गर्मी में सफेद प्याज का मुरब्बा खाने से दूर होते हैं कई रोग, जानें इसे बनाने की विधि और फायदे

सफेद प्याज में कई पोषक तत्त्व शामिल हैं। इसकी तासीर लाल प्याज की तरह ही होती है। इसका मुरब्बा कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में सफेद प्याज का मुरब्बा खाने से दूर होते हैं कई रोग, जानें इसे बनाने की विधि और फायदे


सफेद प्याज भी खाने में उतना ही लाभदायक होता है जितना की लाल प्याज। भारत में प्याज की खेती खूब होती है। महाराष्ट्र में इसे साल में दो बार उगाया जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों में प्याज की खेती की जाती है। सफेद प्याज में हाई शुगर और लो सल्फर होता है। इसका प्रयोग भारतीय घरों में सब्जी में डालने के अलावा सलाद के रूप में भी किया जाता है। सफेद प्याज का सेवन केवल इन्हीं रूपों में नहीं किया जाता है बल्कि इसका स्वादिष्ट मुरब्बा (Safed pyaj ka murrabba) भी बनता है। जैसे आंवले का मुरब्बा बनता है, वैसे ही सफेद प्याज का मुरब्बा बनता है। इस मुरब्बे को खाने से पेट का स्वास्थ्य से लेकर दिल का स्वास्थ्य ठीक रहता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि सफेद प्याज का मुरब्बा कैसे बनाते हैं और इसे खाने के क्या फायदे हैं।

Inside1_whiteonionmurabba

सफेद प्याज का मुरब्बा बनाने की विधि

गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए अक्सर प्याज का सेवन करते हैं। इस महीने में भी थपेड़ने वाली लू चल रही है। इस लू से बचने के लिए आप सफेद प्याज का मुरब्बा खा सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। सफेद प्याज का मुरब्बा बनाने के लिए सफेद प्याज लें। अब इसमें करीब 10 से 12 छेद कर दें। किसी सुई से या किसी पतली नुकली चीज से छेद कर सकते हैं। बाद में इस प्याज को कांच के बर्तन में डाल दें। अब इस बर्तन में शहद डालकर रख दें। इसे करीब 40 दिनों तक स्टोर कर दें। इसके बाद आपका मुरब्बा तैयार है। जब भी शहद खत्म हो 40 दिनों बाद इसे फिर भर दें।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में लू से बचाता है सफेद प्याज, जानें इसके 8 फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

सफेद प्याज का मुरब्बा खाने फायदे

पाचन में सहायक

प्याज में प्रीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो पाचन में सहायक हैं। इसके नियमित सेवन से पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, जिससे में पेट में परेशानियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में पेट अक्सर खराब होता है, इसलिए इस मौसम में सफेद प्याज का मुरब्बा खाना ज्यादा फायदेमंद है।

नई कोशिकाओं का निर्माण

शरीर में पुरानी कोशिकाएं मृत हो जाती हैं। नई कोशिकाएं बनती हैं। इन नई कोशिकाओं को बनाने में सफेद प्याज का मुरब्बा बहुत लाभदायक है। रोज रात को सोने से पहले इसके सेवन से शरीर को बहुत फायदा मिलता है।

चेहरे की रंगत बढ़ाए मुरब्बा

सफेद प्याज का मुरब्बा खाने से चेहरे की रंगत बढ़ जाती है। त्वचा संबंधी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। सफेद प्याज में विटामिन सी पाया जाता है जिस कारण यह त्वचा की रंगत बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है।

सूजन को करे दूर

शरीर में किन्ही वजहों से सूजन आ जाती है। सफेद प्याज में कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन को कम करते हैं। इसलिए सफेद प्याज का मुरब्बा खाने से शरीर को लाभ मिलता है।

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में प्याज खा सकते हैं? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सच्चाई

यौन शक्ति बढ़ाए

प्याज को यौन शक्ति बढ़ाने वाला कंद माना जाता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो यौन शक्ति को बढ़ाते हैं। रोज सफेद प्याज के मुरब्बे का सेवन करने से यौन शक्ति बढ़ती है। 

इम्युनिटी बढ़ाए

कोरोनाकाल में हर व्यक्ति इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। अगर आप भी इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो सफेद प्याज का मुरब्बा खाएं। प्याज में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्युनिटी को बढ़ाने का अच्छा स्रोत है। 

कैंसर को रखे दूर

सफेद प्याज के मुरब्बे में शहद भी मिला होता है जिस कारण शरीर को प्याज और शहद दोनों के गुण मिल रहे होते हैं। प्याज में सल्फर पाया जाता है जो कैंसर को दूर रखता है।

सफेद प्याज का मुरब्बा गर्मी में खाने से शरीर के कई रोग खत्म होते हैं। इसका रोज रात को सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। पर ध्यान रहे कि इसका अधिक सेवन न किया जाए। संतुलित मात्रा में खाएं। 

Read more on Healthy Diet in Hindi 

Read Next

केला, आम, चेरी जैसे इन 6 फलों को लोग मानते हैं कम हेल्दी, लेकिन क्या सच में ऐसा है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version