गर्मी में बहुत फायदेमंद होता है मखाने का रायता, जानें इसकी रेसिपी और सेहत को मिलने वाले ढेर सारे फायदे

गर्मियों में मखाना रायता खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक भी मिलती है। इसका सेवन आप अपने दोपहर के खाने में कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में बहुत फायदेमंद होता है मखाने का रायता, जानें इसकी रेसिपी और सेहत को मिलने वाले ढेर सारे फायदे


मखाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे आप कई तरीके से खा सकते हो और इसे घी में रोस्ट करके खा सकते हैं। इसके अलावा मखाना का रायता भी गर्मियों के लिए काफी अच्छा होता है। मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स और प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही यह ग्लूटेन फ्री भी होता है। मखाना के सेवन से कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम की मात्रा कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा विटामिन्स, फॉस्फोरस और खनिज से भरपूर होते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। इसका रायता बनाने बेहद आसान होता है। मखाना रायता आपको गर्मियों में हाइड्रेट रखता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखते हैं। आइए इसके फायदे और मखाने की रेसिपीज। 

गर्मियों में मखाना रायता खाने के फायदे 

1. हड्डियों को बनाए मजबूत

मखाने में काफी मात्रा में कैल्शियम पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। यह हड्डियों के दर्द और गठिया रोग की समस्या भी ठीक हो सकती है। मखाना रायता आप दोपहर के खाने के समय खा सकते हैं। वजन कम करने के लिए ये उपयोगी होता है। 

MAKHANA-RAITA

Image Credit- Freepik

2. प्रेगनेंसी में फायदेमंद

प्रेग्नेंसी में मखाना महिला और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होता है। मखाना रायता खाने से गर्भवती महिलाओं को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी और थकान भी दूर होती है। 

3. ब्लड शुगर लेवल 

मखाना का रायता खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। 

इसे भी पढ़ें- दूध के साथ खसखस और मखाना मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे करें सेवन

4. हार्ट के लिए फायदेमंद

मखाना रायता में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है। हृदय संबंधी समस्याओं में मखाना का सेवन काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रोल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखता है। 

5. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

मखाना रायता खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। यह खाने को आसानी से पचा सकता है और अपच की समस्या से भी दूर रखता है। इसके अलावा इससे गैस और कब्ज की दिक्कत नहीं होती है। 

MAKHANA-RAITA

Image Credit- Freepik

रायता बनाने की रेसिपी

रायता बनाने के लिए आप एक बाउल में दही ले लें और उसमें मखाना डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके अलावा आप एक बाउल में हरी मिर्च, काली मिर्च, धनिया, टमाटर और पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब मखाना और इन सभी चीजों को मिलाकर एक बढ़िया रायता तैयार कर लें। आप खाने के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

क्या गर्मी में लहसुन खाना चाहिए ? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version