Winter Skin Care: सर्दियों में लगाएं फलों से बने ये 5 फेस मास्क, ड्राईनेस से मिलेगा छुटकारा

सर्दियों में फलों के बने अलग-अलग फेस मास्क लगाने से आपको निखरी त्वचा मिल सकती है। आइए जानें फलों से फेस मास्क बनाने के तरीके।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Winter Skin Care: सर्दियों में लगाएं फलों से बने ये 5 फेस मास्क, ड्राईनेस से मिलेगा छुटकारा


Best Fruit Face Pack For Glowing Skin: सर्दियों में हमारी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होती है। इसका कारण वातावरण की शुष्क हवा होती है, जो त्वचा की नमी सोख लेती है। वहीं सर्दियों में कम पानी पीने से हमें डिहाइड्रेशन हो सकती है, जो स्किन को अंदर से ड्राई करती है। इसलिए सर्दियों के दौरान त्वचा की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप डाइट पर ध्यान दे सकते हैं। लेकिन स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए हेल्दी स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है। सर्दियों में हेल्दी ग्लो पाने के लिए आप फलों से बने फेस मास्क बना सकते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक गुण स्किन को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकते हैं।

face mask

सर्दियों में लगाएं फलों से बने ये 5 फेस मास्क- Fruit Masks For The Winter Season

एवोकाडो फेस मास्क- Avocado Face Mask

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए एवोकाडो फेस मास्क काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए बाउल मेंं दो चम्मच एवोकाडो लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। 

केले और दही का फेस मास्क- Banana and Curd Face Mask

केले और दही का फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट करने और ग्लोइंग बनाएं रखने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या हो सकती है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आधे केले के साथ 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़े- चेहरे पर लगाएं सब्जियों से बने ये 4 फेस मास्क, आएगा नेचुरल ग्लो

पपीते का फेस मास्क- Papaya Face Mask

पपीते में मौजूद आवश्यक गुण त्वचा को गहराई से साफ करने और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। पपीते का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच पपीते का पल्प लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच शहद भी मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें और सादे पानी से चेहरा धो लें। 

सेब का फेस मास्क- Apple Face Mask

सेब में मौजूद आवश्यक गुण डल और डैमेज स्किन की समस्या से राहत दे सकते हैं। बाउल में 2 चम्मच सेब कद्दुकस करके लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़े- हेल्दी और ग्लोइंग पाने के लिए लगाएं कीवी से बने ये 3 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

संतरे का फेस मास्क- Orange Face Mask

संतरा त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। बाउल में 2 चम्मच  संतरे का रस, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद लीजिए। 

अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

 

Read Next

विटामिन-सी सीरम से जुड़ी इन 5 बातोंं को न करें नजरअंदाज, त्वचा को हो सकता है नुकसान

Disclaimer