
हमारी आदतों का असर का हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हमें काम के साथ ही अपने शरीर को भी पूरा ध्यान देना चाहिए। कई बार हर काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हमें खाने पीने का कोई होश ही नहीं रहता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो यकिन मानिए आप जाने अनजाने बीमारियों को न्यौता दे रहें हैं। लेकिन आपको अपनी खाने की आदतों में बदलाव करना चाहिए। साथ ही सही समय पर खाने की आदत को अपनाना चाहिए। ये आदत आपको स्वस्थ बनाने के लिए आवश्यक है। ऑफिस में अक्सर देखा जाता है कि कई लोग काम में इतना खो जाते हैं कि वो समय पर लंच नहीं करते है। लेकिन इस आदत को तुरंत बदल दें क्योंकि इससे आपको कई बीमारियां हो सकती है। जानें देरी से लंच करने के नुकसान के बारे में।
लंच करने का सही समय
यदि आप सुबह का नाश्ता 9 से 10 बजे के बीच कर लेते हैं, तो ऐसे में आपको ठीक चार से पांच घंटे बाद दोपहर में लंच कर लेना चाहिए। 10 बजे के बाद यदि आप नाश्ता करते हैं तो नाश्ते को हेवी लेकर आप लंच को स्किप भी कर सकते हैं। लेकिन अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखने के लिए तीन टाइम खाना खाना चाहिए। इससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है।
इसे भी पढ़ें : हड़बड़ी में खाना खाने की आदत से स्वास्थ्य को होते हैं ये 7 नुकसान, डायटीशियन से जानें इसके बारे में
लंच देर से करने के नुकसान
काम के चक्कर में देरी से लंच करना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। इससे होने वाले नुकसान को आगे जानें।
पाचन क्रिया खराब होती है
पाचन क्रिया को दुरूस्त करने के लिए आपको लंच सही समय पर करना चाहिए। यदि सही समय पर लंच नहीं किया जाए तो इससे पाचन क्रिया पर दबाव पड़ता है और ये धीरे-धीरे खराब हो जाती है। कई जानकारों का कहना है कि दोपहर में 1 से 3 के बीच में आपको अपना लंच कर लेना चाहिए। इस टाइम पर लंच करने से आप कई तरह की समस्याओं से बचते हैं और आपकी पाचन क्रिया दुरूस्त होती है।
पेट संबंधी समस्याएं और सिरदर्द होना
यदि आप लंच लगातार देरी से करते हैं तो आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है। यदि आप नाश्ता सही समय पर करेंगे तो इससे आपको लंच में भी सही समय पर भूख लग जाएगी। सात ही आप रात को भी सही समय डिनर करेंगे। यदि इस आदत को फॉलो न किया जाए तो आपको गैस, पेट में जलन और अपच की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको सिरदर्द की परेशानी भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : खाना खाने के बाद टहलने से क्या सच में जल्दी पचता है खाना? डॉक्टर से जानें
वजन बढ़ने और सिरदर्द के लिए जिम्मेदार
लंच में देरी होने से आपका मेटाबॉलिज्म पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मेटाबॉलिज्म पहले की अपेक्षा कमजोर हो जाता है। मेटाबॉलिज्म की कार्य पर दबाव पड़ता है और इससे आपका वजन बढ़ने लगता है।
सही समय पर लंच न कर पाने की वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा भरा रहता है। साथ ही इसकी वजह से आपको चिड़चिड़ेपन की समस्या हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version