क्या प्रेग्नेंसी में प्याज खा सकते हैं? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सच्चाई

प्रेग्नेंसी में अगर प्याज की क्रेविंग हो रही है, तो घबराने की बात नहीं है, आप इसे मॉडरेशन में खा सकते हैं। यह सेहत के लिए अच्छा होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में प्याज खा सकते हैं?  न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सच्चाई


प्रेग्नेंसी में अलग-अलग क्रेविंग्स होती हैं। उन्हीं क्रेविंग में से एक है प्याज की लालसा। सवाल यह है कि क्या प्रेग्नेंसी में प्याज खा लेनी चाहिए। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि गर्भावस्था में महिला को जो मन करता है, वह उसे खा लेना चाहिए। प्याज एक वनस्पति है। इसके कंद का प्रयोग खाने में व सलाद में किया जाता है। भारत में प्याज सबसे ज्यादा उगाई जाती है। महाराष्ट्र में साल में दो बार प्याज की खेती होती है। एक नवंबर में दूसरी मई में। आने वाला महीना मई का है। गर्भावस्था में प्याज खाना चाहिए या नहीं इसका जवाब तो डॉक्टर देंगे। पर गर्भावस्था में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस वक्त महिला के शरीर में खून की कमी व अन्य परेशानियां नहीं होतीं। इस वक्त मां जो खा रही होती है, वह केवल अकेली नहीं खा रही होती, बल्कि मां और बेटा दोनों खा रहे होते हैं। महिला के खानपान पर निर्भर करता है कि उसका बच्चा कितना स्वस्थ होगा। इसलिए प्रेग्नेंसी में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. पुनीता श्रीवास्तव से हमने जानने की कोशिश की कि प्रेग्नेंसी में प्याज खाना चाहिए या नहीं। प्रेग्नेंसी में प्याज खाने के क्या फायदे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

प्याज में मौजूद पोषक तत्त्व

  • मिनरल
  • एंटी-ऑक्सीडेंट
  • विटामिन सी, बी6
  • आयरन
  • कैल्शियम
  • फोलेट
  • फॉस्फोरस
  • मैग्नीशियम 
  • पोटैशियम
  • फोलिक एसिड
  • फाइबर

प्रेग्नेंसी में प्याज खाना चाहिए या नहीं?

अपोलो अस्पताल में न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. पुनीता का कहना है कि प्रेग्नेंसी में प्याज खा सकते हैं, पर ध्यान रहे कि संयमित रूप से ही प्याज खाएं। ज्यादा प्याज खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। गर्भावस्था में प्याज खाने के कई फायदे हैं। प्याज में एंटी-कोलेस्ट्रॉल, एंटी-इंफ्लामेंटरी और एंटी-कैंसर गुण होते हैं। यह गुण प्रेग्नेंट महिला को फायदा पहुंचाते हैं।

प्रेग्नेंसी में प्याज खाने के फायदे 

प्याज में प्लांट फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन होता है। स्वाद में तीखी गंध वाले प्याज को प्रेग्नेंसी में खाने के न्यूट्रीशनिस्ट पुनीता श्रीवास्तव ने निम्न फायदे बताएं हैं-

सर्दी, खांसी, जुकाम से दिलाए  राहत

गर्मी के मौसम में प्याज खाना फायदेमंद होता है। यह गर्मी से भी राहत देता है। प्रेग्नेंसी में भी अगर आप प्याज खाते हैं तो यह बदलते मौसम के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम से राहत दिलाता है। गर्भावस्था में वैसे भी यह परेशानियां महिलाओं को ज्यादा सताती हैं। इस दौरान अगर कोई महिला दिन में खाने में या सलाद में प्याज का इस्तेमाल करती है तो उसे फायदा मिलता है। 

Inside1_Onionduringpregnancy

सोराइसिस से रखे दूर

सोराइसिस त्वचा संबंधी परेशानी हैं। जिसमें त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। यह घुटनों, कोहनियों और खोपड़ी पर होते हैं। बालों में जब सोराइसिस होता है तब वह डैंड्रफ के रूप में भी बाहर निकलता है। इससे माथे पर, नाक पर खुजली होने लगती है। लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। गर्मी के मौसम में सोराइसिस होना बहुत आम है। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंट हैं, और सोराइसिस से बचना चाहती हैं, तो प्याज का सेवन कर सकती हैं। अपनी डाइट में प्याज को भी शामिल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : क्या जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगता है? डॉक्टर से जानें इसमें कितनी है सच्चाई

नई कोशिकाओं को बनाए प्याज

प्याज में फोलिक एसिड और फाइबर होता है जो नई कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करते हैं। गर्भावस्था में भी शरीर में बहुत कुछ बन  और बिगड़ रहा होता है। हार्मोनल बदलाव होते हैं, ऐसे में प्याज खाना सेहत के लिए ठीक है। 

दिल को रखे स्वस्थ

महिलाओं में भी एक उम्र के बाद हार्ट अटैक का खतरा उतना ही होता है जितना पुरुषों में। गर्भावस्था में मूड स्विंग्स बहुत होते हैं। ऐसे में पल्स भी डाउन होती हैं। इसलिए इस  समय में प्याज खाने से आप दिल के रोगों से दूर रहेंगी। पर ध्यान रहे कि एक दिन में बहुत ज्यादा प्याज का सेवन न करें। 

हड्डियों को करे मजबूत

महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले कैल्शियम की कमी ज्यादा होती है। वे अपने खानपान पर उतना ध्यान नहीं रख पाती हैं, जितना उन्हें जरूरत है। लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट और हड्डियों में कमजोरी है, तो आप प्याज का सेवन कर सकते हैं। सिर्फ प्याज ही आपकी हड्डियों को मजबूत नहीं करेगा, बल्कि इसके लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। 

शिशु का विकास

गर्भावस्था में प्याज के सेवन से शिशु का विकास ठीक होता है। प्याज बच्चे के विकास में मदद करता है। प्याज रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक रखता है। जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। 

Inside4_Onionduringpregnancy

ग्लोइंग त्वचा के लिए

गर्मी के मौसम में त्वचा की रंगत वैसे ही उड़ने लगती है। गर्मी और पसीने से चेहरा अजीब दिखने लगता है। तो वहीं, प्रेग्नेंट महिलाओं पर इस मौसम पर अलग तरह से असर होता है। इसलिए गर्भावस्था में प्याज खाने से त्वचा पर ग्लो बना रहता है। प्याज में विटामिन सी पाया जाता है जिस कारण यह बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। प्याज के सेवन से बालों का गिरना बंद होता है। बाल लंबे और घने हो जाते हैं।  

इम्यून सिस्टम को मजबूत करे

कोरोना के चलते सभी लोग खानपान पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं का इस समय विशेष ख्याल रखना जरूरी है। प्याज में विटामिन सी पाया जाता है तो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। गर्भावस्था में भी इसका सेवन करके इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें : Onion Hair Mask: लंबे और काले बालों के लिए घर पर प्याज से बनाएं 'हेयर मास्क'

कैंसर को रखे दूर

न्यूट्रीशनिस्ट पुनीता का कहना है कि गर्भावस्था में प्याज का सेवन कैंसर को दूर रखता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। प्याज में सल्फर पाया जाता है, जिससे कैंसर दूर रहता है। 

पाचन को रखे दुरुस्त

प्रेग्नेंसी महिलाओं को पाचन संबंधी परेशानियां हो जाती हैं। अक्सर गैस या कब्ज बनने लग जाती है। लेकिन प्याज का सेवन गैस की परेशानी से तुरंत आराम दिलाता है। प्याज में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को स्वस्थ रखता है। प्याज डायबिटीज में भी मदद करता है। 

नींद दिलाए

प्याज खाने से नींद भी अच्छी आती है। न्यूट्रीशनिस्ट पुनीता श्रीवास्तव का कहना है कि गर्भावस्था में महिलाओं को नींद की परेशानी हो जाती है। प्याज इस परेशानी को दूर करने में मदद करता है। प्याज में प्रीबायोटिक होता है, जिस कारण यह नींद में मदद करता है। 

ब्लड प्रेशर ठीक रखे

प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है। प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर ऊपर या नीचे होता रहता है, इसलिए इस मौसम में प्याज खाना अच्छा रहता है। प्याज में phytonutrients और पोटैशियम होता है, जिस कारण नींद अच्छी आती है। 

डायरिया में मददगार

प्रेग्नेंसी में प्याज खाने से डायरिया की परेशानी से दूर रहते हैं। इसके अलावा हार्टबर्न की परेशानी में भी मददगार होता है। 

प्रेग्नेंसी में प्याज खाने के साइड इफैक्ट

किसी भी चीज का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। न्यूट्रीशनिस्ट पुनीता श्रीवास्तव का कहना है कि प्याज का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसे संयतिम रूप में लें। ज्यादा मात्रा में प्याज खाने से निम्न नुकसान होते हैं।

  • ज्यादा मात्रा में प्याज खाने से एलर्जिक रिएक्शन होने लगते हैं। इसलिए इसे संयमित मात्रा में लेना चाहिए। 
  • कुछ लोगों को सीने में जलन भी सकती है।
  • ज्यादा मात्रा में प्याज खाने से दस्त की समस्या हो सकती है। तो वहीं, ज्यादा मात्रा में प्याज खाने से कुछ महिलाओं को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है।

गर्भावस्था में प्याज खाना सेहत के लिए अच्छा रहता है। पर ध्यान रहे कि आप इसे संयमित रूप से ही खाएं। प्याज में इतने गुण होते हैं कि यह गर्भावस्था में होने वाले मूड स्विंग्स से लेकर हार्मोनल बदलावों को भी नियंत्रित करता है।

Read more on Women Health in Hindi

Read Next

17 साल की लड़की का निकाला गया 4 साल पुराना ओवेरियन ट्यूमर, जानें ओवेरियन ट्यूमर के लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version