आज के समय में सबसे ज्यादा जिस बात से लोग परेशान रहते हैं, वो है अच्छी नींद न मिल पाने की समस्या। इसका मतलब ये नहीं कि लोग सोते नहीं है, लेकिन आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में कई चिंताओं और समस्याओं के चलते लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है। वहीं, आजकल की बदलती लाइफस्टाइल भी अच्छी नींद न आने का एक बड़ा कारण है। कई लोग रात में लंबे समय तक जागते हैं जिसकी वजह से भी उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है और ऐसे में वो कई बीमारियों के भी शिकार हो जाते हैं। लेकिन क्या अच्छी नींद न आने के सिर्फ यही कारण हैं? ऐसा नहीं है, क्योंकि अच्छी नींद न आने के पीछे का कारण मेलाटोनिन से भरपूर आहार से दूरी बनाना भी है। इसलिए जरूरी है कि आप मेलाटोनिन के बारे में जानें कि ये क्या है और आप कौन सी ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं, जिसमें ये भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेलाटोनिन क्या है?
मानव दिमाग में मौजूद पिनियल ग्लैंड के द्वारा मेलाटोनिन हार्मोन का निर्माण होता है। यह आपकी बेहतर नींद के लिए बहुत जरूरी होता है। यह हार्मोन पिनियल ग्लैंड के अलावा बोन मैरो, ओवरीज और आंखों से भी रिलीज होता है। यह सोने और जागने के प्रोसेस को बनाए रखने का काम करता है।
मेलाटोनिन से भरपूर आहार
1. मेलाटोनिन से भरपूर बादाम खाएं
आप हमेशा से सुनते आ रहे हैं कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज जैसे अन्य कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपकी नींद में भी सुधार आता है। रात को सोने से पहले आप इन्हें खा सकते हैं। इनमें नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने वाला मेलाटोनिन पाया जाता है। अगर आप चाहें तो बादाम का सेवन शहद के साथ कर सकते हैं। आप इन्हें एक गिलास गर्म दूध के साथ भी खा सकते हैं।
2. अच्छी नींद के लिए खाएं कीवी
कीवी बेहद पौष्टिक फल है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। आमतौर पर डेंगू के मराजों को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें फाइबर और कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सिडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से पाचन ठीक रहता है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। कीवी में सेरोटोनिन होता है। इसका सेवन करने से मेलाटोनिन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। रात को सोने से पहले एक कीवी जरूर खाएं।
इसे भी पढ़ें - Kiwi Benefits: अस्थमा अटैक के खतरे को कम करती है कीवी, कब्ज में भी है फायदेमंद
3. मेलाटोनिन के लिए केला खाएं
केले में कैल्शियम, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, पोटेशियम आदि न्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह लगभग हर किसीका पसंदीदा फल है। एक मीडियम आकार के केले में 37 माइक्रोग्राम मेलाटोनिन पाया जाता है। इनमें ट्रायप्टोफैन नामक एमीनो एसिड भी होता है। यह नींद को बेहतर बनाने में कारगर होता है। इसके साथ ही इसमें सेरोटोनिन के गुण भी होते हैं। केला खाने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इन सबके साथ ही केले में कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं जिनकी मदद से आप अपनी नींद को बेहतर बना सकते हैं।
4. नींद में सुधार लाए कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी है जिसे फूलों से बनाया जाता है। इसमें मैग्नीशियम, फोलेट, कैल्शियम, विटामिन ए और पोटेशियम के गुण पाए जाते हैं। इस हर्बल चाय का सेवन करने से अनिद्रा से राहत मिलती है। यह आपके दिमाग को शांत रखती है जिससे आप तनाव मुक्त रहते हैं। इसके सेवन से शरीर को आराम मिलता है। जिससे आपको अच्छी नींद आती है। रोजाना नियमित रूप से आप एक कप गर्म कैमोमाइल चाय पी सकते हैं। इससे सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर में वृद्धि होती है। इसमें एपिजेनिन नाम का फ्लेवोनोइड पाया जाता है जो आपकी नींद में सुधार लाने में सहायक होता है।
5. मेलाटोनिन से भरपूर ओट्स
ओट्स मेलाटोनिन का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर को आराम मिलता है। इस तरह यह नींद में सुधार लाने में भी बेहद कारगर होते हैं। इसके साथ ही ओट्स खाने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोगों से राहत मिलती है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें - ब्रेकफास्ट में ओट्स खाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें ओट्स क्यों है सुबह का बेस्ट नाश्ता
नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आप इन सभी खाने की चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको रोजाना एक गिलास दूध पीना चाहिए। यह मेलाटोनिन के उत्पादन में सहायक होता है। रात को सोने से पहले एवोकाडो, उबले अंडे और चेरी खाएं। इनको खाने से नींद अच्छी आती है। इसके अलावा आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
Read Next
क्या महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में वाकई फायदेमंद है अनानास (पाइन एप्पल)? जानें एक्सपर्ट की राय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version