Expert

मानसून में घर पर करें ये 3 तरह की एक्सरसाइज और एक्टिविटीज, फिटनेस रहेगी बरकरार

मानसून के दिनों में बारिश के कारण अक्सर लोगों को जिम जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां जानिए, फिट रहने के लिए घर पर क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में घर पर करें ये 3 तरह की एक्सरसाइज और एक्टिविटीज, फिटनेस रहेगी बरकरार


मानसून के दिनों में भले ही मौसम ठंडा हो जाता है लेकिन बारिश के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, बारिश और बढ़ी हुई नमी के कारण बाहर जाकर एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है। इस समय फिटनेस बनाए रखने के लिए इनडोर एक्सरसाइज और एक्टिविटीज करना बेहद जरूरी हो जाता है। मानसून के दौरान शरीर में आलस और सुस्ती आ सकती है, जिसके कारण मोटापा और मांसपेशियों में जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इनडोर एक्सरसाइज न केवल आपको इन समस्याओं से बचाती हैं, बल्कि आपके शरीर को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं। स्क्वैट्स, प्लैंक और जंपिंग जैक्स जैसी एक्सरसाइज आपके शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए परफेक्ट हैं। इस लेख में आईएसएसए (अंतर्राष्ट्रीय खेल  विज्ञान संघ) से प्रमाणित फिटनेस ट्रेनर संदीप कुमार (Certified fitness trainer from ISSA) फिट रहने के लिए घर में करने वाली 3 तरह की एक्सरसाइज और एक्टिविटीज बता रहे हैं, जिनसे आपको लाभ हो सकता है।

मानसून में घर पर करें ये 3 तरह की एक्सरसाइज और एक्टिविटीज

1. स्क्वैट्स

स्क्वैट्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इसे घर के किसी भी स्थान पर किया जा सकता है और इसके लिए कोई विशेष उपकरण की जरूरत भी नहीं होती है। स्क्वैट्स का अभ्यास करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स-

  • सीधे खड़े हों, पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें और हाथों को सामने की ओर सीधा रखें।
  • अपनी पीठ को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और नीचे की ओर झुकें जैसे आप एक कुर्सी पर बैठ रहे हों।
  • इस दौरान आपके घुटने आपके पंजों के साथ लाइन में हों।
  • कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे ऊपर उठें।

इसे भी पढ़ें: बारिश की वजह से नहीं कर पा रहे पार्क में वॉक, शुरू कर दें इंडोर वॉक, मिलेंगे पूरे फायदे

Exercise

स्क्वैट्स के फायदे

  • स्क्वैट्स से आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आपके ग्लूट्स टोन होते हैं।
  • स्क्वैट्स का नियमित अभ्यास आपके शरीर के नीचे के हिस्से को भी मजबूती प्रदान करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में नहीं घट रहा ब्‍लड शुगर, तो आज से करें ये 3 एरोब‍िक एक्‍सरसाइज

2. प्लैंक - Plank

प्लैंक आपके कोर मसल्स को मजबूत बनाता है, इसके साथ ही यह एक्सरसाइज आपके शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करती है और पॉश्चर को सुधारती है।

  • फर्श पर अपने पैरों और हाथों के बल आएं और इस दौरान आपके हाथ आपके कंधों के नीचे होने चाहिए।
  • अपनी कोहनी को सीधे फर्श पर रखें और अपने शरीर को एक सीधी रेखा में स्थिर करें।
  • अपने पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें और अपनी पीठ को सीधा बनाए रखें।
  • इस स्थिति में 20-30 सेकंड के लिए रहें (आप अभ्यास के साथ इस समय को और बढ़ा सकते हैं) और फिर सामान्य स्थिति में आएं।

प्लैंक के फायदे

  • प्लैंक करने से आपकी कोर मसल्स मजबूत होती हैं, जो आपके शरीर के पॉश्चर और संतुलन को सुधारती हैं।
  • इसका अभ्यास करने से कैलोरी भी बर्न होती हैं।

3. जंपिंग जैक्स

जंपिंग जैक्स एक कार्डियो वर्कआउट है जो आपके शरीर को एक्टिव रखता है। इसे घर में किसी भी स्थान पर आसानी से किया जा सकता है और यह आपकी फिटनेस को बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

  • सीधे खड़े हों और फिर अपने हाथों को साइड में रखें और पैरों को एक साथ रखें।
  • अप अपने पैरों को चौड़ा करते हुए कूदें अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
  • फिर वापस कूदें और अपने पैरों को एक साथ रखें और हाथों को साइड में लाएं।
  • इस प्रक्रिया को 30-40 बार दोहराएं।

जंपिंग जैक्स के फायदे

  • जंपिंग जैक्स से हार्ट हेल्दी रहता है।
  • यह एक्सरसाइज पूरे शरीर को एक्टिव करती है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।

निष्कर्ष

मानसून के मौसम में फिटनेस बनाए रखना मुश्किल हो सकता है, लेकिन इन सरल घरेलू एक्सरसाइज को अपनाकर आप अपनी सेहत को बनाए रख सकते हैं। स्क्वैट्स, प्लैंक और जंपिंग जैक्स जैसी एक्सरसाइज न केवल आपकी शारीरिक ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाती हैं बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

फिट रहने के लिए जरूर डालें रोज एक्सरसाइज करने की आदत, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer