Expert

वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 मिलेट्स, तेजी से पिघलेगी पेट और कमर की चर्बी

Millets For Weight Loss: मिलेट्स प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो वेट लॉस में मददगार होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 मिलेट्स, तेजी से पिघलेगी पेट और कमर की चर्बी


भारत के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने साल 2023 को International Year of Millets घोषित किया है। इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र और सरकार का उद्देश्‍य है क‍ि लोग देसी अनाजों के सेवन पर जोर दें। यूएन द्वारा इस घोषणा के बाद दुनियाभर में मिलेट्स की खेती और सेवन पर जोर दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि गेहूं और किसी अन्य अनाज की तुलना में मिलेट्स में ग्‍लाइसेमि‍क इंडेक्‍स कम होता है, जिसकी वजह से यह पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, मिलेट्स प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भी खजाना माने जाते हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मिलेट्स का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। कौन से मिलेट्स वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन पूजा सिंह से बातचीत की।

वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 मिलेट्स - Millets For Weight Loss in Hindi

1. वजन घटाने के लिए खाएं बाजरा

बाजरे में आयरन, जिंक, विटामिन बी3, विटामिन बी6 और फाइबर होता है। इसका सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिलती है। डाइटिशियन का कहना है कि बाजरा का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। जब पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, तो आप जंक फूड या किसी भी अन्य तरह की चीजों का खाने से बच जाते हैं। जाहिर सी बात है जब आप एक्स्ट्रा खाने से बचेंगे, तो वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डाइटिशियन का कहना है कि वेट लॉस के लिए बाजरे की रोटी, खिचड़ी, दलिया जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः स्ट्रेस करता है दिनरात परेशान? डाइट में शामिल करें ये न्यूट्रिएंट्स, दिमाग रहेगा शांत

Millets For Weight Loss in Hindi

2. वजन घटाने के लिए बेस्ट है रागी

रागी भी एक मिलेट्स है। रागी में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करते हैं। रागी में एमिनो एसिड होता है जो शरीर में जमा फैट को घटाने में मदद करता है। साथ ही, रागी हाई फाइबर होता है, जो भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, वेट लॉस के लिए रागी के आटे से रोटी, चीला और डोसा जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रोटीन पाउडर लेने के कारण भी जिम जाने वालों में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? जानें एक्सपर्ट की राय

3. वेट लॉस में मददगार है ज्वार

ज्वार का सेवन करने से मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करने में मदद मिलती है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि जब शरीर का मेटाबॉल्जिम सिस्टम अच्छा रहता है, तो तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा ज्वार विटामिन बी, मैग्रेशियम, फ्लेवोनॉइड का भी अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

4. राजगिरा भी वजन घटाने में मददगार

राजगिरा का सेवन भारतीय घरों में व्रत के दौरान ज्यादा किया जाता है। इसमें मैग्रीशियम, प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। फाइबर का अच्छा सोर्स होने की वजह से राजगिरा वेट लॉस के लिए मददगार है। डाइटिशियन का कहना है कि वेट लॉस के लिए राजगिरा के लड्डू, खिचड़ी जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

Millets For Weight Loss in Hindi

5. वजन घटाने के लिए कंगनी - Foxtail millet for Weight Loss

कंगनी का इस्तेमाल भारतीय घरों में कई सालों से किया जाता रहा है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कंगनी में हाई प्रोटीन और हाई फाइबर होता है, जिसकी वजह से यह वेट लॉस में मदद करता है।

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

वजन कंट्रोल करने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें बड़ी इलायची, जानें प्रयोग का तरीका

Disclaimer

TAGS