आप भी करते हैं नींबू का सेवन तो इस बीमारी के लिए रहें तैयार!

नींबू को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी करते हैं नींबू का सेवन तो इस बीमारी के लिए रहें तैयार!


नींबू को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। विटामिन सी से भरपूर नींबू में कई रोगों को छूमंतर करने की क्षमता होती है। तेजी से वजन घटाने के लिए भी नींबू काफी हद तक कामयाब है। लेकिन नींबू का बहुत अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आज हम आपको ज्यादा नींबू के इस्तेमाल से होने वाली समस्याओं के बारे में बता रहे हैं।

पेट दर्द की समस्या

जरुरत से ज्यादा नीबूं का सेवन से कब्ज और एसिडिटी का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। जिसके कारण आपको पेट दर्द की समस्या या बेचेनी की शिकायत हो सकती है। केवल 1-2 बूदें ही नींबू के रस का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : खांसी से तुरंत छुटकारा दिलाता है अजवाइन का ऐसा प्रयोग

दांतों को नुकसान

नींबू के अधिक सेवन से दांत दर्द की समस्या भी होती है। नींबू का अधिक सेवन दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा बहुत अधिक मात्रा में नींबू लेने से मुंह में छाले और जलन होने के चासं भी होते हैं।

माइग्रेन

जिन लोगों को हर छोटी छोटी चीज से एलर्जी होने की समस्या होती है उनके लिए नींबू का जरूरत से ज्यादा सेवन बिल्कुल भी सही नहीं है। किसी भी तरह की एलर्जी होने पर नींबू के सेवन से माइग्रेन की बीमारी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : शुगर लेवल नियंत्रित रखने के लिए आजमाएं 10 घरेलू नुस्‍खे

सीने में जलन

नींबू का सेवन सीने में जलन की समस्या भी पैदा करता है। इससे पेट से निकलने वाला एसिड वापिस एसोफेगस में चला जाता है, जिससे आपको सीने में तेज जलन की हो सकती है।

शरीर में पोषण की कमी

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अक्सर नींबू का सेवन किया जाता है। लेकिन इसमें कई पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में आपको तुंरत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Other Diseases

Read Next

सर्दियों में पतले कपड़े पहनने का शौक इन 3 बीमारियों को देता है न्यौता

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version