की भी अच्छी तरह सफाई कर रहे हैं। अगर आप पूरे मुंह की सही से सफाई नहीं करेंगे, तो बदबू का कारण बनने वाले बैक्टीरिया पूरी तरह साफ नहीं होते हैं।

brushing teeth

माउथ वॉश से करें कुल्ला

माउथ वॉश मुंह से आने वाली बदबू को रोकने का स्थाई समाधान तो नहीं है, मगर हां, अगर आप किसी से मिलने जा रहे हैं या प्राइवेट मोमेंट्स एंजॉय करना चाहते हैं, तो माउथ वॉश आपके लिए अच्छा विकल्प है। माउथ वॉश के प्रयोग से भी आपके मुंह में मौजूद जर्म्स और बैक्टीरिया समाप्त होते हैं और बदबू दूर हो जाती है। माउथ वॉश को मुंह में कम से कम 30 सेंकेंड तक रखने के बाद ही कुल्ला करें, ताकि सारे बैक्टीरिया मर सकें।

इसे भी पढ़ें: सांसों की बदबू होगी चुटकियों में दूर, घर पर बनाएं ये 4 नैचुरल माउथवॉश

फ्लॉस करना भी है जरूरी

दांतों के बीच जमा खाना और दूसरे पार्टिकल्स सिर्फ ब्रश करने से नहीं निकल सकते हैं क्योंकि ब्रश आपके दांतों के बीच में पहुंचकर इसकी सफाई नहीं कर सकता है। इसलिए दांतों के बीच के स्पेस को साफ करने के लिए फ्लॉसिंग भी जरूरी है। फ्लॉसिंग के लिए आप ग्रॉसरी या मेडिकल शॉप पर फ्लॉस पूछ सकते हैं। ये एक पतला धागा होता है, जिससे दांतों के बीच की सफाई की जाती है।

Read More Articles on Miscellaneous in Hindi

Read Next

World Hand Hygiene Day 2020: संक्रमण से बचने के लिए साबुन से हाथ धोना है जरूरी, बच्चों को भी डालें इसकी आदत

Disclaimer