Male Fertility Foods To Avoid: इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे पुरुष कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। कई बार ज्यादा दवाईयां शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। लेकिन आपको बता दें, कई फूड्स खाने से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। ये फूड्स को नियमित खाने से शरीर को नुकसान हो सकता हैं। गलत फूड्स के सेवन से इंफर्टिलिटी की बढ़ सकती हैं। गलत खानपान शरीर को सीधा प्रभावित करता है।स्वस्थ खानपान से पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के साथ शरीर को भी लंबे समय तक हेल्दी रख सकते है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसे फूड्स के बारे में, जिनको खाने से पुरुषों में इंफर्टिलिटी को बढ़ाती हैं।
प्रोसेस्ड मीट
बाहर में मिलने वाली प्रोसेस्ड मीट शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ये चीजों खाने में भले स्वादिष्ट लगती हो लेकिन ये पुरुषों में इनफर्टिलिटी को बढ़ाते हैं। इसमें पाए जाने वाले हार्मोनल अवशेष शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इन चीजों को सेवन से स्पर्म काउंट भी कम होता है।
मीठी चीजें
मीठी चीजों के नियमित सेवन से पुरुषों में इंफर्टिलिटी बढ़ सकती है। मीठी चीजे खाने से वजन बढ़ने के साथ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती हैं। मीठी चीजों के सेवन से स्पर्म काउंट घटने के साथ कई बार उनकी गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। इंफर्टिलिटी से बचने के लिए केक, कुकिज, मिठाई और पेस्ट्री आदि आदि के सेवन से भी बचना चाहिए।
ज्यादा सोडियम वाली चीजें अवॉयड करें
ज्यादा सोडियम वाले फूड्स में पुरुषों में इंफर्टिलिटी को बढ़ाते हैं। अगर पुरुष जल्दी पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं, तो बर्गर, पिज्जा,पास्ता और नूडल्स आदि का सेवन बिल्कुल कम कर दें। इन फूड्स में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- वर्कआउट के बाद भूलकर न करें ये 5 गलतियां, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
धूम्रपान से बचें
पुरुषों में इंफर्टिलिटी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हैं धूम्रपान। धूम्रपान शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसको करने से स्पर्म कम होने के साथ इसकी क्वालिटी भी कम होती है। इसके अलावा गुटाखा और तंबाकू के सेवन से भी बचें।
शराब के सेवन से बचें
पुरुषों में इंफर्टिलिटी को सीधा प्रभावित करते हैं शराब का सेवन। शराब पीने से इंफर्टिलिटी की समस्या के साथ स्पर्म काउंट भी घटता है। शराब पीने से पुरुष में हार्मोन लेवल भी गड़बड़ा है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक, सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स इंफर्टिलिटी को सीधे प्रभावित करती हैं।
इन सभी कारणों से पुरुषों में इंफर्टिलिटी हो सकती हैं। इससे बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। अगर आपको कोई ट्रीटमेंट चल रहा हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही चीजों का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version