Doctor Verified

दूध में सोंठ और इलायची मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका

Milk With Dry Ginger And Cardamom Benefits: दूध में सोंठ और इलायची मिलाने से इसका पोषण कई गुना बढ़ जाता है, जानें इसे पीने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध में सोंठ और इलायची मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका


Milk With Dry Ginger And Cardamom Benefits: रोजाना दूध पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर को कंप्ललीट पोषण देने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में कुछ चीजें मिलाकर पीने से इसका पोषण कई गुना ज्यादा हो जाता है। दूध में सोंठ और इलायची मिलाकर पीने से इसका फायदा कई गुना बढ़ जाते हैं। सर्दी का मौसम हो या गर्मी सभी मौसम में इस सोंठ और इलायची वाला दूध पीने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र से लेकर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी बहुत फायदा मिलता है। सोंठ और इलायची में मौजूद गुण दूध की शक्ति बढ़ाने का काम करते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं रोजाना दूध में सोंठ और इलायची मिलाकर पीने के फायदे और सही तरीका।

दूध में सोंठ और इलायची मिलाकर पीने के फायदे- Milk With Dry Ginger And Cardamom Benefits in Hindi

सोंठ आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सोंठ में मौजूद गुण सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन से लेकर पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को कम करने में फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। वहीं इलायची भी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "दूध में सोंठ और इलायची का पाउडर मिलाकर पीने से इसकी पोषण क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। आयुर्वेद में इसका सेवन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है।"

Milk With Dry Ginger And Cardamom Benefits

इसे भी पढ़ें: दूध में केसर और मिश्री मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें तरीका

दूध में सोंठ और इलायची मिलाकर पीने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करे

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने पर आप जल्दी संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इससे बचने के लिए नियमित रूप से एक गिलास दूध में सोंठ और इलायची पाउडर मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद 

सोंठ और इलायची में मौजूद गुण पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दूध में इलायची और सोंठ मिलाकर पीने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और कब्ज, अपच, पेट में गैस जैसी परेशानियों में फायदा मिलता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दूध में गुड़ डालकर पिएं, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

3. कमजोरी दूर करे

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण आप कमजोरी की समस्या का शिकार हो सकते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए दूध में सोंठ और इलायची मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।

4. जोड़ों के दर्द में आराम 

जोड़ों में दर्द की समस्या बहुत पीड़ादायक होती है। दूध में सोंठ और इलायची मिलाकर पीने से जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। सोंठ में कैल्शियम और दर्द निवारक गुण होते हैं, जो हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

असंतुलित खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलतियों की वजह से आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का शिकार हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आप दूध में सोंठ और इलायची मिलाकर पिएं।

कैसे करें दूध में सोंठ और इलायची का सेवन?

दूध में एक चम्मच सोंठ पाउडर और एक आधा चम्मच इलायची पाउडर मिक्स करके इसका सेवन रात में सोने से पहले कर सकते हैं। इसके अलावा दूध में सोंठ और इलायची को कूटकर मिलाएं और इसे अच्छी तरह से गर्म करें। गर्म होने के बाद इसे गिलास में निकालर पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

टॉक्सिक कोलेस्ट्रॉल शरीर से बहार निकालने के लिए पिएं ये 5 किस्म की चाय, स्वस्थ रहने में मिलेगी मदद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version