National Nutrition Week 2024: 40 की उम्र के बाद पुरूष डाइट में शामिल करें ये 6 मिनरल्स, रहेंगे स्वस्थ

कई पोषक तत्व 40 की उम्र के बाद पुरूषों के लिए जरूरी होते हैं। जानें इस उम्र के बाद पुरूषों को कौन-से पोषक तत्व लेने चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
National Nutrition Week 2024: 40 की उम्र के बाद पुरूष डाइट में शामिल करें ये 6 मिनरल्स, रहेंगे स्वस्थ

Best Minerals For Men Over 40: हर साल सितंबर के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) मनाया जाता है। इसके जरिए लोगों को न्यूट्रिशन के लिए जागरूक किया जाता है। न्यूट्रिशन हमारी बॉडी के लिए डेली डोज की तरह होते हैं। जब शरीर को जरूरत मुताबिक पोषक तत्व नहीं मिल पाते, तो कई स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं। जैसे कि प्रोटीन न लेने पर बार-बार भूख लगना और कार्ब्स न लेने पर कमजोरी महसूस करना। इसी तरह उम्र के साथ भी शरीर में पोषक तत्वों की जरूरत बदलती रहती है। पुरूषों में 40 की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की जरूरत भी बदलती है। ऐसे में डाइट में कुछ मिनरल्स जरूर शामिल होने चाहिए, जो इस उम्र में पुरूषों को हेल्दी और एक्टिव रखने में मदद करते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानें 40 की उम्र में कौन-से विटामिन्स और मिनरल्स लेने जरूरी होते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि गुरुग्राम के मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल से सीनियर डायटिशियन, डायटिशियन वंशिका भारद्वाज से।

nutrition

पुरूषों को 40 की उम्र के बाद डाइट में कौन-से मिनरल्स शामिल करने चाहिए- What Are The Best Minerals For Men Over 40?

विटामिन-डी- Vitamin D

बढ़ती उम्र के साथ पुरूषों में भी विटामिन-डी की कमी होने लगती है। पुरूषों के 40 की उम्र के बाद विटामिन-डी लेना बहुत जरूरी है। इससे बॉडी को कैल्शियम सोखने में मदद मिलती है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और क्रोनिक डिजीज का खतरा भी कम होता है। इसे बैलेंस रखने के लिए आप डाइट में विटामिन-डी वाले खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, विटामिन  डी के सप्लिमेंट लेना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

कैल्शियम- Calcium

उम्र बढ़ने के साथ पुरूषों में कैल्शियम की कमी भी आने लगती है। पुरूषों में कैल्शियम की कमी आने से हड्डियां, दांत और मसल्स कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में जोड़ों से जुड़ी समस्याओं और वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर को पर्याप्त कैल्शियम न मिलने की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी रहता है। 

इसे भी पढ़ें- 40 के बाद पुरुषों को दिल और दिमाग दोनों से रहना है फिट, तो आजमाएं ये खास डाइट प्लान

विटामिन बी12- Vitamin B12

पुरूषों में विटामिन-बी12 की कमी भी कई बीमारियों की वजह बन सकती है। विटामिन-बी12 रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन और न्यूरोलॉजिकल फंक्शन के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से बॉडी में एनर्जी लेवल कम हो सकता है और कमजोरी आ सकती है। 

विटामिन-सी- Vitamin C

उम्र बढ़ने के साथ इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे में पुरूषों को अपना विटामिन-सी लेवल बूस्ट करना जरूरी है। क्योंकि, विटामिन-सी की कमी होने पर पुरूषों की इम्यूनिटी वीक हो सकती है। इसके कारण उनकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा, थकावट रहना और त्वचा बेजान लगना भी विटामिन-सी की कमी का कारण बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र के बाद भी रहना है फिट और हेल्दी, तो पुरुष करें इन 5 डाइट ट‍िप्‍स का पालन

मैग्नीशियम- Magnesium

मसल्स हेल्थ और नर्व फंक्शन के लिए मैग्नीशियम बैलेंस रहना बहुत जरूरी है। पुरूषों में 40 की उम्र के बाद मैग्नीशियम की कमी आ सकती है। ऐसे में जरूरी है सही डाइट और सप्लिमेंट्स की मदद से इसे बैलेंस रखा जाए। वहीं मैग्नीशियम की कमी होने से पुरूषों में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

ओमेगा-3 फैटी एसिड- Omega 3 Fatty Acid

बढ़ती उम्र के साथ पुरूषों को शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में ओमेगा-3 फैटी एसिड लेना जरूरी होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन कम करने में मदद करता है। यह ब्रेन हेल्थ के लिए भी जरूरी माना जाता है।

अगर आपको अक्सर थकावट, कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीं, इन मिनरल्स को डाइट में शामिल करने से आप न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा कर सकते हैं। 

 

Read Next

डाइट से जुड़े इन 10 मिथ्स को बिलकुल नहीं करना चाहिए फॉलो, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer