Fri Sep 11, 2026 | 08:58 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

शहद खाते समय इन 5 गलत‍ियों से बचें, वरना फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

शहद एक सुपरफूड है। नेचुरल शहद में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। कई लोग वेट लॉस, डाइजेशन या इम्‍यून‍िटी के ल‍िए शहद का सेवन करते हैं। हालांक‍ि शहद को अगर सही तरीके से नहीं खाएंगे, तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आगे जानें शहद को खाने के गलत तरीकों के बारे में ज‍िनसे बचना चाह‍िए।

शहद एक प्राकृत‍िक मीठा पदार्थ है, जो मधुमक्‍ख‍ियों द्वारा फूलों के रस से बनता है। इसे सुपरफूड कहा जाता है क्‍योंक‍ि इसमें नेचुरल शुगर के साथ-साथ एंटीऑक्‍सीडेंट, म‍िनरल्‍स और म‍िनरल्‍स भी मौजूद होते हैं। शहद में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं ज‍िससे शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने में मदद म‍िलती है। कफ और खांसी से राहत के ल‍िए शहद फायदेमंद माना जाता है। शहद में हील‍िंग गुण होते हैं इसल‍िए यह त्‍वचा और बालों के ल‍िए भी फायदेमंद माना जाता है। शहद में व‍िटाम‍िन सी, कैल्श‍ियम, पोटैश‍ियम और आयरन जैसे पोषक तत्‍व भी पाए जाते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है। शहद को खाने से पहले यह जान लें क‍ि इसके सेवन के दौरान क‍िन गलत‍ियों से बचना चाह‍िए और शहद खाने का सही तरीका क्‍या है?

1. बहुत ज्‍यादा शहद का सेवन- Consuming Too Much Honey

Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow ने बताया क‍ि शहद नेचुरल होता है, यह समझकर लोग उसे ज्‍यादा मात्रा में खाना शुरू कर देते हैं, लेक‍िन शहद में नेचुरल शुगर होती है और इसे ज्‍यादा मात्रा में लेने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है जि‍ससे वजन बढ़ना या मेटाबॉलि‍क समस्‍याएं हो सकती हैं। दि‍नभर में एक से दो टीस्‍पून से ज्‍यादा की मात्रा का सेवन नहीं करना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- नींबू के छिलके को उबालकर उसमें शहद मिलाकर पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

2. म‍िलावटी या प्रोसेस्‍ड शहद का सेवन- Consuming Processed Or Adulterated Honey

बाजार में म‍िलने वाले सभी शहद सेहत के ल‍िए सुरक्ष‍ित नहीं होते हैं। कुछ शहद में एडड शुगर स‍िरप म‍िलाया जाता है, तो कुछ में आर्ट‍िफ‍िश‍ियल फ्लेवर म‍िलाया जाता है। ज्‍यादा प्रोसेस्‍ड क‍िए हुए शहद में पोषक तत्‍वों की कमी हो सकती है। आप बाजार में म‍िलने वाले शहद को हेल्‍दी समझकर न खाएं, शहद खरीदने से पहले उसके इंग्रीड‍िएंट्स चेक करें। हमेशा सर्ट‍िफाइड और भरोसेमंद ब्रैंड को ही चुनें।

यह भी पढ़ें- शहद या गुड़: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या बेहतर? जानें एक्सपर्ट की सलाह

3. गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन- Consuming Honey With Warm Foods

mistakes-to-avoid-while-eating-honey

सेहत के ल‍िए शहद का सेवन फायदेमंद है, लेक‍िन कई ऐसे फूड्स हैं ज‍िनके साथ शहद का सेवन नहीं करना चाह‍िए। उदाहरण के ल‍िए शहद को गर्म दूध, गर्म चाय, गर्म म‍िठाई के साथ नहीं खाना चाह‍िए। ऐसा करने से शहद में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स खत्‍म हो जाते हैं। गुनगुने दूध या पानी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं, लेक‍िन गर्म चीजों के साथ इसे न लें।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में शहद गर्म करने की मनाही क्यों है? जानें सेहत पर इसका असर

4. डायब‍िटीज में शहद का सेवन करना- Consuming Honey In Diabetes

  • अगर आपको डायब‍िटीज है, तो शहद का सेवन रोजाना नहीं करना चाह‍िए।
  • शहद में फ्रुक्‍टोज और ग्‍लूकोज जैसे नेचुरल शुगर पाए जाते हैं।
  • कई लोग इसे डायब‍िटीज में सुरक्ष‍ित मानते हैं, लेक‍िन इसका सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या शहद और केला एक अच्छा प्री-वर्कआउट मील है? जानें इस बारे में एक्सपर्ट की राय

5. 80 mg/kg से ज्‍यादा नहीं होना चाह‍िए HMF लेवल

शहद की गुणवत्ता चेक करने के ल‍िए एचएमएफ लेवल देखा जाता है। शहद में एचएमएफ (HMF Or Hydroxymethylfurfural) तब बनता है जब शहद को गर्म क‍िया जाता है। बहुत ज्‍यादा एचएमएफ की मात्रा शहद को खाने लायक नहीं रखती। एफएसएसएआई (Food Safety and Standards Authority of India) के मुताबि‍क, एचएमएफ को शहद की गुणवत्ता जांचने के ल‍िए बनाया है। एचएमएफ के तय मानक 80 एमजी प्रत‍ि क‍िलो हैं। इससे ज्‍यादा को सुरक्ष‍ित नहीं म‍ाना जाता है।

यह भी पढ़ें- शिशु को पहले साल में नमक, चीनी, गुड़ और शहद क्यों नहीं देते? डॉक्‍टर से जानें

शहद खाने का सही तरीका- Right Way To Consume Honey

  • शहद में नेचुरल शुगर होती है इसल‍िए इसे द‍िनभर में एक से दो टीस्‍पून से ज्‍यादा नहीं लेना चाह‍िए।
  • शहद को गर्म पानी या चाय में म‍िलाने के बजाय गुनगुने पानी या चाय के साथ म‍िलाकर प‍िएं।
  • शहद को सुबह गुनगुने पानी में म‍िलाकर पीना फायदेमंद होता है।
  • इसे एक्‍सरसाइज से पहले भी एनर्जी के ल‍िए ले सकते हैं।
  • शहद को दही, ओटमील, हर्बल चाय, स्‍मूदी वगैरह के साथ ले सकते हैं।
  • शहद को एयर टाइट कंटेनर में रूम के तापमान पर स्‍टोर करें।
  • एक साल से कम उम्र के बच्‍चों को शहद न ख‍िलाएं।

न‍िष्‍कर्ष:

FSSAI के मुताब‍िक, शहद का एचएमएफ लेवल 80 एमजी प्रत‍ि क‍िलो से ज्‍यादा नहीं होना चाह‍िए। न्‍यूट्र‍िशन एक्‍सपर्ट नेहा स‍िन्‍हा से म‍िली जानकारी के आधार पर पता चला कि शहद को गर्म पानी के साथ नहीं लेना चाह‍िए, सीम‍ित मात्रा में शहद का सेवन ही सुरक्षि‍त होता है, शहद को गर्म दूध या अन्‍य गर्म चीजों के साथ लेने से बचना चाह‍िए। शहद में फ्रुक्‍टोज और ग्‍लूकोज जैसे नेचुरल शुगर मौजूद होते हैं इसल‍िए इसे ज्‍यादा मात्रा में लेने से बचना चाह‍िए। एक से दो टीस्‍पून की मात्रा द‍िनभर में ल‍िया जा सकता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। सेहत से संबंध‍ित अन्‍य जानकारी के ल‍िए ओनलीमायहेल्‍थ के साथ जुड़े रहें।

Read Next

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए पोटेशियम से भरपूर ये फूड्स हैं फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 04, 2026 10:46 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Mar 04, 2026 10:46 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content