List Of Foods To Increase Blood Count: पोषक तत्वों की कमी और खराब लाइफस्टाइल से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन लंबे समय तक ठीक से न खाना और हेल्दी आदतों को फॉलो न करने से शरीर में खून की कमी भी हो सकती हैं। शरीर में खून की कमी के कारण थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और लिवर से जुड़े लक्षण भी नजर आ सकते हैं। अक्सर लोगों को शरीर में खून की कमी होने पर कई बार पता भी नहीं चलता हैं। इस कारण शरीर में कई तरह ती बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया की समस्या हो सकती है। शरीर में खून की कमी से हीमोग्लोबिन लेवल घटता है। इस कारण रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। बहुत से लोग शरीर में खून बढ़ाने के लिए कई तरह की टॉनिक और दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार इनके सेवन से भी शरीर में खून की कमी पूरी नहीं होती है। ऐसे में शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए फिट क्लिनिक की डाइटिशियन सुमन के बताए इन फूड्स को सेवन करें। इन फूड्स को खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ेगी और शरीर की कमजोरी दूर होगी।
चुकंदर
चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। चुकंदर के साथ इसकी पत्तियों को खाने से भी शरीर में खून बढ़ता है। चुकंदर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ वजन भी कंट्रोल में रहता है।
सोयाबिन
शरीर में खून बढ़ाने के लिए सोयाबिन का भी सेवन किया जा सकता है। सोयाबिन में आयरन, फोलेट और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। सोयाबिन को स्प्राउट्स, सोयामिल्क और इसकी सब्जी बनाकर खाई जा सकती है।
बींस
बींस शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसके सेवन से खून बढ़ने के साथ शरीर में नए ब्लड सेल्स का भी निर्माण होता हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, फोलेट, फाइबर और आयरन पाया जाता है, जो हड्डियों को भी मजबूत बनाता हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स
शरीर में खून बढ़ाने के लिए दूध और इसे बने प्रोडक्टस शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें कैल्शियम के अलावा हार्ट हेल्दी रहता है और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स में दूध, दही, पनीर और घी को शामिल किया जा सकता हैं।
शकरकंद
शकरकंद शरीर की कई समस्याओं को दूर करता हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 पाया जाता हैं। इसके सेवन से सफेद और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। इसकी चाट बनाकर खाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- मटन से भी महंगी बिकती है ये दुर्लभ सब्जी कटरुआ, जानें इसे खाने के फायदे
गाजर
खून बढ़ाने के लिए गाजर सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। नियमित रूप से गाजर खाने से शरीर से आयरन का स्तर बढ़ने में मदद मिलती है। शरीर में रक्त की मात्रा को बेहतर बनाने के लिए गाजर का जूस पीया जा सकता है। गाजार का जूस पीने ब्लड बढ़ने के साथ कई बीमारियां भी दूर होती हैं।
अनार
अनार खून बढ़ाने वाला फल है। जिसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट पाया जाता है। अनार ब्लड को बढ़ाने के साथ रक्त के प्रवाह में भी सुधार करता हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे आयरन, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी। इसका सेवन कच्चा या जूस के रूप में किया जा सकता है।
खट्टे फल
अगर आप भी शरीर का खून बढ़ाना चाहते हैं, तो डाइट में खट्टे फल जैसे संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, नींबू, संतरा और मौसंबी को शामिल करें। इनके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर की सूजन भी कम होती है। यह शरीर में रक्त के थक्के जमने से भी रोकते हैं।
लहसुन
खून बढ़ाने के लिए लहसुन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम और जिंक पाया जाता हैं, जो शरीर में खून को बढ़ाने के साथ रक्त वाहिकाओं को आराम भी देता है।
टमाटर
टमाटर शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमे मौजूद विटामिन सी और आयरन रक्त प्रवाह को बढ़ाने के साथ शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाते हैं। इसको सलाद या कच्चा खाया जा सकता है।
शरीर में खून बढ़ाने के लिए इन फूडस का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version