सफेद पानी के स्राव को ठीक करेगा ये अचूक उपाय है फायदेमंद, जानें अपनाने के सही तरीके

सफेद पानी के स्राव के बारे में महिलाएं झिझक के कारण किसी को बता भी नहीं पाती और इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज भी कर देती हैं। जानें अचूक उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद पानी के स्राव को ठीक करेगा ये अचूक उपाय है फायदेमंद, जानें अपनाने के सही तरीके


90 फीसदी महिलाओं को ल्यूकोरिया की समस्या होता है। ल्यूकोरिया को हिंदी में श्वेतप्रदर कहते हैं। ये एक तरह की बीमारी है जिसमें महिलाओं की योनी से सफेद पानी निकलता है। ये एक बीमारी है जो अधिकतर महिलाओं को होती हैं और  इस कारण महिलाएं इसे सामान्य भी समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसी स्थिति में महिलाएं इस बारे में किसी को बता भी नहीं पाती और इस बीमारी को पालती रहती हैं। जबकि इस बीमारी से महिलाओं को काफी हानि पहुंचाती है। ऐसे में अगर आपको भी ये बीमारी है तो बड़ी इलायची का ये अचूक उपाय अपनाएं। 

महिला की योनी मार्ग से सफेद पानी निकलना ल्यूकोरिया के नाम से जाना जाता है। यह कई कारणों से हो सकता है। अधिक्तर यह स्राव दर्द रहित होता है लेकिन कभी-कभी आपको दर्द महसूस हो सकता है। स्राव के समय खुजली हो सकती है। कुछ महिलाओं को दर्द और जलन भी महसूस होती है। नम स्थितियों के कारण, आपके जांघ क्षेत्र में लाली, कब्ज या सिरदर्द का अनुभव कर सकते हैं। यद्यपि यह बहुत गंभीर विकार नहीं है, फिर भी ल्यूकोरिया बहुत असुविधाजनक और परेशान कर सकता है और आपको इसका इलाज करने की आवश्यकता है। 

WOMENS HEALTH

कारण 

अधिक मात्रा में मक्खन, दही, पनीर और अन्य कच्चा खाद्य पदार्थ खाने से अस्वस्थ होते हैं। भारी, तेलयुक्त और टला हुआ भोजन लेना बहुत ही उपयोगी नहीं होता है। पर्याप्त पोषण ना लेना भी चिंता का एक प्रमुख कारण हो सकता है क्योंकि यह पाया जाता है कि जिन महिलाओं में रक्त की कमी होती है वो ल्यूकोरिया से पीड़ित हो सकती है।

  • अधिक उपवास करने से।
  • कुछ उत्तेजित कल्पनाएं करने से।
  • डर्टी टॉक करने से।
  • सम्भोग में गलत पोज़िशन का इस्तेमाल करने से। 

इसके अलावा ये समस्या संक्रमण के कारण भी हो सकती है। यीस्ट संक्रमण कैंडिडा नामक फंगस के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण होता है। कैंडिडा ऐसा फंगस होता है जो आपकी योनी में मौजूद होता है लेकिन जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो यह संक्रमण पैदा कर देता है और सफेद पानी की समस्या पैदा होती है। 

WOMENS HEALTH

इसे भी पढ़ें: जानें टूथपेस्ट से प्रेगनेंसी टेस्ट करना कितना सही?

बचाव 

इलायची का इस्तेमाल है फायदेमंद

सफेद पानी निकलने की बीमारी में बड़ी इलायची एक कारगर उपाय है। बड़ी इलायची का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी इलायची के साथ माजूफल को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह पीस लें। फिर इसी मात्रा में मिश्री का चूर्ण मिला लें। अब इस चूर्ण को सुबह-शाम 2-2 ग्राम की मात्रा में सेवन करें। प्रतिदिन सुबह-शाम इस चूर्ण का सेवन करने से श्वेत प्रदर की बीमारी से छुटकारा मिलता है।

तुलसी

तुलसी हमारे लिए कई बीमारियों और समस्याओं में मददगार साबित होती है। तुलसी एक ऐसा पौधा होता है जिसमें कई चिकित्सीय गुण होते हैं। यह प्रदर के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बहुत ही पुराना उपाय है। अगर आप सफेद पानी की समस्या से परेशान हैं तो आप इसका रोजाना दूध में डालकर सेवन कर सकते हैं। आपको इससे काफी फायदा पहुंचेगा। 

इसे भी पढ़ें: इन 6 बातों का ध्‍यान रखकर कोरोनावायरस से बच सकती हैं गर्भवती महिलाएं

सेब का सिरका

सेब के सिरके में कई प्रकार के ऐसे स्वास्थ्य फायदे पहुंचाने वाले गुण होते हैं जो हमारी परेशानियों से लड़ने में कामयाब होते हैं। इसके एसिडिक गुण के कारण यह योनी में होने वाले स्त्राव का समाधान करता है। इसके लिए आप एक गिलास डिस्टिल्ड पानी 1 कप सेब के सिरके के साथ मिला लें। इसे अपनी योनी  दिन में दो बार धोने के लिए इस्तेमाल करें। इससे आपका सफेद पानी रुक सकेगा।  

Read more articles on Women's Health in Hindi

Read Next

गर्भावस्था को भी प्रभावित कर सकता है व्हाइट डिस्चार्ज (सफेद पानी आना), जानें इसके 4 प्रकार और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version