क्‍या तेल लगाने से टूटने लगते हैं आपके बाल? जानें क्‍या गलती कर रहे हैं आप

Hair Fall Mistakes: तेल लगाने से बालों को पोषण म‍िलता है। बालों की ग्रोथ होती है। लेक‍िन तेल लगाने का गलत तरीका अपनाने से हेयर फॉल भी हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या तेल लगाने से टूटने लगते हैं आपके बाल? जानें क्‍या गलती कर रहे हैं आप

Hair Fall After Oiling Causes: हर कोई काले, लंबे और घने बाल पाना चाहता है। लंबे, घने बालों के ल‍िए हम न जाने क्‍या-क्‍या करते हैं। लेक‍िन कई बार हेयर केयर से जुड़े तरीकों के कारण ही बालों को नुकसान हो जाता है। जैसे ऐसा माना जाता है क‍ि बालों में तेल लगाने से बाल घने और मजबूत बनते हैं। स्‍कैल्‍प का ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि कई लोग, तेल लगाने के गलत तरीके को फॉलो करने के कारण हेयर फॉल का श‍िकार हो जाते हैं। जैसे ही वे तेल लगाते हैं, सामान्‍य से अध‍िक बाल टूटने लगते हैं। एक बार मैंने भी इस समस्‍या का सामना क‍िया है। तेल लगाने के बाद मेरे बाल सामान्‍य से अध‍िक टूटने लगे। डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से बात करने पर पता चला क‍ि मैं स‍िर पर गलत तरीके से तेल लगा रही थी। आप भी ऐसी समस्‍या का सामना करते हैं, तो यह लेख आपको सही जानकारी देने में मदद करेगा। आगे लेख में जानेंगे कुछ संभव गलत‍ियां ज‍िनके चलते ऑयल लगाने के बाद बाल टूटने लगते हैं।   

1. तेल लगाने के तुरंत बाद कंघी करना 

ऑयल‍िंग करने के तुरंत बाद बालों में कंघी नहीं करना चाह‍िए। स्‍कैल्‍प को तेल को एब्‍सॉर्ब करने में थोड़ा समय लग सकता है। तेल लगाने के तुरंत बाद कंघी करेंगे, तो बाल झड़ने लगेंगे। बालों में तेल लगाने से पहले कंघी कर सकते हैं। इससे बाल सुलझ जाएंगे और बालों को तेल लगाने से बेहतर पोषण म‍िलेगा।    

2. ऑयली बालों में तेल लगाना

आपके बाल ऑयली हैं और उन पर ग्रीस द‍िख रहा है, तो तेल लगाने से बचें। ऐसा करने से रूसी की समस्‍या बढ़ सकती है। बालों में ब‍िल्‍ड अप और गंदगी नजर आने लगेगी। अगर बालों में पहले से ही ग्रीस नजर आ रहा है और आप तेल लगा लेंगे, तो स्‍कैल्‍प के छ‍िद्र बंद हो सकते हैं। ऑयली बालों को पहले साफ करें। शैंपू करने के अगले द‍िन तेल लगा सकते हैं।

3. रातभर के ल‍िए तेल लगाकर छोड़ना 

hair oiling mistakes

ज्‍यादातर लोग बालों में तेल लगाकर रातभर के ल‍िए छोड़ देते हैं। लेक‍िन यह आदत सही नहीं है। इससे हेयर फॉल हो सकता है। बालों के टूटने की समस्‍या से बचना है, तो रातभर के ल‍िए बालों में तेल लगाकर न छोड़े। इससे बाल च‍िपच‍िपे हो जाते हैं। ऐसे बालों में ज्‍यादा धूल-म‍िट्टी इकट्ठा होती है। इस गंदगी के साथ तेल म‍िल जाएगा, तो यह स्‍कैल्‍प इन्‍फेक्‍शन का कारण बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें- बालों में तेल कब और कैसे लगाना चाहिए? जानें हेयर ऑयलिंग का सही तरीका  

4. चंपी करने के तुरंत बाद स‍िर धोना 

अगर आपको तेल लगाने से हेयर फॉल हो रहा है, तो इसका कारण हेयर ऑयल नहीं बल्‍की आपकी गलत आदत है। स‍िर पर चंपी करने के तुरंत बाद स‍िर धोने से बचना चाह‍िए। कई लोग तेल लगाने के 5 से 10 म‍िनट के अंदर ही बाल धो लेते हैं। लेक‍िन आपको बता दें ऐसा करना ठीक नहीं है। तेल लगाने के बाद, स्‍कैल्‍प को नर‍िश करने के ल‍िए थोड़ा समय देना चाह‍िए। तेल लगाने के 1 घंटे बाद बालों को धो सकते हैं।     

5. माल‍िश करने का गलत तरीका आजमाना 

  • अगर आप भी तेल लगाकर बालों को गलत तरीके से माल‍िश करते हैं, तो हेयर फॉल की समस्‍या हो सकती है।
  • बालों में तेल लगाने के तुरंत बाद माल‍िश नहीं करना चाह‍िए।  
  • बालों को खींचने के बजाय हल्‍के हाथ से माल‍िश करनी चाह‍िए।
  • उलझे बालों की माल‍िश करने से बाल टूटने लगते हैं। इस गलती से भी बचें।

यह जानकारी पढ़कर, अब आप हेयर केयर से जुड़ी गलत आदतों में बदलाव कर सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

बालों के लिए आंवला, रीठा और शिकाकाई से घर पर शैंपू कैसे बनाएं? जानें इसे लगाने के 4 फायदे

Disclaimer