Expert

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं आम? जानें वेट लॉस डाइट में आम को शामिल करने के तरीके

वजन घटाने के दौरान कई लोग आम का सेवन नहीं करते हैं। आइए जानते हैं क्या वजन घटाने में प्रभावी है आम?  
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए कैसे खाएं आम? जानें वेट लॉस डाइट में आम को शामिल करने के तरीके

गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में आम का उत्पादन काफी ज्यादा होता है। ऐसे में कई लोग बेसब्री से आम खाने कि लिए इस मौसम का इंतजार करते हैं। इसका स्वाद हर किसी को पसंद होता है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। लेकिन वजन कम करने की बात कि जाए, तो कई लोग मानते हैं कि आम का सेवन करने से वजन बढ़ता है। इसलिए वेट लॉस जर्नी में आम का सेवन नहीं करना चाहिए। अब सवाल यह है कि आम खाने से वजन कम होता है या नहीं? इस विषय पर जानकारी के लिए हमने डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे मे- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डायटीशियन का कहना है कि आम के सेवन से वजन कम नहीं होता है। हालांकि, इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप अपने वेट लॉस जर्नी में आम का सेवन नहीं कर सकते हैं। वेट लॉट जर्नी के दौरान आप कुछ मात्रा में लगभग 1 से 2 स्लाइड रोजाना आम खा सकते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में इस दौरान आम के सेवन से बचना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में आम खाते हैं, तो इससे आपके शरीर का वजन कम नहीं होगा। इसके अलावा वेट लॉस जर्नी में सही तरीके से आम का सेवन करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - क्या वेट लॉस के दौरान आम खाने से बढ़ सकता है आपका वजन? जानें एक्सपर्ट की राय

वेट लॉस के दौरान कैसे करें आम का सेवन?

अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से बचें

डायटीशियन का कहना है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अधिक मात्रा में आम का सेवन न करें। अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। दरअसल, आम में कैलोरी की अधिक मात्रा होती है। ऐसे में अगर आप अधिक कैलोरी इनटेक करेंगे, तो इससे आपको वेट लॉस जर्नी में ज्यादा फायदा नहीं होगा। 

कब खाएं आम?

डायटीशियन का कहना है कि हम में से कई लोग खाने के बाद आम का सेवन करते हैं, तो बिल्कुल गलत तरीका होता है। आम का सेवन खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दौरान आप अधिक कैलोरी इनटेक करते हैं। हमेशा दोपहर के वक्त आम का सेवन करें। यह आम खाने की सबसे सही टाइमिंग हो सकती है। इसके अलावा स्नैक्स के रूप में भी आप का सेवन करना अच्छा माना जाता है। 

वर्कआउट के बाद खा सकेत हैं आम?

इस बारे में डायटीशियन का कहना है कि आम का सेवन वर्कआउट के बाद करना फायदेमंद हो सकता है। यह आपके लिए एनर्जी बूस्टर के रूप में कार्य करता है। साथ ही वर्कआउट के दौरान लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है। वहीं, आप इस दौरान इसका सेवन दही या फिर स्मूदी के रूप में कर सकते हैं। यह काफी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें - स्किन और बालों की कई समस्याएं दूर करते हैं आम के पत्ते, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

आम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वजन घटाने के दौरान आप आम का सेवन कर सकते हैँ। लेकिन ध्यान रखें कि आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें। अगर आप वेट लॉस जर्नी में अधिक आम खाते हैं, तो यह आपके शरीर के वजन को बढ़ा सकता है। 

 

Read Next

नींबू है मंहगा, वजन घटाने के लिए नींबू पानी की जगह पिएं ये 4 वेट लॉस ड्रिंक्स

Disclaimer