लेमन कर्ड नाम से भले ही नींबू और दही से बनने वाली कोई डिश लगे, लेकिन ये अंडे की जर्दी और चीनी को मिक्स करने के बाद पका कर बनाई गई एक डिश का नाम है। जिसमें बाद में थोड़ा नींबू मिलाया जाता है। लेमन कर्ड खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। यह नींबू के फ्लेवर वाली (लैमोनी) ड्रेसिंग है,जो किसी भी मीठी डिश को खट्टे-मीठे (टैंगी ट्रीट) टेस्ट में बदल सकती है। लेमन कर्ड का स्वाद मक्खन, अंडे और नींबू के रस और नींबू के छिलके के कारण कुछ अलग होता है, जो डिश को एक अलग ही फ्लेवर देता है। इस लेमन कर्ड को आप केक बनाने, टार्ट बनाने या किसी भी कपकेक की टॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते लेमन कर्ड बनाने की विधि।
लेमन कर्ड के लिए सामाग्री
- 2 टेबल स्पून नींबू का रस
- आधा छोटा चम्मच कसा हुआ नींबू का छिलका
- चौथाई कप मक्खन
- दो अंडे
इसे भी पढ़ें- पान के पत्तों से साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं रसम, जानें इसके फायदे और रेसिपी
लेमन कर्ड बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में दोनों अंडो को फोड़ें। रई से अंडो के घोल को फेंटें। फेंटने के बाद साइड में रख दें।
- एक नॉन स्टिक पैन लें। उसमें थोड़ा सा पानी लेकर गर्म करें। इस पानी के ऊपर एक स्टील का बाउल रखें। उस बाउल में नींबू का रस, नींबू के कसे छिलके, मक्खन और चीनी डालें। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं। बीच-बीच में इस मिक्सचर को चलाते रहें।
- इसके बाद फेंटे हुए अंडों को धीरे-धीरे इस मिक्सचर में मिक्स करें और लकड़ी के चम्मच के सहारे इस मिक्सचर को लगातार चलाते रहें।
- 6 से 8 मिनट के लिए मध्यम आंच पर इस मिक्सचर को पकाएं और तब तक पकाते रहें जब तक कि यह गाढ़ा ना हो जाए। गाढ़ा होने पर यह लकड़ी के चम्मच के पीछे चिपकने लगेगा, लेकिन इसे लगातार चलाते रहें।
- नॉन स्टिक पैन को आंच पर से हटा लें और ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर एक जार में भर ले आपका लेमन कार्ड तैयार है आप इस्लाम अंकल को किसी भी मनचाही चीज की टॉपिंग या स्प्रेड के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेमन कार्ड की पोषक वैल्यू
1 बड़े चम्मच लेमन कर्ड में लगभग 70 से 80 कैलोरी, 30 मिलीग्राम सोडियम, 1.30 ग्राम प्रोटीन, 4 ग्राम फैट, 9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9 मिलीग्राम कोलेस्ट्रोल, और 0.1 ग्राम के आसपास फाइबर होता है।
आइए जानते हैं एक स्वादिष्ट रेसिपी जिसमें आपने लेमन कर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में बहुत फायदेमंद होता है मखाने का रायता, जानें इसकी रेसिपी और सेहत को मिलने वाले ढेर सारे फायदे
लेमन कर्ड टार्ट
- अगर आप कोई एक कुरकुरा स्नेक या नमकीन का विकल्प तलाश रहे हैं तो लेमन कर्ड टार्ट ट्राई करके देखिए। यह बनाने में आसान और स्वाद में भी बहुत यमी होता है।
- इसके लिए आप एक कप मैदा, आधा कप मक्खन,लेमन कर्ड लें।
- मैदा को छानकर इसमें घी मिलाएं और पानी की हल्की छींटें मारते हुए गूंथें।
- होते हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और उनको छोटी पूरी के आकार में बेल लें।
- इन पूरी को टार्ट वाले मोल्ड से टार्ट के शेप में काट लें।
- ओवन को 180 डिग्री पर सेट करें। पहले प्रिहीट करें उसके बाद इन पूरियों को पांच से 7 मिनट बेक करें।
- फिर इन बैग दूरियों में आधा-आधा चम्मच लेमन कर्ड डालें और ऊपर से चेरी से सजाएं।
- और स्वादिष्ट लेमन कर्ड टार्ट खाएं और खिलाएं।
इसी तरह आप लेमन कर्ड से केक या कप केक की आइसिंग या ब्रेड स्प्रेड के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं।