चेहरे पर लगाएं लीची से बने ये 3 फेस मास्क, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी स्किन

Lychee Face Mask Benefits: त्वचा से जुड़ी कई समस्याओंं के लिए लीची फायदेमंद मानी जाती है। तो चलिए इस लेख में जानें लीची के फेस मास्क बनाने के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं लीची से बने ये 3 फेस मास्क, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी स्किन


लीची का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। वहीं त्वचा के लिए भी लीची काफी असरदार मानी जाती है। इसका सेवन त्वचा में अंदर से निखार लाने में मदद कर सकता है। लीची को त्वचा के लिए कई तरीको से इस्तेमाल किया जाता है। इसे फेस मास्क, स्क्रब, क्लींजर, फेशियल क्रीम तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन गर्मियों में त्वचा के लिए लीची के फेस मास्क सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। तो आइए इस लेख में जानें लीची के फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका। 

lychee face pack for glowing skin

त्वचा के लिए लीची के फायदे (Lychee Benefits For Skin)

लीची में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो हमारी स्किन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और एंटीआक्सीडेंट्स त्वचा को डैमेज होने से बचाने में मदद करते हैं। लीची में विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो एक्ने, फाइन लाइंस और पिगमेंटेशन की समस्या से राहत देने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़े- लीची के छिलके फेंकने के बजाय इस तरह करें इस्तेमाल, त्वचा को मिलेंगे कई फायदे

तो चलिए अब जानते हैं लीची से फेस मास्क कैसे तैयार करने हैं- 

लीची से फेस मास्क कैसे बनाएं (How To Make Lychee Face Mask at Home)

1. लीची और चंदन का फेस मास्क

लीची और चंदन का फेस मास्क बनाने के लिए 4 से 6 लीची को क्रश कर लें। इसके साथ ही इसमें 2 चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। पेस्ट तैयार करने के लिए जरूरत अनुसार दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए रहने दें। आखिर में सादे पानी से चेहरा धो लें।

चंदन में एंटी-टैनिंग गुण पाए जाते हैं, जो सनबर्न और टैनिंग की समस्या से राहत देने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-एजिंग और हाइड्रेटिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा में ग्लो लाने में मदद करते हैं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। वहीं दही त्वचा को ठंडक देने और निखार बनाए रखने में फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़े- पिगमेंटेशन दूर करने के लिए ऐसे लगाएं चेहरे पर लीची, हट जाएंगे चेहरे के दाग-धब्बे

2. लीची और शहद का फेस मास्क

लीची और शहद का फेस मास्क तैयार करने के लिए एक बाउल में  2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसमें 2 से 3 चम्मच लीची का रस और आधा चम्मच हल्दी मिक्स करें। पेस्ट तैयार करने के लिए इसमें थोड़ा गुलाब जल भी मिलाया जा सकता है। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 

शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसी के साथ एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण त्वचा में निखार लाने में मदद कर सकते हैं। 

3. लीची और केले का फेस मास्क

लीची और केला दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने गए हैं। इनका फेस मास्क तैयार करने के लिए 1 केले को अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें 3 से 4 लीची क्रश करके डालें। दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 2 मिनट तक मसाज करें। इस फेस मास्क को 10 मिनट तक सूखने दें और आखिर में ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

केले में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक पायी जाती है, तो स्किन हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है। वहीं इसका इस्तेमाल त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाए रखने में फायदेमंद माना जाता है। लीची और केले का फेस मास्क  चेहरे के डार्क स्पॉट्स और टैनिंग खत्म करने में मददगार हो सकता है। 

इस तरह से आप घर पर लीची के फेस मास्क बनाकर ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पा सकते हैं। लेकिन अगर आप पहली बार लीची का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

 

Read Next

गर्मी में लगाएं गुलाब के फूलों से बने ये 4 फेस पैक, मिलेगी ठंडक और आएगा निखार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version