बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए फायदेमंद है नींबू का रस, जानें इसके प्रयोग के 4 तरीके

नींबू आपके बालों की तेजी से ग्रोथ करने में मदद कर सकता है। बालों में नींबू का रस लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए फायदेमंद है नींबू का रस, जानें इसके प्रयोग के 4 तरीके


बाजार में नींबू के भाव भले ही आसमान छू रहे हों, लेकिन नींबू की उपयोगिता देखते हुए लोग अभी भी इसे खरीद रहे हैं। नींबू अपने खट्टेपन के कारण डिशेज को चटपटा बनाने के लिए तो प्रयोग में लाया ही जाता है, साथ ही गर्मियों में ये शरीर को ठंडा रखने के लिए भी बड़ा फायदेमंद माना जाता है। नींबू सिट्रिक एसिड, मैग्निशियम ,कैल्शियम, विटामिन सी, पेक्टिन और फ्लेवेनाइड जैसे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है? जी हां, नींबू से आपको बालों को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

नींबू से बालों को मिलने वाले फायदे

नींबू विटामिन सी से भरपूर होते हैं। नींबू से बालों से कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

नींबू में एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होते हैं जिससे स्कैल्प की हेल्थ ठीक रहती है और स्कैल्प एक्ने या डैंड्रफ की समस्या नहीं हो पाती।

नींबू के प्रयोग से स्कैल्प और क्लॉग्ड(बंद छेद) हेयर फॉलिकल साफ होते हैं। अगर फॉलिकल्स क्लॉग्ड हैं तो डैंड्रफ या हेयर फॉल की समस्या हो सकती है।

ऑयली स्कैल्प से छुटकारा मिलता है।

बालों की ग्रोथ के लिए नींबू का रस कैसे है फायदेमंद

नींबू का रस स्कैल्प में कोलेजन को बूस्ट करता है। इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है।

इसे लगाने के लिए नींबू का रस लें और बराबर मात्रा में पानी मिलाएं।

पांच मिनट के लिए स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें। फिर 10 मिनट के बाद धो लें।  

इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।

Lemon-hair

Image Credit- Freepik

1. हेयर ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं नींबू का शैम्पू

ये शैम्पू उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो अपने सफेद बालों को छुपाना चाहते हैं। एसीबी मेहंदी एक नेचुरल डाई है जिससे स्कैल्प की हेल्थ भी ठीक रहती है और बालों का सफेद होना भी बंद हो जाता है।

नींबू का शैम्पू बनाने के लिए मेहंदी पाउडर में एक अंडा मिलाएं और उसमें एक कप गर्म पानी व आधा नींबू का रस मिलाएं।

गाढ़ा पेस्ट बनने के बाद बालों पर लगाएं।

कम से कम 2 घंटा लगा रहने दें।

ठंडे पानी से बालों को धो लें।

2. नारियल पानी के साथ नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नारियल पानी बालों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। यह बालों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है।  

बालों के लिए एक बड़े चम्मच नींबू के रस में एक बड़ा चम्मच नारियल का पानी मिलाएं।

इस मिश्रण को स्कैल्प में अच्छे से लगाएं।

फिर अच्छी तरह से मसाज करें।

तकरीबन 20 मिनट के बाद बालों को माइल्ड सल्फेट फ्री शैम्पू से धो लीजिये।

जरूरत पड़ने में कंडीशनर लगाएं। आप हफ्ते में सिर्फ एक बार ही ऐसा करें।

आपको इसका अच्छा रिजल्ट खुद नजर आने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- केमिकल वाले शैंपू कमजोर कर देते हैं बाल, घर पर ग्रीन टी से बनाएं हर्बल शैंपू और रोकें बालों का झड़ना

Lemon-hair

Image Credit- Freepik

3. ऑलिव के साथ नींबू का रस

ऑलिव ऑयल से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसे बालों का टूटना कम हो जाता है, और उनमें चमक आती है।

दो बड़े चम्मच में ऑलिव ऑयल लें।

एक चम्मच अरंडी का तेल लें।

2 बूंद लेमन एसेंशियल ऑयल लें और सब को मिला लें।

इसे हल्का सा गर्म कर लें और 15मिनट बालों की मसाज करें।

लगभग 30 मिनट के बाद शैम्पू से धो लें।

हफ्ते में दो से तीन बार इसे आजमा सकते हैं।

4. एलोवेरा के साथ नींबू का रस

एलोवेरा को तो बालों के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक वरदान माना जाता है। इसमें कंडिशनिंग के गुण होते हैं।

इसे लगाने के लिए दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।

बालों में अच्छे से मसाज करने के बाद आधे घंटे के बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।

आप चाहें तो हफ्ते में एक से दो बार लगाइए, रिजल्ट अच्छा मिलेगा।

तो कुछ इस तरह से आप अपने बालों के विकास के लिए, नींबू के रस को अलग-अलग तरह की चीजों के साथ मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। नींबू की सीमित मात्रा ही बालों में इस्तेमाल कीजिये। इन तरीकों से बालों में ग्रोथ बढ़ती है और सफ़ेद बालों से छुटकारा भी मिलता है। ये प्राकृतिक तरीके आपको बिलकुल भी नुकसान नहीं देंगे।

Main Image Credit- Freepik

Read Next

बालों के लिए चाय का पानी: टूटते और झड़ते बालों की समस्या रोकने में फायदेमंद है चाय पत्ती का पानी

Disclaimer