माइग्रेन अटैक कितनी देर तक रहता है? डॉक्टर से जानें

माइग्रेन की समस्या में आपको तेज सिरदर्द बना रहता है। आगे जानते हैं कि माइग्रेन का अटैक कितनी देर तक रहता है और इसमें क्या लक्षण महसूस होते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
माइग्रेन अटैक कितनी देर तक रहता है? डॉक्टर से जानें


सिरदर्द एक आम समस्या है। हर व्यक्ति को यह समस्या किसी न किसी समय अवश्य महसूस हुई होगी। इस दौरान किसी भी तरह के काम करने में मन नहीं लगता है। साथ ही, आपको माइग्रेन की समस्या में सिरदर्द बार-बार होता है। जिससे आपकी लाइफस्टाइल प्रभावित होती है। इस लेख में आगे जानते हैं कि माइग्रेन का अटैक कितने समय तक रहता है, साथ ही इसमें कितने स्टेज होते हैं। माइग्रेन के कारण और ट्रिगर क्या होते हैं। साथ ही, माइग्रेन के लक्षण और इलाज को भी विस्तार से बताया गया है। मेडिकवर अस्ताल के जनरल फिजीशियन डॉक्टर सचिन नालवड़े से जानते हैं कि माइग्रेन की समस्या कितने समय तक रहती है। 

माइग्रेन का अटैक कितने समय तक रहता है? - How Long Do Migraine Attack Last In Hindi

माइग्रेन के कई चरण में हो सकते हैं। इसको ट्रिगर करने के वाले कारकों के चलते यह समस्या बिना उपचार किए, करीब 4 से 72 घंटे तक रह सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो माइग्रेन आपको बार-बार हो सकता है। लंबे समय से माइग्रेन होने पर व्यकित को इलाज मिलने के बाद भी इसके लक्षण 72 घंटों तक रह सकते हैं। फिलहाल, इसके सटिक जानकारी को लेकर कई तरह के शोध कार्य जारी है। हर व्यक्ति में माइग्रेन होने के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। इसके चार चरण माने जाते हैं। जिसमें प्रोड्रोम, ऑरा,  सिरदर्द और पोस्टड्रोम को शामिल किया जाता है। 

migraine attack duraiton

माइग्रेन के चरण - Stages Of Migraine In Hindi

माइग्रेन अटैक के अलग-अलग चरण हो सकते हैं। इसको समझकर डॉक्टर मरीज की स्थिति का इलाज कर सकते हैं। माइग्रेन के लक्षणो की पहचान करने के बाद शुरुआत में ही इसका इलाज करने में काफी मदद मिलती है। आगे इनके चरणों को विस्तार से समझते हैं। 

प्रोड्रोम (प्राथमिक चरण)

इस चरण में व्यक्ति को बेहद ही कम परिवर्तन महसूस होते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं हैं कि इसके लक्षण सिरदर्द से जुड़े हों। इसके लक्षणों में किन चीजों को शामिल किया जाता है। 

  • चिंता
  • कब्ज
  • थकान
  • भोजन की इच्छा न करना
  • ज्यादा पेशाब न आना
  • गर्दन में अकड़न

ऑरा (Aura) 

इसमें माइग्रेन अटैक लगभग 20-60 मिनट तक रहता है। इसमें व्यक्ति को तेज रोशनी की चमक से परेशानी हो सकती है। आगे जानते हैं इस चरण के लक्षण 

  • चक्कर आना
  • शोर में न रहना
  • अंगों में सुन्नता या चुभन होना
  • बोलने में परेशानी होना
  • चेहरे या शरीर में कमजोरी आदि। 

सिरदर्द

सिरदर्द चरण के लक्षणों में धुंधला दिखाई देना, चक्कर आना और हल्कापन, चिड़चिड़ापन, कंधों और गर्दन में अकड़न, सिर के एक या दोनों तरफ धड़कता हुआ दर्द महसूस होना, पेट खराब होना, मतली या उल्टी होना आदि। 

पोस्टड्रोम 

इसमें व्यक्ति को दर्द या लक्षण 24 से 48 घंटों तक महसूस हो सकते हैं। इसमें शरीर में दर्द होना, भ्रम, एकाग्रता में कमी, चक्कर आना, अवसाद, थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। 

माइग्रेन के कारण - Causes Of Migraine In Hindi 

माइग्रेन के कारणों और ट्रिगर्स की पहचान करने से लोगों को उनसे बचने और माइग्रेन के अटैक को होने से रोकने में मदद मिल सकती है। ट्रिगर हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकते हैं, आगे जानते हैं माइग्रेन को ट्रिगर करने वाले कारक। 

  • शराब और कैफीन
  • तेज रोशनी
  • मौसम में बदलाव
  • डिहाईड्रेशन
  • हार्मोनल परिवर्तन
  • दवाओं का अधिक प्रयोग
  • तनाव आदि। 

इसे भी पढे़ं: माइग्रेन में सिरदर्द क्यों होता है? डॉक्टर से समझें इस बीमारी के कारण और लक्षण

माइग्रेन की समस्या में डॉक्टर ट्रिगर करने वाले कारकों की पहचान कर रोगी का इलाज करते हैं। इसमें दवाओं और थेरेपी से रोगियों का इलाज किया जाता है।

 

Read Next

मूड में सुधार और नींद न आने की समस्या दूर करने के लिए जीवनशैली में करें ये 10 बदलाव, मिलेगा फायदा

Disclaimer