Micronutrients To Increase Fertility: खराब खनपान, अस्वस्थ जीवनशैली, धूम्रपान, शराब का अधिक सेवन और तनाव की वजह से फर्टिलिटी काफी हद तक प्रभावित होती है। खराब फर्टिलिटी के कारण महिलाओं के एग की गुणवत्ता कम होती है और पुरुषों में कम शुक्राणों की समस्या बढ़ जाती हैं। समय पर अगर इस पर ध्यान नहीं दिया, तो महिला को कंसीव करने में दिक्कत आती है। ऐसे में महिला और पुरुषों दोनों को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कई तरह के मैक्रोन्यूट्रिएंट्स का सेवन किया जा सकता है। ये मैक्रोन्यूट्रिएंट्स शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के साथ महिला और पुरूष दोनों को हेल्दी रखते हैं। डाइटिशियन मनप्रीत ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के बारे में बता रही हैं।
1. फोलेट
फोलेट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। फोलेट में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है, जो पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी को बढ़ाने के साथ उसको हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे कंसीव करने में आ रही समस्या दूर होती है। फोलेट का सेवन करने के लिए हरी सब्जियां और ब्रोकली का सेवन किया जा सकता है।
2. को- इंजाइम- क्यू-10
को- इंजाइम- क्यू-10 मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के सेवन से स्पर्म में गतिगिलता बढ़ती है, जिससे महिला को कंसीव करने में आ रही समस्या दूर होती है। इसके सेवन से ऑक्सडेटिव तनाव भी कम होता है। इस मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के सेवन के लिए मूंगफली और पालक का सेवन किया जा सकता है।
View this post on Instagram
3. आयरन
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में आयरन को शामिल करना जरूरी होता है। आयरन ओवरी में मौजूद एग को हेल्दी रखने के साथ प्रीमैच्योर बेबी होने की संभावना को टालता है। आयरन के सेवन के लिए हरी सब्जियां, काली किशमिश और खजूर का सेवन किया जा सकता है।
4. विटामिन बी12
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में विटामिन बी12 को शामिल करें। विटामिन बी12 महिलाओं में असंतुलित हार्मोन को ठीक करने के साथ पीरियड्स को समय पर लाता है, जिससे ओवलेशन समस पर होता है। विटामिन बी-12 का सेवन करने के लिए दही और डोसा को शामिल करें।
5. ओमेगा-3
ओमेगा-3 महिलाओं की एग क्वालिटी में सुधार के साथ असंतुलित हार्मोन की समस्या को कई गुना बढ़ाते है। ओमेगा-3 के सेवन से शरीर का ब्लड फ्लो बढ़ता है और कंसीव करने में मदद मिलती है। ओमेगा-3 के सेवन के लिए फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स और अखरोट का सेवन किया जा सकता हैं।
6. जिंक
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए महिला और पुरुष दोनों को जिंक का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पुरुषों में टेस्टोरोन हार्मोन और स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है। इसके सेवन के लिए डाइट में सफेद छोले, कद्दू के बीजों और काजू का सेवन किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- सेक्स लाइफ को OCD किस तरह प्रभावित कर सकता है? जानें एक्सपर्ट से
7. सेलेनियम
फर्टलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में सेनियम का सेवन करना जरूरी होता है। सेलेनियम ऑक्सडेटिव तनाव को कम करने के साथ पुरुषों में स्पर्म को बढ़ाता है और कंसीव करने में मदद करता है। सेलेनियम का सेवन करने के लिए डाइट में ब्राजील नट्स और सूरजमुखी के बीजों को शामिल करें।
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल इन मैक्रोन्यूट्रिएंट्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version