सेहतमंद रहने के लिए लिवर को हेल्दी रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको अपने खानपान को नियंत्रित रखने की जरूरत है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप सुबह ब्रेकफास्ट में घर पर मूंगदाल के अप्पे बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। अप्पे भूख को कम करने के साथ ही साथ शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में काफी मददगार साबित होते हैं। चलिए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानते हैं अप्पे बनाने की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।
अप्पे बनाने की सामाग्रियां
- अप्पे बनाने के लिए आपको कुछ सामाग्रियों को जुटाने की जरूरत है।
- इसके लिए 2 चम्मच हरी मूंग दाल और 2 चम्मच ओट्स लेना है।
- अब आप को 2 चम्मच शिमला मिर्च, प्याज और थोड़ी सी अदरक लेनी है।
- इसके बाद आपको धनिया की पत्तियां, नमक, थोड़ी सी लाल मिर्च आदि लेना है।
- अप्पे बनाने के लिए आपको थोड़ी सी हल्दी और 500 एमएल पानी लेना है।
View this post on Instagram
अप्पे बनाने का तरीका
- अप्पे बनाने के लिए आपको एक कटोरे में मूंग दाल निकालकर रखना है।
- इसके बाद इसमें ओट्स मिलाएं और उपर से पानी डालकर 3 से 4 घंटे के लिए रख दें।
- अब उपर से इसमें प्याज, शिमला मिर्च और धनिया पत्तियां आदि मिलाएं।
- इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च आदि मिलाएं।
- सारी सामाग्रियां मिलाने के बाद अप्पे मेकर मशीन में हल्का घी लगाकर रखें।
- अब आपको इस मिक्चर को इस मशीन में डालना है। कुछ ही मिनट बाद आपके अप्पे बनकर तैयार हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें - वजन कम करने में बहुत फायदेमंद है 'इडली का सेवन', एक्सपर्ट से जानिए इसकी खासियत
मूंग दाल अप्पे लिवर के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं
- सुबह ब्रेकफास्ट में अप्पे खाने से लिवर दुरुस्त रहता है।
- मूंग दाल अप्पे खाने से लिवर में बढ़ने वाली फैट सेल्स को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
- मूंग दाल अप्पे खाने से फैटी लिवर होने की भी आशंका कम होती है।
- यह इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने के साथ ही साथ वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।
- इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने के साथ ही पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।