
छठ पूजा का पर्व शुरू हो चुका है। इस पर्व पर तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जिनमें से एक है लाल साग। इस पर्व पर कई घरों में लाल साग की सब्जी बनती है। लाल साग की सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लाल साग की सब्जी का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। छठ पूजा में के साथ सर्दी भी बढ़ती है। ऐसे में आपको इस दौरान ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा दिया जा सके। इस लेख में हम आपको बताएंंगे लाल साग की सब्जी को बनाने का तरीका और इसे खाने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
लाल साग की सब्जी को बनाने का तरीका- Lal Saag Recipe in Hindi
सामग्री: लाल साग, सूखी लाल मिर्च, हींग, हल्दी पाउडर, राई, अमचूर, जीरा, तेल और नमक।
विधि:
- लाल साग को अच्छी तरह से छांटकर धो लें।
- कढ़ाई में लाल साग डालकर गर्म कर लें।
- हींग, जीरा, सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
- इसके बाद कढ़ाई में लाल साग डालकर, उसे अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद इसमें सब्जी डालें।
- राई का तड़का डालकर सब्जी को रोटी या चावल के साथ खाएं।
लाल साग में मौजूद पोषक तत्व- Lal Saag Nutrients
लाल साग खाने में स्वादिष्ट होता है। इसे चौलाई का साग भी कहा जाता है। लाल साग में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, फोलेट, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कई रोगों से बचने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- Chhath Puja 2023: बेहद सेहतमंद होती हैं छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली ये 5 चीजें, रखती हैं आपको हेल्दी
लाल साग की सब्जी को खाने के फायदे- Benefits of Eating Lal Saag
- लाल साग का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसका सेवन करने से वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचा जा सकता है।
- लाल साग का सेवन करने से हार्ट की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
- लाल साग को डाइट में शामिल करने से भूख बढ़ाने में मदद मिलती है।
- लाल साग खाने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। लाल साग आयरन से भरपूर होता है। इसका सेवन करने करने से हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।
- लाल साग में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
- लाल साग में विटामिन-ए होता है। इससे आंखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: global.cpcdn.com, ytimg.com/vi/xoFELQ-jioY/maxresdefault.jpgjkk jjh
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version