हड़बड़ी में खाना खाने की आदत से स्वास्थ्य को होते हैं ये 7 नुकसान, डायटीशियन से जानें इसके बारे में

अगर आप भी हड़बड़ी में और जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, तो रूकें। इससे आपके स्वास्थ्य को कई नुकसान होते हैं। यहां डायटीशियन से जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
हड़बड़ी में खाना खाने की आदत से स्वास्थ्य को होते हैं ये 7 नुकसान, डायटीशियन से जानें इसके बारे में

बचपन से ही हम यह सुनते आ रहे हैं कि खाना हमेशा धीरे और चबाकर खाना चाहिए तभी हमारे शरीर में खाना लगता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो सामने आया खाना इतनी जल्दी खत्म कर देते हैं कि हैरानी होती है। पर क्या ऐसा करना सही है। क्या आप भी उन्हीं लोगों की श्रेणी में शामिल हैं, जो हमेशा हड़बड़ी में  खाना खाते हैं। अगर हां तो इसके कई भारी नुकसान हो सकते हैं। हमारा आज का लेख इसी विषय पर आधारित है। जल्दबाजी में खाया गया खाना शरीर के लिए हमेशा नुकसानदायक साबित होता है। खासकर ऐसे करने से सबसे ज्यादा प्रभावित आपका पाचन तंत्र (Affects Digestive System) ही होता है। खाना खाना एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसे हमेशा आराम से ही करनी चाहिए। इससे आपकी लार में मौजूद एंजाइम्स (Enzymes) सुचारू रहकर आपका खाना पचाने में मदद करते हैं। चबाकर खाया गया खाना पचने में काफी आसान रहता है। साथ ही ऐसा करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों का भी अवशोषित (Absorbs Nutrients) होता रहता है।

जल्दबाजी या हड़बड़ी में खाना खाने से आपके द्वारा खाया गया भोजन आपकी छोटी आंत (Small Intestine) तक पहुंचने में समय लगा देता है, जिस कारण खाना पचने की प्रक्रिया धीमी गति से होती है। साथ ही हड़बड़ी में खाना खाने की गलत आदत आपके मोटापे का भी शिकार बन सकती है। इससे आपका मोटापा 3 गुना अधिक बढ़ सकता है। हड़बड़ी में खाना (Eating Too much Fast) खाने से आपकी लार में मौजूद एंजाइम्स प्रभावित होकर अपनी कार्यक्षमता के अनुसार खाना खाने में असमर्थ हो जाते हैं। इसी विषय पर आज हमने दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट की डायटीशियन शिवाली गुप्ता से बात की। आइये जानते हैं हड़बड़ी में खाना खाने से स्वास्थ्य को होने वाले कुछ नुकसान के बारे में। 

obesity

1. मोटापा बढ़ना (Obesity)

शिवाली गुप्ता ने बताया कि हड़बड़ी में खाना खाने से होने वाले नुकसानों में मोटापा सर्वश्रेष्ठ है। एक शोध के अनुसार खाने की इस प्रक्रिया का पालन करना आपको 3 गुना तक अधिक मोटा बना सकती है। ऐसा करने से आपके दिमाग को पेट भरने का अहसास नहीं हो पाता है। दिमाग तक इस बात का पता लगने में ही कम से कम 15 मिनट लग जाते हैं कि आपका पेट भरा है या नहीं। ऐसे में आप ओवरईटिंग भी करने लगते हैं, जो वजन बढ़ाने या मोटापे का मुख्य कारण बन जाता है। इसलिए मोटापे से बचने के लिए हमेशा खाने को चबाकर ही खाएं। इससे आप संतुलित आहार लेंगे और आपका वजन हमेशा नियंत्रित रहेगा। 

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी बढ़ाए शहद की तरह दिखने वाला मेपल सिरप, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका और अन्य फायदे

2. मेटाबॉलिक सिंड्रोम (Metabolism Syndrome)

हमारे शरीर के इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin Resistance) का सीधा संबंध हमारे मेटाबॉलिक सिंड्रोम से है। इसमें शरीर में तेजी से ग्लूकोज फ्लक्चुएशेन हो सकता है। इसमें आपके मेटाबॉलिज्म का स्तर असंतुलित हो जाता है, जो शरीर में अन्य भी कई समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। आपके इस तरह की खाने की समस्या मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी का कारण बन सकती है। चूंकि जल्दी में खाने से आपकी शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ता है साथ ही ऐसा करने से कोलेस्ट्रोल का भी स्तर बढ़ जाता है। शरीर में यह दोनों ही समस्याएं मिलकर मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम की स्थिति बनाते हैं। हड़बड़ी में खाने की यह आदत मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम के साथ ही शरीर में अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकती है। 

hurtburn

3. एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux)

एसिड रिफ्लक्स की समस्या आमतौर पर खाने की गलत आदत से ही जुड़ी होती है, जैसे खाना खाने के साथ पानी पीने से, असंतुलित आहार (Imbalanced Diet) लेने से, खाने का सही समय न होने आदि से। इनमें से ही एक कारण हड़बड़ी में खाना खाना भी है। यह प्रभाव आपकी शरीर में खाने के थोड़ी देर बाद ही दिखने लगता है। ऐसे में आपके मुंह से खट्टी डकार, सीने में जलन (Heart Burn) और गैस बनने आदि की समस्या होने लगती है। आपके पेट में मौजूद भोजन जब दोबारा से इसोफोगस में लौट जाता है तब आपको एसिड रिफ्ल्क्स की समस्या होती है। इस स्थित में आपके पेट में बनने वाला एसिड फूड पाइप (Food Pipe) में आ जाता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। यही नहीं लगातार ऐसा होने पर इसे नजरअंदाज न करें। यह आपको हृदय रोगों के घेरे में भी ला सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि संतुलित मात्रा में और चबाकर भोजन करें। खाना खाने पानी पीने और सोने में कुछ समय का अंतराल दें।

4. पाचन तंत्र में खराबी (Problem in Digestive System)

हड़बड़ी में खाने की आपकी आदत सबसे ज्यादा प्रभावित आपके पाचन तंत्र को ही करती है। हड़बड़ी में खाना खाने के दौरान आप खाने को चबाते नहीं हैं और खाना छोटे टुकड़ों में न होकर बड़े बड़े टुकड़ों में आपके पाचन तंत्र तक पहुंचता है। ऐसा करने से आपकी पाचन की प्रक्रिया काफी धीमी गति से होती है। आपके लार में पाए जाने वाले एंजाइम्स पाचन को बढ़ाने में सक्रियता से कार्य नहीं कर पाते हैं। जिस कारण कई बार खाना ठीक से पच नहीं पाता और आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए पाचन तंत्र में सुधार करने के लिए हमेशा खाना चबाकर खाने की सलाह दी जाती है। 

diabetes

5. डायबिटीज का कारण (Causes Diabetes)

अनहेल्दी ईटिंग (Unhealthy Eating) अक्सर डायबिटीज का कारण होता है। खासकर हड़बड़ी में खाना खाने की आदत आपके टाइप-2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) के खतरे को बढ़ा देती है। साथ ही इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाने के साथ साथ रक्त शर्करा में भी इजाफा करता है। साथ ही इससे होने वाले मोटापा और ओवर ईटिंग के कारण भी आपको डायबिटीज होने का खतरा काफी अधिक रहता है। ऐसे में आपकी शरीर इंसुलिन की मात्रा (Insulin Level) को प्रभावी ढंग से उपयोग करने में असमर्थ हो जाता है। एक शोध के अनुसार यह बात सामने आई कि मध्य उम्र के लोगों में जल्दी खाने के कारण डायबिटीज होने का खतर ज्यादा रहता है। साथ ही पहले से ही डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को तो खाने की गलत आदत को खासतौर पर बदल लेनी चाहिए। 

6. गैस्ट्रिटिस की समस्या (Gastritis Problem)

गैस्ट्रिटिस की समस्या भी आमतौर पर खाने की गलत आदत के कारण होती है। गैस्ट्रिक की समस्या होने पर आपको पेट संबंधी अन्य भी कई समस्याएं हो सकती हैं। गैस्ट्रिटिस होने पर आपको उल्टी, जी घबराना, एसिड बर्न, पेट में जलन, पेट में गुड़गुड़ाहट आदि जैसी समस्या हो सकती है। इस कारण आपको गैस्ट्रोइंट्सटाइनल डिजीज होने का भी खतरा रहता है। गैस्ट्रिटिस पर किए गए एक शोध में यह पाया गया कि तेजी से खाना खाने खाने वालों के मुकाबले सामान्य रूप से खाना खाने वाले लोगों में गैस्ट्रिटिस का खतरा अधिक रहता है। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में सफेद प्याज का मुरब्बा खाने से दूर होते हैं कई रोग, जानें इसे बनाने की विधि और फायदे

7. घुटन और डकार आना (Choking and Belching)

हड़बड़ी में खाना खाने से आपको घुटन तक की समस्या हो सकती है। जिससे सांस लेने तक में भी दिक्कत हो सकती है। यही नहीं खाना का संतुलित तरीका नहीं होने से आपको बार बार डकार आने की भी समस्या हो सकती है। कई बार डकार इतनी खट्टी होती है कि आपको बैचैनी भी महसूस होने लगती है। अगर आप लंबे समय से घुटन और डकार की समस्या से ग्रस्त हैं तो इसे हल्के में न लें। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी कई नुकसान हो सकते हैं।

खाने को हमेशा धीमी गति के साथ चबाकर खाना चाहिए। यह लेख डायटीशियन द्वारा प्रमाणित है। अगर आप भी हड़बड़ी में खाना खाने की गलती करते हैं तो अपनी आदत में बदसलाव लाएं। अन्यथा इस लेख में दी गई बीमारियां आपतक पहुंच सकती हैं। 

Read more Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

आपके खाने को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं ये 5 किचन एप्लाइंसेस, जानें कैसे रखते हैं ये आपको सेहतमंद

Disclaimer