सुबह खाली पेट दूध में मिलाकर खाएं रात की बची हुई रोटी, शरीर में दिखेंगे जबरदस्त बदलाव

Basi Roti with Milk Benefits in Hindi: सुबह खाली पेट आप दूध के साथ रात की बची हुई रोटी खा सकते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट दूध में मिलाकर खाएं रात की बची हुई रोटी, शरीर में दिखेंगे जबरदस्त बदलाव


Bachi Hui Roti aur Doodh ke Fayde: अकसर बचा हुआ या बासी खाना खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि बची हुई सब्जी, दाल, चावल या फिर अन्य कोई भी खाद्य पदार्थ सेहत के लिए बिल्कुल फायदेमंद नहीं होता है। बल्कि बासी खाना सेहत को नुकसान ही पहुंचाता है। जो लोग अकसर ही रात का बचा हुआ खाना सुबह या दिन में खाते हैं, उन्हें अधिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर बात रोटी की हो, तो इसे सुबह के समय आसानी से खाया जा सकता है। यानी रात की बची हुई रोटी को आप सुबह खा सकते हैं। वैसे तो कई लोग बची हुई रोटी को सब्जी या फिर किसी अन्य चीज में मिलाकर खाते हैं। लेकिन अगर आप रात की बची हुई रोटी यानी बासी रोटी को हेल्दी तरीके से खाना चाहते हैं, तो इसे दूध के साथ मिलाकर खाना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, रात की रोटी को अगर सुबह दूध के साथ खाया जाता है तो इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं सुबह खाली पेट दूध रोटी खाने से क्या होता है? सुबह खाली पेट दूध और बासी रोटी के फायदे क्या हैं (Basi Roti with Milk Benefits in Hindi)? बासी रोटी और दूध खाने से क्या होता है? (Basi Roti aur Doodh ke Fayde)

basi roti with milk benefits

बासी रोटी और दूध खाने से क्या फायदा होता है?- Basi Roti with Milk Benefits in Hindi

वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप अंडरवेट हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आप रात की बची हुई रोटियों को सुबह खा सकते हैं। रात की बची हुई रोटियों को सुबह दूध के साथ मिलाकर खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिल सकते हैं। इससे आपको हेल्दी फैट, कैलोरी और कार्ब्स मिलेंगे, जो आपका वजन बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। इसलिए दुबले-पतले लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट बासी रोटी को दूध के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

पेट के लिए लाभकारी

सुबह खाली पेट बासी रोटी और दूध को एक साथ मिलाकर लेने से पेट को काफी लाभ पहुंच सकता है। अगर आप रोजाना सुबह-सुबह गर्म दूध में रात की बची हुई रोटियों को खाते हैं, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। रोटी को दूध में मिलाकर खाने से अपच और कब्ज को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। दरअसल, रोटी में फाइबर होता है जो भोजन को पचाने में आंतों की मदद करता है और गंदगी को बाहर निकालता है।

इसे भी पढ़ें- रात में दूध के साथ रोटी खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

शरीर के तापमान को कंट्रोल करे

सुबह खाली पेट बची हुई रोटी को दूध में मिलाकर लेने से आपको अपने शरीर के तापमान को भी नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है। अगर आप सुबह-सुबह रोटी और दूध को एक साथ लेते हैं, तो इससे गर्मी से बचा जा सकता है। रोटी और दूध का कॉम्बिनेशन आपको ठंडा या सामान्य रखने में मदद कर सकता है। लेकिन शरीर के तापमान को नियंत्रण में रखने के लिए रोटी को ताजे दूध में खाना अधिक लाभकारी होता है।

पूरे दिन एनर्जेटिक रखे

रात की बची हुई रोटी को सुबह दूध के साथ खाने से आपको पर्याप्त ऊर्जा मिल सकती है। दूध और रोटी एक पौष्टिक आहार होता है, जो शरीर में होने वाले पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकता है। सुबह खाली पेट या नाश्ते में रात की बची रोटी और दूध खाने से आपको ऊर्जा मिल सकती है। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। 

कमजोरी दूर करे

दूध पोषक तत्वों का भंडार होता है। अगर आप रात की बची हुई रोटी और दूध को एक साथ खाते हैं, तो इससे आपको पोषक तत्व की प्राप्ति होती है। साथ ही आपको कार्ब्स मिलते हैं, जिससे ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है। रोजाना नाश्ते में बासी रोटी और दूध खाने से आपकी कमजोरी दूर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए रोटी या चावल क्या है अधिक फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें

दूध के साथ बासी रोटी कैसे खाएं?- How to Eat Basi Roti with Milk in Hindi

एक तरफ बासी खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन अगर रात की बची हुई रोटी सुबह खाई जाती है तो इससे नुकसान के बजाय कई लाभ मिलते हैं। इसलिए आप रात की बची हुई रोटी यानी बासी रोटी को सुबह दूध के साथ आराम से खा सकते हैं।

  • आप बासी रोटी के छोटे-छोटे टुकड़ों को गर्म दूध में मिलाकर खा सकते हैं।
  • इसके अलावा आप चाहें तो बासी रोटी या रात की बची हुई रोटी को ठंडे दूध के साथ भी ले सकते हैं।
  • अगर आप इसे अधिक पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो एक पैन में दूध गर्म करें। अब इसमें रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में डालकर पका लें। आप चाहें तो इसमें बादाम, काजू या किशमिश आदि भी मिला सकते हैं। 

बासी रोटी और दूध खाने के फायदे (Leftover Roti with Milk Benefits in Hindi): दूध के साथ रात की बची रोटी खाना काफी लाभकारी होता है। दूध और बासी रोटी खाने से कमजोरी, थकान दूर होती है और एनर्जी मिलती है। साथ ही यह पेट के रोगों को दूर करता है और वेट गेन में भी सहायक होता है। आप बासी रोटी खा सकते हैं, लेकिन दूध हेल्दी तरीके से खाना जरूरी होता है। अगर आपको कोई बीमारी है या पाचन कमजोर है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही बासी रोटी को डाइट में शामिल करें।

Read Next

रात में घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये अनोखे फायदे, जानें तरीका

Disclaimer