हाल ही में एक वायरल संक्रमण 'लासा बुखार' ने समूचे नाइजीरिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। बहुत से लोगों को इस संक्रमण से जान गंवानी पड़ी थी। चूहों के मल-मूत्र से फैलने वाला यह संक्रमण नाइजीरिया के अलावा, लासा वायरस बेनिन, घाना, गिनी, लाइबेरिया, माली, सिएरा लियोन और पश्चिम अफ्रीका के अन्य देशों में फैला हुआ है। लासा बुखार एक गंभीर वायरल हीमोरेजिक बीमारी है, जो लासा वायरस से फैलता है। यह एरेनावाइरस परिवार का सदस्य है। यह जानवरों के जरिये होने वाली जूनोटिक बीमारी है।
हार्ट केयर फाउंडेशन (एचसीएफआई) के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा, "मनुष्यों में यह वायरस संक्रमित चूहों के मल या मूत्र के संपर्क में आने से फैलता है। चूहों के मल वाली एरोसोलाज्ड हवा में सांस लेने और संक्रमित चूहों को भोजन के रूप में खाने से यह बीमारी हो सकती है। व्यक्तिगत रूप से संक्रामक तरल पदार्थ (उदाहरण के लिए, रक्त, मूत्र, फेरेंजील स्राव, उल्टी या शरीर के अन्य स्राव) के साथ सीधे संपर्क में आने से यह रोग सकता है।"
इसे भी पढ़ें : बचपन के संक्रमण से घिर बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य होता है प्रभावित
उन्होंने कहा, "लासा संक्रमण वाले लोगों में लक्षण शुरू होने से पहले उन्हें संक्रामक नहीं माना जाता है। इस बुखार की इनक्यूबेशन अवधि लगभग 10 दिन (6-21 दिन की रेंज) है। शुरू में इसके लक्षण हल्के होते हैं और इनमें लो ग्रेड का बुखार, सामान्य कमजोरी एवं मालाइज शामिल होता है। इसके बाद सिरदर्द, गले में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सीने में दर्द, मतली, उल्टी, दस्त, खांसी और पेट दर्द होता है। गंभीर बीमारी में, चेहरे की सूजन, फेफड़ों में पानी भरना, और मुंह, नाक, योनि व आंतों से खून आना, और कम रक्तचाप की शिकायत हो सकती है। बाद के चरण में, सदमा, दौरे, कंपकंपी, कंपकंपाहट और कोमा की दशा हो सकती है।"
इसे भी पढ़ें : जेनेटिक बीमारियों से बढ़ रही बच्चों की मृत्यु दर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
डॉ. अग्रवाल ने बताया, "इस दशा का निदान आमतौर पर सूचक संकेतों और लक्षणों के साथ होता है। बार बार होने और लक्षणों के उपचार के साथ प्रारंभिक सहायक देखभाल के जरिये जीवित रहने की दर में सुधार करना संभव है। हालांकि, इस कंडीशन के लिए वर्तमान में कोई टीका उपलब्ध नहीं है।"
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article on Health News in Hindi